प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से शुरू हुई सेवा यात्रा का आज वडनगर में समापन, 500 बाइकर्स ने तय किया वाराणसी से गुजरात तक सफर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुरू किए गए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत निकाली गई ‘वाराणसी से वडनगर सेवा यात्रा’ अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। वाराणसी से शुरू हुई यह विशेष बाइक यात्रा बुधवार, 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री के गृह नगर वडनगर में अपने समापन कार्यक्रम तक पहुंचेगी। यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और उनके जन्मस्थान वडनगर को एक विशेष सेवा अभियान के माध्यम से जोड़ना है। समापन अवसर पर वडनगर में दिनभर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य समारोह शाम करीब 4 बजे होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग…

पीएम मोदी का सेवा यात्रियों से संवाद: बोले- समाज में बदलाव के लिए लगातार करें काम, गांधी जी से लें प्रेरणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वाराणसी से गुजरात के वडनगर की ओर बढ़ रहे ‘सेवा यात्रियों’ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने यात्रा में शामिल युवाओं से समाजसेवा, सामाजिक बदलाव और जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ने की बात कही। पीएम मोदी ने कहा कि सेवा का उद्देश्य केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि समाज में मौजूद समस्याओं और बुराइयों को दूर करने की दिशा में भी लगातार प्रयास होना चाहिए। प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी के जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि गांधी जी ने देश की आजादी के आंदोलन…