पीएम मोदी का सेवा यात्रियों से संवाद: बोले- समाज में बदलाव के लिए लगातार करें काम, गांधी जी से लें प्रेरणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वाराणसी से गुजरात के वडनगर की ओर बढ़ रहे ‘सेवा यात्रियों’ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने यात्रा में शामिल युवाओं से समाजसेवा, सामाजिक बदलाव और जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ने की बात कही। पीएम मोदी ने कहा कि सेवा का उद्देश्य केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि समाज में मौजूद समस्याओं और बुराइयों को दूर करने की दिशा में भी लगातार प्रयास होना चाहिए। प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी के जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि गांधी जी ने देश की आजादी के आंदोलन…
