अमेरिका ने बुधवार को नई इमिग्रेशन पॉलिसी के तहत 104 अवैध प्रवासी भारतीयों को जबरन डिपोर्ट कर दिया। अमेरिकी एयरफोर्स का विमान सी-17 ग्लोबमास्टर इन्हें लेकर दोपहर करीब 2 बजे अमृतसर में एयरफोर्स के एयरबेस पर उतरा। इनमें पंजाब के 30, हरियाणा-गुजरात के 33-33 लोग शामिल थे। इनके कुछ परिवार और 8-10 साल के बच्चे भी शामिल थे। अमृतसर एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, इन लोगों का वैरिफिकेशन किया गया। यहां से इमिग्रेशन और कस्टम से क्लियरेंस के बाद पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया। करीब साढ़े 3 घंटे बाद US एयरफोर्स विमान वापस लौट गया। जिसके बाद पंजाब के डिपोर्ट किए लोगों को पुलिस की गाड़ियों में उनके घर भेज दिया गया। हालांकि हरियाणा, गुजरात, UP, महाराष्ट्र और चंडीगढ़ के लोगों की वापसी अभी होनी बाकी है। इससे पहले अलग-अलग रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अमेरिका ने कुल 205 अवैध भारतीयों को डिपोर्ट करने के लिए चिह्नित किया है। इन्हें भारत भेजा जाएगा। 186 भारतीयों को डिपोर्ट करने वाली लिस्ट भी सामने आई। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बाकी बचे लोग कहां हैं और कब डिपोर्ट किए जाएंगे। अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम इन्फोर्समेंट के अनुसार 19 हजार अवैध प्रवासी भारतीय डिपोर्ट होंगे। ट्रम्प ने ये कार्रवाई ऐसे समय की है, जब भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 फरवरी को दो दिन की यात्रा पर अमेरिका जाने वाले हैं। 13 फरवरी को पीएम की ट्रम्प के साथ वार्ता प्रस्तावित है। वहीं पंजाब के NRI मामलों के मंत्री कुलदीप धालीवाल ने अमृतसर एयरपोर्ट जाकर पंजाब के डिपोर्ट लोगों से मुलाकात की। जिसके बाद उन्होंने कहा- PM नरेंद्र मोदी कहते हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प उनके दोस्त हैं। वे उनका प्रचार भी करने गए थे। वे ट्रम्प से मिलकर इसका हल निकालें। ग्लोबमास्टर को भारत भेजने पर लगभग 6 करोड़ रुपए का खर्च यूएस मिलिट्री का यह विमान भारतीय समय के मुताबिक, 4 फरवरी की सुबह 3 बजे अमेरिका के सैन एंटोनियो रवाना हुआ था। यह पहली बार है जब अमेरिका ने अप्रवासियों को भेजने के लिए सैन्य विमान का इस्तेमाल किया। ट्रम्प ने अमेरिकी राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद अवैध तरीके से रह रहे बाहरी लोगों को डिपोर्ट करने के आदेश दिए थे। ग्लोबमास्टर को भारत भेजने पर लगभग 6 करोड़ रुपए का खर्च आया है। ये चार्टर्ड उड़ान से लगभग छह गुना ज्यादा है। इस खबर की पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं… अमेरिका ने बुधवार को नई इमिग्रेशन पॉलिसी के तहत 104 अवैध प्रवासी भारतीयों को जबरन डिपोर्ट कर दिया। अमेरिकी एयरफोर्स का विमान सी-17 ग्लोबमास्टर इन्हें लेकर दोपहर करीब 2 बजे अमृतसर में एयरफोर्स के एयरबेस पर उतरा। इनमें पंजाब के 30, हरियाणा-गुजरात के 33-33 लोग शामिल थे। इनके कुछ परिवार और 8-10 साल के बच्चे भी शामिल थे। अमृतसर एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, इन लोगों का वैरिफिकेशन किया गया। यहां से इमिग्रेशन और कस्टम से क्लियरेंस के बाद पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया। करीब साढ़े 3 घंटे बाद US एयरफोर्स विमान वापस लौट गया। जिसके बाद पंजाब के डिपोर्ट किए लोगों को पुलिस की गाड़ियों में उनके घर भेज दिया गया। हालांकि हरियाणा, गुजरात, UP, महाराष्ट्र और चंडीगढ़ के लोगों की वापसी अभी होनी बाकी है। इससे पहले अलग-अलग रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अमेरिका ने कुल 205 अवैध भारतीयों को डिपोर्ट करने के लिए चिह्नित किया है। इन्हें भारत भेजा जाएगा। 186 भारतीयों को डिपोर्ट करने वाली लिस्ट भी सामने आई। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बाकी बचे लोग कहां हैं और कब डिपोर्ट किए जाएंगे। अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम इन्फोर्समेंट के अनुसार 19 हजार अवैध प्रवासी भारतीय डिपोर्ट होंगे। ट्रम्प ने ये कार्रवाई ऐसे समय की है, जब भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 फरवरी को दो दिन की यात्रा पर अमेरिका जाने वाले हैं। 13 फरवरी को पीएम की ट्रम्प के साथ वार्ता प्रस्तावित है। वहीं पंजाब के NRI मामलों के मंत्री कुलदीप धालीवाल ने अमृतसर एयरपोर्ट जाकर पंजाब के डिपोर्ट लोगों से मुलाकात की। जिसके बाद उन्होंने कहा- PM नरेंद्र मोदी कहते हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प उनके दोस्त हैं। वे उनका प्रचार भी करने गए थे। वे ट्रम्प से मिलकर इसका हल निकालें। ग्लोबमास्टर को भारत भेजने पर लगभग 6 करोड़ रुपए का खर्च यूएस मिलिट्री का यह विमान भारतीय समय के मुताबिक, 4 फरवरी की सुबह 3 बजे अमेरिका के सैन एंटोनियो रवाना हुआ था। यह पहली बार है जब अमेरिका ने अप्रवासियों को भेजने के लिए सैन्य विमान का इस्तेमाल किया। ट्रम्प ने अमेरिकी राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद अवैध तरीके से रह रहे बाहरी लोगों को डिपोर्ट करने के आदेश दिए थे। ग्लोबमास्टर को भारत भेजने पर लगभग 6 करोड़ रुपए का खर्च आया है। ये चार्टर्ड उड़ान से लगभग छह गुना ज्यादा है। इस खबर की पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं… हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
हरियाणा में 2.62 लाख किसानों को 300 करोड़ बोनस दिया:7 हजार प्लाट होल्डरों को 550 करोड़ की राहत, आढ़तियों का कमीशन बढ़ाया
हरियाणा में 2.62 लाख किसानों को 300 करोड़ बोनस दिया:7 हजार प्लाट होल्डरों को 550 करोड़ की राहत, आढ़तियों का कमीशन बढ़ाया हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने श्री गुरूनानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व पर किसानों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने 2 लाख 62 हजार किसानों के बैंक खातों में 300 करोड़ रुपए की बोनस राशि जारी की है। शेष तीसरी किस्त भी जल्द जारी कर दी जाएगी। बता दें कि राज्य सरकार कम बारिश के कारण किसानों पर पड़ने वाले वित्तीय बोझ को कम करने के लिए 2000 रुपए प्रति एकड़ का बोनस दे रही है। इसके अलावा आढ़तियों का कमीशन भी बढ़ा दिया गया है। इस मौके मुख्यमंत्री ने वॉट्सऐप के जरिए किसानों को 40 लाख मृदा सेहत कार्ड वितरित करने की भी शुरुआत की है। इससे किसानों को अपने मोबाइल पर वॉट्सऐप के जरिए सभी जरूरी जानकारी आसानी से मिल जाएगी। इसके अलावा सीएम ने विवादों से समाधान योजना (VSSS-2024) का भी शुभारंभ कर दिया है। योजना के तहत एनहांसमेंट से संबंधित मुद्दों का समाधान होगा। 15 नवंबर से अगले 6 माह तक योजना लागू रहेगी। इससे लगभग 7 हजार से अधिक प्लाट धारकों को लगभग 550 करोड़ रुपए की बड़ी राहत मिलेगी। सीएम नायब सैनी ने कही 4 बड़ी बातें… आढ़तिया कमीशन में हुई बढ़ोतरी
सीएम ने बताया कि फसल खरीद में आढ़तियों की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए राज्य सरकार ने उनके हितों का भी ध्यान रखा है। सरकार ने आढ़तिया कमीशन 46 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 55 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। प्राकृतिक खेती योजना को बढ़ावा
CM सैनी ने कहा कि वर्ष 2005 से 2014 तक किसानों को फसल खराब की कुल 1158 करोड़ रुपए की राशि दी गई, जबकि मौजूदा राज्य सरकार ने वर्ष 2014 से लेकर अब तक 14,860.29 करोड़ रुपए की राशि क्षतिपूर्ति और नुकसान की भरपाई के रूप में किसानों को डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में दी है। साथ ही, उन्होंने सदस्यों से अनुरोध किया कि वे प्राकृतिक खेती योजना के प्रति किसानों को प्रेरित करें। अभी तक इस योजना के लिए 23,776 किसानों ने विभाग के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाया है, जिसमें से 9910 किसान सत्यापित भी हो चुके हैं। किसानों के साथ खड़ी है सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान हित हमारे लिए सर्वोपरि है। जिनकी MSP यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य तय की जाती है। राज्य सरकार चालू खरीफ सीजन में धान और बाजरे के हर दाने की खरीद MSP पर कर रही है। आज धान खरीद पूरी
सीएम सैनी कहा कि सरकार ने अभी तक मंडियों में आए लगभग 52 लाख मीट्रिक टन धान में से 51 लाख 40 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद कर ली है। शेष बचे धान की खरीद भी 15 नवंबर तक कर ली जाएगी। इसी प्रकार, मंडियों में अभी तक 4 लाख 76 हजार मीट्रिक टन बाजरे की आवक हुई है। इसमें से 4 लाख 67 हजार मीट्रिक टन बाजरा MSP पर खरीदी जा चुकी है। इसके अलावा , मंडियों में मूंग की आवक भी शुरू हो गई है। अब तक 1033 टन मूंग आया है। इसमें से 580 टन मूंग की खरीद की जा चुकी है। ………………………………….. हरियाणा विधानसभा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ेंः- हरियाणा विधानसभा सत्र:CM बोले- विपक्ष ने नेता नहीं चुना, ऊपर से लेटर नहीं आया; हुड्डा का पंजाबी में जवाब- बणे ना बणे, तुहानूं की हरियाणा विधानसभा सत्र की कार्यवाही 18 नवंबर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है। अब 18 नवंबर को 2 बजे तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू होगी। इसके साथ सत्र एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। 19 नवंबर को भी सदन की कार्यवाही चलेगी। दूसरे दिन की कार्यवाही के दौरान CM नायब सैनी ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के अभिभाषण पर अपनी बात रखी। पूरी खबर पढ़ें
हरियाणा में मां-बेटे का मर्डर करने वाली समलैंगिक निकली:पुलिस बोली- सहेली की भाई से शादी कराई, VIP नवाब के नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट
हरियाणा में मां-बेटे का मर्डर करने वाली समलैंगिक निकली:पुलिस बोली- सहेली की भाई से शादी कराई, VIP नवाब के नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट हरियाणा के यमुनानगर में हुए मां-बेटे के डबल मर्डर केस में हैरतअंगेज खुलासा हुआ है। मीना सैनी (45) व उनके बेटे राहुल (24) की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उनकी बेटी काजल व भाई के बेटे कृष ने मिलकर की थी। यह बात काजल ने पूछताछ में कबूल की है। पुलिस ने काजल पर हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। उसे 3 दिन के रिमांड पर लिया है। काजल की मौसी किरण ने बताया कि 27 वर्षीय काजल समलैंगिक है। इसका पता तब चला, जब कुछ साल पहले काजल ने राहुल की शादी अपनी सहेली से करा दी थी। रात में राहुल की पत्नी काजल के कमरे में चली जाती थी। इस पर घर में झगड़ा हुआ और राहुल की पत्नी घर से चली गई। मीना ने राहुल की दूसरी शादी कराई तो काजल ने अपनी भाभी के साथ जबरदस्ती की। इस कारण वह भी राहुल को छोड़कर चली गई। काजल अपनी लाइफ में मां व भाई को रोड़ा मानती थी। इंस्पेक्टर जगदीश ने कहा कि काजल का बोल व व्यवहार लड़कों जैसा है। उसमें वाई फैक्टर नजर आ रहा है। इसे लेकर घर में विवाद था। वह एक बार घर से भी चली गई थी। वह यमुनानगर में मोबाइल कंपनी की ओर से मोबाइल शॉप पर सेल्स गर्ल का काम करती है। काजल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। इंस्टाग्राम पर उसने VIP नवाब के नाम से अकाउंट बनाया हुआ है। उसके करीब 1200 फॉलोअर हैं और 820 पोस्ट की हुई हैं। इसके अलावा, उसने हाथ पर टैटू भी बनवाया हुआ है, जिस पर नवाब लिखा हुआ है। काजल ने मां को सिर में चोट मारी, ईयरफोन से गला घोंटा पुलिस पूछताछ में काजल ने बताया, ‘रविवार सुबह 10 बजे राहुल शेविंग कराने गया हुआ था। तभी मां मीना के सिर पर कुछ मारकर गिराया और ईयरफोन की तार से गला दबाकर मार दिया। फिर मामा के बेटे कृष को बुलाया। तभी राहुल आ गया। उसे धक्का देकर गिराया। फिर हाथ मरोड़ा और पैर पकड़ लिए। कृष ने गमछे से राहुल का गला दबा दिया।’ पुलिस के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से लग रहा है कि वारदात के समय मीना व राहुल ने हत्यारोपी के साथ हल्का संघर्ष भी किया होगा। हत्यारे ने मीना के सिर पर रॉडनुमा मजबूत चीज से वार किया होगा, क्योंकि सिर में चोट मिली है। राहुल की कोहनी टूटी मिली है। कोई जहरीला या नशीला पदार्थ दिया गया था या नहीं, इसकी जांच के लिए बिसरा लैब में भेजा जाएगा। संपत्ति व रोक टोक से छुटकारे के लिए साजिश रची पुलिस के अनुसार, जब काजल के नाना की मौत हुई, तब मीना घर की बड़ी बेटी थी। मीना के 2 भाई व एक बहन है। एक भाई की मौत हो चुकी है, जिसका बेटा कृष हत्याकांड में शामिल है। मीना की मां ने अपने 40 गज के मकान और 200 गज के प्लाट की वसीयत मीना के नाम कर दी थी। उसमें लिखाया था कि जब सारे बच्चे बड़े हो जाएंगे, तब इस संपत्ति का सभी में बंटवारा कर दिया जाएगा। जब सब बड़े हुए तो मीना ने बंटवारे से मना कर दिया। इसी वजह से उसका अपने भाई शिवा उर्फ छोटू और बहन किरण के साथ भी विवाद हुआ था। पिता की मौत के बाद कृष को लग रहा था कि कहीं उसे घर से भी बेदखल न होना पड़े। इसलिए उसने ढाई महीने पहले काजल से दोस्ती कर ली। काजल को उसकी मां व भाई रोकते-टोकते थे। इसलिए दोनों के बीच तय हुआ कि अगर मां-बेटा रास्ते से हट जाएंगे तो 58 गज का पूरा मकान काजल का हो जाएगा। कृष को 40 गज का मकान और 200 गज का प्लाट मिल जाएगा। दोनों ने रविवार को मौका देखकर हत्याकांड को अंजाम दे दिया। अब मकान में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस काजल के मामा शिवा उर्फ छोटू और मौसी किरण से भी पूछताछ कर रही है। संपत्ति विवाद को लेकर भी जांच की जा रही है। पुलिस के सामने 24 घंटे में 25 बार बदली वारदात की कहानी पुलिस के अनुसार, काजल ने 24 घंटे में 25 बार वारदात की कहानी बदली। किरण ने बताया कि बचपन से ही काजल को भी राहुल की तरह ही पाल पोस कर बड़ा किया तो वह भी खुद को लड़की नहीं, बल्कि लड़का ही समझती थी। उसने लड़कियों वाले कपड़े पहने ही नहीं।
करनाल में पुलिसकर्मी को कुचलने का VIDEO:क्रेटा गाड़ी से 30 मीटर तक घसीटा, सड़क पर गिरने पर गाड़ी के नीचे रौंदा
करनाल में पुलिसकर्मी को कुचलने का VIDEO:क्रेटा गाड़ी से 30 मीटर तक घसीटा, सड़क पर गिरने पर गाड़ी के नीचे रौंदा हरियाणा में करनाल के रामनगर क्षेत्र में काछवा के निकट पश्चिमी यमुना नहर पर स्थित पुलिस नाके पर खड़े एक पुलिसकर्मी को कार से कुचलने का CCTV वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक भयावह घटना कैद हुई है, जिसमें संदिग्ध कार को देखकर पुलिसकर्मी अलर्ट हो जाते हैं। वीडियो में दिखाई देता है कि एक सफेद क्रेटा कार कई बार नाके के पास से चक्कर लगाती है और फिर एक पुलिसकर्मी को सीधी टक्कर मारते हुए 30 मीटर तक घसीटते हुए लेकर जाता है और फिर सड़क पर गिरने के बाद गाड़ी के नीचे आ जाता है। गाड़ी चालक बेरहमी से पुलिसकर्मी को रौंदता हुआ आगे बढ़ जाता है। इसके बाद साथी पुलिसकर्मी हरकत में आते हैं और वीटी कर देते हैं, जिसके बाद आरोपी गाड़ी चालकों को अगले नाके पर ही दबोच लिया जाता है। 3 मिनट 35 सेकंड का विडियो आया सामने करनाल पुलिस द्वारा सोमवार देर रात को 3 मिनट 35 सेकेंड का विडियो जारी किया जाता है। इस विडियो में नजर आ रहा है। पहले आरोपी क्रेटा कार चालक काछवा की तरफ से करनाल की तरफ आता है। जहां पर पुलिस के नाके को देखने के बाद गाड़ी को यू र्टन ले लेता है। दोबारा फिर आरोपी 40 सेकेंड बाद आता है और ऐसे ही गाड़ी को यू र्टन लेकर चला जाता है। तीसरे चक्कर में पुलिसकर्मी हुए अलर्ट तीसरी बार जब क्रेटा कार सवार आरोपी यू टर्न लेते है पुलिस अलर्ट हो जाती है। नाके पर तैनात पुलिसकर्मी गाड़ी चालक की तीन बार चक्कर लगाने की हरकत देखकर दूसरी तरफ बैरिकेट लगाती है। लेकिन इस दौरान यानी चौथा चक्कर भी आरोपी पुलिस कर्मियों के सामने से ले जाते है। इस दौरान आरोपी को पुलिस रुकने का इशारा भी करती है। लेकिन आरोपी नहीं रूकते। पांचवे चक्कर में पुलिसकर्मी को कुचलते हुए फरार क्रेटा कार चालक यहीं नही रुके इसके बाद फिर कार चालक पांचवां चक्कर लेकर आते है और जिस साइड पुलिसकर्मी मनोज खड़ा होता है उस तरफ गाड़ी को घुमाते है जब मनोज उन्हें रूकने का इशारा करता है उसे टक्कर मारकर गाड़ी के बोनट पर गिरा देते है और उसे 30 मीटर तक घसीटते हुए लेकर जाते है। जब मनोज सड़क पर गिर जाता है तो उसे गाड़ी से रौंदते हुए मौके से फरार हो जाते है। क्या था पूरा मामला? शहर में बढ़ती क्राइम की वारदातों को लेकर पुलिस कप्तान मोहित हांडा क दिशा निर्देश पर शहर के चारों तरफ पुलिस द्वारा नाके लगाए गए है। रविवार रात को भी रामनगर इलाके में काछवा नहर पुल के पास पुलिस ने चेक पोस्ट लगाई हुई थी। तड़के करीब साढ़े तीन बजे एक संदिग्ध क्रेटा कार ने पुलिस नाके के पास से कई बार चक्कर लगाए। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी मनोज ने चालक को कार रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी और फिल्मी अंदाज में कांस्टेबल मनोज को टक्कर मार दी। फिर उसे रौंदता हुए मौके से फरार हो गए। चंडीगढ़ PGI में चल रहा इलाज DSP मीना कुमारी ने बताया कि कांस्टेबल मनोज कुमार घायल होने के बाद कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। जहां पर पुलिस कप्तान मोहित हांड भी पहुंचे और उनका हालचाल जाना था। बाद में डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए चंडीगढ़ PGI रैफर कर दिया था। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। दोनों आरोपियों को भेजा जेल DSP मीना कुमारी ने बताया कि वारदात के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस द्वारा अगले ही नाके पर मुख्य आरोपी गौरव वाल्मीकि बस्ती रामनगर और उसके साथी अमन वासी गडरिया मोहल्ला, रामनगर गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार शाम को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया।