पहली बार आमने-सामने होंगी भारत-हॉन्गकॉन्ग की महिला टीमें, जीत के साथ सेमीफाइनल पर नजर
विमेंस एशिया कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए आज का मुकाबला बेहद अहम होने वाला है। ग्रुप-A में अपना पहला मैच जीत चुकी टीम इंडिया अब हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा। इस मुकाबले की खास बात यह है कि महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत और हॉन्गकॉन्ग की टीमें पहली बार एक-दूसरे के सामने होंगी। टूर्नामेंट के लिहाज से भी भारत के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण है। अगर भारतीय टीम हॉन्गकॉन्ग को हराने में सफल…
