UPSC की तैयारी कर रही छात्रा का सुसाइड:4 दिन तक घर में सड़ती रही लाश; लिखा- मेरे दिमाग का शोर मुझे पढ़ाई करने नहीं देता

UPSC की तैयारी कर रही छात्रा का सुसाइड:4 दिन तक घर में सड़ती रही लाश; लिखा- मेरे दिमाग का शोर मुझे पढ़ाई करने नहीं देता

मेरठ में UPSC में सिलेक्शन नहीं होने पर युवती ने सुसाइड कर लिया। 4 दिन तक घर में लाश सड़ती रही। घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने परिजनों और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट मिला। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह का कहना है कि मौके से मिले सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवती ने सुसाइड नोट में लिखा-मेरे दिमाग में हर समय शोर मचता रहता है जो मुझे पढ़ाई नहीं करने देता है। अब मुझे पढ़ाई के साथ-साथ जीने में भी दिक्कत आ रही है। हर समय दिमाग का शोर सुनकर थक चुकी हूं। मेरी अपनी मौत की खुद जिम्मेदार हूं। शव मिलने के बाद पुलिस मेरे परिवार को प्रताड़ित न करे। 12 अप्रैल से घर में अकेले थी प्रियंका
गंगानगर थाना क्षेत्र की ग्रेटर गंगा कालोनी में BSNL से रिटायर्ड कर्मचारी कांता प्रसाद शुक्ला परिवार के साथ रहते हैं। उनके दो बेटे प्राइवेट जॉब करते हैं और घर से बाहर रहते हैं। उनकी बेटी प्रियंका (40) यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। पड़ोसियों ने बताया- 12 अप्रैल को कांता प्रसाद और उनकी पत्नी महोबा चले गए थे। जबकि उनकी बेटी प्रियंका घर में अकेली थी। उन्होंने बताया- प्रियंका को 2-3 दिनों से हमने देखा नहीं था। कल यानी शुक्रवार शाम को सब्जी लेने जा रहा था कि अचानक घर से बदबू आ रही थी। हमने प्रियंका को आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद हमने कांता प्रसाद और पुलिस को जानकारी दी। सूचना गंगानगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा
पुलिस ने रात में करीब 9 बजे कमरे का दरवाजा तोड़ा तो पंखे में बंधे दुपट्‌टे से प्रियंका का शव लटका हुआ था। युवती ने लोअर और रेड कलर की टीशर्ट पहन रखी थी। कमरे में खून फैला हुआ था और सूख गया था। वहीं कमरे में पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट पर 22 अप्रैल की डेट पड़ी है। घर पर बेटी प्रियंका अकेली थी। शुक्रवार से बदबू आ रही थी। पड़ोसियों ने कांता प्रसाद को जानकारी दी। रात 9 बजे सूचना पर गंगानगर पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा तोड़ा तो पंखे में बंधे दुपट्टे से प्रियंका का शव लटका हुआ था। सुसाइड नोट पर 22 अप्रैल लिखा हुआ था
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। माना जा रहा है कि 22 अप्रैल को ही प्रियंका ने सुसाइड किया और ये नोट लिखा था। उसी दिन सिविल सर्विसेज का रिजल्ट आया था। चूंकि वो एग्जाम क्लियर नहीं कर सकी इसलिए तनाव में आकर उसने सुसाइड कर लिया। प्रियंका पहले भी 4 बार एग्जाम दे चुकी थी लेकिन सफल नहीं हुई। ———————- ये खबर भी पढ़ें… मेरठ में हिस्ट्रीशीटर को दौड़ाकर मारी थी 6 गोलियां: गांव में वसूली करने आया था, विरोध पर फायरिंग की; इंस्पेक्टर निलंबित मेरठ में हिस्ट्रीशीटर रिंकू सिंह गुर्जर की हत्या 6 गोली लगने से हुई थी। पुलिस ने हत्या करने वाले राहुल को पकड़ लिया है। वहीं, रिंकू के साथी सचिन को भी गिरफ्तार कर लिया है। रिंकू 24 अप्रैल को पांचली खुर्द गांव में साथी के साथ राहुल से वसूली करने गया था। नहीं देने पर राहुल के भाई आजाद को गोली मार दी। पढ़िए पूरी खबर मेरठ में UPSC में सिलेक्शन नहीं होने पर युवती ने सुसाइड कर लिया। 4 दिन तक घर में लाश सड़ती रही। घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने परिजनों और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट मिला। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह का कहना है कि मौके से मिले सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवती ने सुसाइड नोट में लिखा-मेरे दिमाग में हर समय शोर मचता रहता है जो मुझे पढ़ाई नहीं करने देता है। अब मुझे पढ़ाई के साथ-साथ जीने में भी दिक्कत आ रही है। हर समय दिमाग का शोर सुनकर थक चुकी हूं। मेरी अपनी मौत की खुद जिम्मेदार हूं। शव मिलने के बाद पुलिस मेरे परिवार को प्रताड़ित न करे। 12 अप्रैल से घर में अकेले थी प्रियंका
गंगानगर थाना क्षेत्र की ग्रेटर गंगा कालोनी में BSNL से रिटायर्ड कर्मचारी कांता प्रसाद शुक्ला परिवार के साथ रहते हैं। उनके दो बेटे प्राइवेट जॉब करते हैं और घर से बाहर रहते हैं। उनकी बेटी प्रियंका (40) यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। पड़ोसियों ने बताया- 12 अप्रैल को कांता प्रसाद और उनकी पत्नी महोबा चले गए थे। जबकि उनकी बेटी प्रियंका घर में अकेली थी। उन्होंने बताया- प्रियंका को 2-3 दिनों से हमने देखा नहीं था। कल यानी शुक्रवार शाम को सब्जी लेने जा रहा था कि अचानक घर से बदबू आ रही थी। हमने प्रियंका को आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद हमने कांता प्रसाद और पुलिस को जानकारी दी। सूचना गंगानगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा
पुलिस ने रात में करीब 9 बजे कमरे का दरवाजा तोड़ा तो पंखे में बंधे दुपट्‌टे से प्रियंका का शव लटका हुआ था। युवती ने लोअर और रेड कलर की टीशर्ट पहन रखी थी। कमरे में खून फैला हुआ था और सूख गया था। वहीं कमरे में पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट पर 22 अप्रैल की डेट पड़ी है। घर पर बेटी प्रियंका अकेली थी। शुक्रवार से बदबू आ रही थी। पड़ोसियों ने कांता प्रसाद को जानकारी दी। रात 9 बजे सूचना पर गंगानगर पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा तोड़ा तो पंखे में बंधे दुपट्टे से प्रियंका का शव लटका हुआ था। सुसाइड नोट पर 22 अप्रैल लिखा हुआ था
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। माना जा रहा है कि 22 अप्रैल को ही प्रियंका ने सुसाइड किया और ये नोट लिखा था। उसी दिन सिविल सर्विसेज का रिजल्ट आया था। चूंकि वो एग्जाम क्लियर नहीं कर सकी इसलिए तनाव में आकर उसने सुसाइड कर लिया। प्रियंका पहले भी 4 बार एग्जाम दे चुकी थी लेकिन सफल नहीं हुई। ———————- ये खबर भी पढ़ें… मेरठ में हिस्ट्रीशीटर को दौड़ाकर मारी थी 6 गोलियां: गांव में वसूली करने आया था, विरोध पर फायरिंग की; इंस्पेक्टर निलंबित मेरठ में हिस्ट्रीशीटर रिंकू सिंह गुर्जर की हत्या 6 गोली लगने से हुई थी। पुलिस ने हत्या करने वाले राहुल को पकड़ लिया है। वहीं, रिंकू के साथी सचिन को भी गिरफ्तार कर लिया है। रिंकू 24 अप्रैल को पांचली खुर्द गांव में साथी के साथ राहुल से वसूली करने गया था। नहीं देने पर राहुल के भाई आजाद को गोली मार दी। पढ़िए पूरी खबर   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर