ममता बनर्जी के करीब चाकू लेकर पहुंची महिला, खुद को बताया रिश्तेदार; हिरासत में लेकर पूछताछ जारी
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी की सुरक्षा से जुड़ा एक मामला सामने आया है। कोलकाता के कालीघाट इलाके में मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब ममता बनर्जी के आवास के नजदीक एक महिला द्वारा चाकू लेकर उनके पास पहुंचने की कोशिश करने का आरोप लगा। घटना उस वक्त हुई, जब ममता अपने घर के आसपास आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रम में शामिल होने और पंडाल का उद्घाटन करने के लिए जा रही थीं। शिकायत में महिला पर नशे की हालत में हंगामा करने, गाली-गलौज करने और चाकू के साथ आगे बढ़ने की…
