वोिटंग ट्रेंड: 1999 के बाद पहली बार घटा मतदान चुनाव डेस्क . पानीपत | लोकसभा के छठे चरण में शनिवार को हरियाणा की सभी 10 सीटों पर चुनाव हुआ। निर्वाचन आयोग की ऐप पर आधी रात तक मतदान के आंकड़े अपडेट होते रहे। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक 65 फीसदी मतदान दर्ज हुआ। आंकड़ा अपडेट हो सकता है। पिछले 2019 में 70.34 फीसदी मतदान हुआ था। वर्ष 1999 के बाद यह पहला मौका है जब मतदान इतना कम हुआ। 1999 में 63.70 फीसदी मतदान हुआ था। मतदान घटने के पीछे बेतहाशा गर्मी, वीकेंड भी वजह हैं। यह भी संकेत है कि कोई लहर नहीं है। हरियाणा अध्ययन केंद्र के पूर्व निदेशक प्रो. एसएस चाहर के मुताबिक पिछले चुनावी आंकड़ों का ट्रेंड बताता है कि हरियाणा में कम मतदान होने से परिणाम मिलाजुला रहता है। या फिर सत्ता में काबिज पार्टी के पक्ष में भी रहता है। पिछले छह चुनावों के परिणामों पर नजर डालें तो ऐसी ही स्थिति सामने आती है। मतदान प्रतिशत में एंटी इनकंबेंसी का प्रभाव पूरे प्रदेश की सभी सीटों पर नजर नहीं आता है। 2019 में सभी 10 सीटें भाजपा के खाते में गई थी, उस समय मतदान 70 फीसदी पार पहुंचा था। इस बार मतदान 65 से 68 फीसदी के बीच रहेगा। ऐसे में एक पार्टी को सभी सीटें नहीं मिलने वाली हैं। किसान आंदोलन वाले क्षेत्र सिरसा, कुरुक्षेत्र व अम्बाला में अधिक वोटिंग और शहर में कम मतदान भी खास संकेत हैं। जानिए… 1998 से 2019 तक पिछले छह लोकसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत के ट्रेंड का परिणाम पर क्या रहा है असर फरीदाबाद गुरुग्राम भिवानी रोहतक सोनीपत करनाल हिसार सिरसा कुरुक्षेत्र अम्बाला वर्ष वोटिंग % पार्टी वोटिंग % पार्टी वोटिंग % पार्टी वोटिंग % पार्टी वोटिंग % पार्टी वोटिंग % पार्टी वोटिंग % पार्टी वोटिंग % पार्टी वोटिंग % पार्टी वोटिंग% पार्टी 2019 71.09 भाजपा 74.28 भाजपा 75.98 भाजपा 72.42 भाजपा 68.34 भाजपा 71.02 भाजपा 70.51 भाजपा 70.47 भाजपा 67.33 भाजपा 64.10 भाजपा 2014 72.09 भाजपा 75.82 भाजपा 77.04 भाजपा 76.23 इनेलो 70.87 भाजपा 69.61 भाजपा 66.71 कांग्रेस 69.97 भाजपा 71.58 भाजपा 64.98 भाजपा 2009 68.51 कांग्रेस 75.04 कांग्रेस 74.93 कांग्रेस 69.35 हजकां 66.64 कांग्रेस 64.75 कांग्रेस 65.56 कांग्रेस 71.34 कांग्रेस 60.80 कांग्रेस 56.66 कांग्रेस 2004 70.69 कांग्रेस 73.24 कांग्रेस 68.99 कांग्रेस 67.74 कांग्रेस 66.04 कांग्रेस 64.75 भाजपा 62.96 कांग्रेस 73.09 कांग्रेस 59.44 कांग्रेस 54.62 कांग्रेस 1999 54.01 भाजपा 58.08 इनेलो 58.26 इनेलो 53.05 इनेलो 58.16 भाजपा 52.39 भाजपा 57.55 इनेलो 70.27 इनेलो 50.85 भाजपा 56.76 भाजपा 1998 68.50 बसपा 71.03 लोकदल 69.13 लोकदल 71.50 लोकदल 70.85 कांग्रेस 66.01 लोकदल 71.10 कांग्रेस 72.21 हविपा 65.58 कांग्रेस 65.72 भाजपा नोट: 2009 चुनावों से पहले गुरुग्राम सीट महेंद्रगढ़ के नाम से जानी जाती थी और भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट केवल भिवानी के नाम से जानी जाती थी। वोिटंग ट्रेंड: 1999 के बाद पहली बार घटा मतदान चुनाव डेस्क . पानीपत | लोकसभा के छठे चरण में शनिवार को हरियाणा की सभी 10 सीटों पर चुनाव हुआ। निर्वाचन आयोग की ऐप पर आधी रात तक मतदान के आंकड़े अपडेट होते रहे। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक 65 फीसदी मतदान दर्ज हुआ। आंकड़ा अपडेट हो सकता है। पिछले 2019 में 70.34 फीसदी मतदान हुआ था। वर्ष 1999 के बाद यह पहला मौका है जब मतदान इतना कम हुआ। 1999 में 63.70 फीसदी मतदान हुआ था। मतदान घटने के पीछे बेतहाशा गर्मी, वीकेंड भी वजह हैं। यह भी संकेत है कि कोई लहर नहीं है। हरियाणा अध्ययन केंद्र के पूर्व निदेशक प्रो. एसएस चाहर के मुताबिक पिछले चुनावी आंकड़ों का ट्रेंड बताता है कि हरियाणा में कम मतदान होने से परिणाम मिलाजुला रहता है। या फिर सत्ता में काबिज पार्टी के पक्ष में भी रहता है। पिछले छह चुनावों के परिणामों पर नजर डालें तो ऐसी ही स्थिति सामने आती है। मतदान प्रतिशत में एंटी इनकंबेंसी का प्रभाव पूरे प्रदेश की सभी सीटों पर नजर नहीं आता है। 2019 में सभी 10 सीटें भाजपा के खाते में गई थी, उस समय मतदान 70 फीसदी पार पहुंचा था। इस बार मतदान 65 से 68 फीसदी के बीच रहेगा। ऐसे में एक पार्टी को सभी सीटें नहीं मिलने वाली हैं। किसान आंदोलन वाले क्षेत्र सिरसा, कुरुक्षेत्र व अम्बाला में अधिक वोटिंग और शहर में कम मतदान भी खास संकेत हैं। जानिए… 1998 से 2019 तक पिछले छह लोकसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत के ट्रेंड का परिणाम पर क्या रहा है असर फरीदाबाद गुरुग्राम भिवानी रोहतक सोनीपत करनाल हिसार सिरसा कुरुक्षेत्र अम्बाला वर्ष वोटिंग % पार्टी वोटिंग % पार्टी वोटिंग % पार्टी वोटिंग % पार्टी वोटिंग % पार्टी वोटिंग % पार्टी वोटिंग % पार्टी वोटिंग % पार्टी वोटिंग % पार्टी वोटिंग% पार्टी 2019 71.09 भाजपा 74.28 भाजपा 75.98 भाजपा 72.42 भाजपा 68.34 भाजपा 71.02 भाजपा 70.51 भाजपा 70.47 भाजपा 67.33 भाजपा 64.10 भाजपा 2014 72.09 भाजपा 75.82 भाजपा 77.04 भाजपा 76.23 इनेलो 70.87 भाजपा 69.61 भाजपा 66.71 कांग्रेस 69.97 भाजपा 71.58 भाजपा 64.98 भाजपा 2009 68.51 कांग्रेस 75.04 कांग्रेस 74.93 कांग्रेस 69.35 हजकां 66.64 कांग्रेस 64.75 कांग्रेस 65.56 कांग्रेस 71.34 कांग्रेस 60.80 कांग्रेस 56.66 कांग्रेस 2004 70.69 कांग्रेस 73.24 कांग्रेस 68.99 कांग्रेस 67.74 कांग्रेस 66.04 कांग्रेस 64.75 भाजपा 62.96 कांग्रेस 73.09 कांग्रेस 59.44 कांग्रेस 54.62 कांग्रेस 1999 54.01 भाजपा 58.08 इनेलो 58.26 इनेलो 53.05 इनेलो 58.16 भाजपा 52.39 भाजपा 57.55 इनेलो 70.27 इनेलो 50.85 भाजपा 56.76 भाजपा 1998 68.50 बसपा 71.03 लोकदल 69.13 लोकदल 71.50 लोकदल 70.85 कांग्रेस 66.01 लोकदल 71.10 कांग्रेस 72.21 हविपा 65.58 कांग्रेस 65.72 भाजपा नोट: 2009 चुनावों से पहले गुरुग्राम सीट महेंद्रगढ़ के नाम से जानी जाती थी और भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट केवल भिवानी के नाम से जानी जाती थी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts

यमुना के प्रदूषण पर केंद्रीय मंत्री पाटिल बोले:मैं 16 साल से पानी पी रहा; जीवित हूं, जहर होता तो आपके बीच नहीं होता
यमुना के प्रदूषण पर केंद्रीय मंत्री पाटिल बोले:मैं 16 साल से पानी पी रहा; जीवित हूं, जहर होता तो आपके बीच नहीं होता दिल्ली विधानसभा चुनाव में यमुना के प्रदूषण को लेकर मचे घमासान के बाद अब केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, “मैं 16 साल से दिल्ली का पानी पी रहा हूं, मैं तो जीवित हूं। अगर जहर होता तो आपके बीच नहीं होता। यमुना 90 प्रतिशत दिल्ली में कचरे और अन्य कारणों से गंदी हुई है, लेकिन अब दिल्ली में BJP की सरकार आ गई है, जैसे गंगा नदी को साफ को किया है, वैसे ही यमुना को भी साफ किया जाएगा। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने हरियाणा-पंजाब के बीच चल रहे सतलुज यमुना लिंक नहर (SYL) को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा, सतलुज यमुना लिंक नहर मामले में सुप्रीम कोर्ट में हरियाणा सरकार गई थी, पंजाब और हरियाणा के बीच केंद्र सरकार संवाद के जरिए मामले को सुलझाने का काम कर रही है। दोनों राज्यों को साथ बैठाकर संवाद के जरिए इस मामले को सुलझा लेंगे। हरियाणा को 76000 करोड़ रुपए दिए पत्रकारों के सवालों के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा, “अभी तक 15 करोड़ घरों में शुद्ध पानी केंद्र सरकार द्वारा दिया गया है। 2028 तक हर घर तक शुद्ध जल पहुंचाने का लक्ष्य केंद्र सरकार ने रखा है। पाटिल ने बताया कि हरियाणा को केंद्र सरकार की ओर से 76000 करोड़ रुपए का बजट दिया है। किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को बीजेपी की सरकार सम्मान दे रही है। हरियाणा के 13.8 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ अब तक मिला है। हरियाणा में कई डार्क जोन चिह्नित किए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री पाटिल ने ने कहा, पानी का संरक्षण करना जरूरी हो गया है। हरियाणा में भी जल संरक्षण पर काम किया जा रहा है। हालांकि हरियाणा में भी भूजल स्तर काफी गिर रहा है। प्रदेश में कई डार्क जोन चिन्हित किए गए हैं, जिस पर केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले सालों में इस समस्या से भी सूबे को निजात मिलेगी, और सूबे के जल स्तर में सुधार होगा। केंद्र के बजट की तारीफ की पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री ने 12 लाख तक सलाना आय को कर मुक्त कर दिया है। दस साल में हमारी अर्थव्यवस्था पांचवें नंबर पर आ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह चुके है कि भारत की अर्थव्यवस्था को विश्व में तीसरे नंबर पर लाया जाएगा। बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। जल शक्ति मंत्रालय को इस बार 67 हजार करोड़ बजट में दिया गया है।

पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक, हिसार में जश्न:लोगों ने लगाए “भारत माता की जय” के नारे, गंगवा-बिश्नोई ने भारतीय सेना का पराक्रम बताया
पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक, हिसार में जश्न:लोगों ने लगाए “भारत माता की जय” के नारे, गंगवा-बिश्नोई ने भारतीय सेना का पराक्रम बताया भारत की पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक से जहां पूरा देश गौरवांवित महसूस कर रहा है। वहीं हरियाणा के हिसार में भी लोगों में खुशी का माहौल है। सुबह जैसे ही लोगों ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की खबर सुनी लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हिसार में मॉर्निंग वॉक क्लब के सदस्यों ने खुशी का इजहार करते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए। इसके अलावा PWD मिनिस्टर रणबीर गंगवा ने सेना के आपरेशन आक्रमण के पोस्टर को अपने X हैंडल पर शेयर करते हुए “जय हिंदी की सेना” और “भारत माता की जय”। वहीं हिसार के सेक्टर 5 स्थित डिफेंस सेक्टर के RWA प्रधान रिटायर्ड कर्नल ईश्वर चंद्र रेहडू़ ने कहा कि भारत की पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की तारीफ करते हुए कहा कि भारत ने अपनी क्षमता के हिसाब से पाकिस्तान को जवाब दिया है। उन्हें भारतीय सेना पर गर्व हैं। खुद ईश्वर चंद्र रेहडू़ पाकिस्तान के खिलाफ कई मोर्चों पर लड़ चुके हैं। कुलदीप बिश्नोई ने कहा- हम घुस कर मारेंगे भारत की पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक पर भाजपा नेता पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने पोस्ट की है। कुलदीप बिश्नोई ने भारतीय सेना के शौर्य को सलाम किया और साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत प्रधानमंत्री बताया है। कुलदीप बिश्नोई ने गृहमंत्री अमित शाह के ट्वीट को र पोस्ट लिखा कि ” भारत माता की जय! जय हिन्द, हमारी महान सेना को सैल्यूट! जय भारत, हमारे मजबूत प्रधानमंत्री को सलाम। “तुम छुपकर मारोगे, हम घुस कर मारेंगे। हांसी में एयर स्ट्राइक पर जश्न मनाया, नारे लगाए
हिसार के हांसी की स्थानीय अमर मार्केट में भारतीय सेना के द्वारा पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक का जश्न मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक कनौजिया के नेतृत्व में मनाए गए जश्न को ‘‘शौर्य-दिवस‘‘ का नाम दिया। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नेता अशोक कनौजिया ने कहा कि यह आधुनिक भारत है, यह दुश्मनों के घर में घुसकर मारता है, भारत सरकार की नीति रही है कि वह किसी को छेड़ता नही है, अगर उसे कोई छेड़े तो वह छोड़ता नहीं है। कनौजिया ने कहा कि पहलगाम में आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को कहा था कि, मोदी को बता देना। 7 मई को भारतीय सेनाओं ने बतला दिया कि वह ईंट का जवाब पत्थर से देना जानती है। पूर्व पार्षद ढालिया बोले- सेना ने पराक्रम दिखाया
इस अवसर पर पूर्व पार्षद एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक ढालिया ने इस अवसर पर कहा कि, भारतीय जल, थल और वायु सेना ने अपने पराक्रम को दिखाया है कि हम पाकिस्तान के अन्दर 100 कि.मी. तक जाकर भी दुश्मनों का सफाया कर सकते हैं। ढालिया ने कहा कि सम्पूर्ण भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अपने आपको सुरक्षित महसूस करता है। ढालिया ने आगे कहा कि अगर कोई आतंकवादी संगठन भारत की तरफ टेढ़ी नजर से देखेगा तो उसका खात्मा अवश्य किया जायेगा। कथूरिया ने कहा-पाकिस्तान को सबक मिला
इस अवसर पर ग्रीन सिटी के डायरेक्टर सौरभ कथूरिया ने कहा कि भारत एक शान्तिप्रिय एवं विकासशील देश है लेकिन अगर कोई आतंकवादी घटना घटित करता है तो उसका नाश निश्चित किया जायेगा। भारत अपनी जमीन पर आतंकवाद को कतई पनपने नही देगा। कथूरिया ने मोदी की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि आज पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक करके सारा देश अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इस अवसर पर वर्करों ने भारत माता की जय, वन्देमातरम और हमारी सेनाएं जिन्दाबाद के नारे लगाए। इस अवसर पर चम्पाराम ढाबी, अशोक शर्मा, ताराचन्द मिवाल, ज्ञानी ढाबी, आशा राम, बाबू लाल चैहान, सुरजभान ढालिया, शिखरचन्द रोहिल्ला, महेन्द्र चैहान तथा सोनू जोया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हरियाणा BJP ने संगठनात्मक चुनावों पर बुलाई बैठक:नेताओं से वन-टू-वन चर्चा होगी, निकाय चुनावों की समीक्षा समेत राजनीतिक कार्यक्रमों की योजना बनेगी
हरियाणा BJP ने संगठनात्मक चुनावों पर बुलाई बैठक:नेताओं से वन-टू-वन चर्चा होगी, निकाय चुनावों की समीक्षा समेत राजनीतिक कार्यक्रमों की योजना बनेगी हरियाणा भाजपा प्रदेश में चल रहे निकाय और संगठनात्मक चुनावों पर मंथन करेगी। पंचकूला में आज होने वाली इस बैठक में नगर निगम चुनावों की समीक्षा के साथ-साथ आगे की योजना पर भी चर्चा होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री नागब सैनी, प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली, संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, अर्चना गुप्ता और कृष्ण बेदी समेत कई नेता मौजूद रहेंगे। बैठक में प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेता संगठनात्मक चुनावों की तैयारी, विधानसभा सत्र और विभिन्न संगठनात्मक और राजनीतिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा करेंगे। वन-टू-वन चर्चा करेंगे नेता भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि बैठक में जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी व जिला चुनाव संयोजकों के अलावा अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री, प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष संगठन के पदाधिकारियों के साथ नगर निकाय चुनाव को लेकर बन-टू-वन चर्चा करेंगे और उनके विचार भी सुनेंगे। संगठन चुनाव पर भी होगा मंथन बैठक में संगठन चुनाव को गति देने पर भी विचार विमर्श होगा, साथ ही आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी कार्ययोजना तैयार की जाएगी। पानीपत में होने वाले निकाय चुनाव पर भी भाजपा के नेता चर्चा करेंगे और अब तक की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि भाजपा कार्यकताओं की पार्टी है और कार्यकताओं की मेहनत से ही केंद्र और प्रदेश में लगातार भाजपा की सरकार बन रही है। CM सैनी पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश देंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी की अगुआई में भाजपा सरकार का लक्ष्य जन आकांक्षाओं को पूरा करना है व देश और प्रदेश को विकसित बनाना है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार जनहित में योजनाएं बनाकर काम कर रही है। सरकार की योजनाएं पात्र व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता लगातार धरातल पर काम कर रहे हैं। अरविंद सैनी ने बताया कि इस बैठक में नायब सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ और योजनाओं की जानकारी और अधिक लोगों तक पहुंचाने के संबंध में भी जरूरी दिशा निर्देश दिए जाएंगे।