अबोहर में हनी ट्रैप गैंग का भंडाफोड़:सोशल मीडिया पर दोस्ती कर लाखों की ठगी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, एक फरार

अबोहर में हनी ट्रैप गैंग का भंडाफोड़:सोशल मीडिया पर दोस्ती कर लाखों की ठगी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, एक फरार

पंजाब के अबोहर में पुलिस ने हनी ट्रैप गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। सिटी-2 थाना पुलिस ने सादुलशहर की सुमित्रा उर्फ शालू और हिम्मतपुरा की गुरमीत कौर को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह का तीसरा सदस्य गुरसेवक सिंह अभी फरार है। मामला तब सामने आया जब पंजपीर टिब्बा के 50 वर्षीय अमरीक सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी प्रोमिला सिधू के अनुसार, आरोपी महिलाएं सोशल मीडिया पर लोगों से दोस्ती करती थीं और फिर उन्हें प्रेम जाल में फंसाकर लाखों रुपए ऐंठ लेती थीं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 389, 388, 120-बी के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 66डी, 66ई, 67 और 67ए के तहत मामला दर्ज किया है। सुमित्रा को राजपुरा बैरियर से और गुरमीत कौर को हिम्मतपुरा से गिरफ्तार किया गया। अदालत ने गुरमीत कौर को तीन दिन और सुमित्रा को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस पूछताछ के दौरान यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है। साथ ही फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पंजाब के अबोहर में पुलिस ने हनी ट्रैप गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। सिटी-2 थाना पुलिस ने सादुलशहर की सुमित्रा उर्फ शालू और हिम्मतपुरा की गुरमीत कौर को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह का तीसरा सदस्य गुरसेवक सिंह अभी फरार है। मामला तब सामने आया जब पंजपीर टिब्बा के 50 वर्षीय अमरीक सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी प्रोमिला सिधू के अनुसार, आरोपी महिलाएं सोशल मीडिया पर लोगों से दोस्ती करती थीं और फिर उन्हें प्रेम जाल में फंसाकर लाखों रुपए ऐंठ लेती थीं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 389, 388, 120-बी के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 66डी, 66ई, 67 और 67ए के तहत मामला दर्ज किया है। सुमित्रा को राजपुरा बैरियर से और गुरमीत कौर को हिम्मतपुरा से गिरफ्तार किया गया। अदालत ने गुरमीत कौर को तीन दिन और सुमित्रा को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस पूछताछ के दौरान यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है। साथ ही फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।   पंजाब | दैनिक भास्कर