करनाल-कैथल रोड पर राजघराना होटल में शादी समारोह के दौरान गहनों से भरा बैग चोरी हो गया। बैग में 9.5 तोले सोने और आधा किलो चांदी के गहने थे। चोरी का नुकसान 8 लाख से ज्यादा बताया जा रहा है। यह चोरी उस समय हुई जब स्टेज पर शादी समारोह चल रहा था और दोनों पक्षों के लोग मौजूद थे। मौका देखते ही बैग गायब कर दिया परिवार के अनुसार, एक 15-16 साल का लड़का और 22-23 साल का उसका साथी स्टेज के पास घूम रहे थे। इसी दौरान उन्होंने मौका देखते ही बैग गायब कर दिया। चोरी की यह हरकत होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 9.5 तोला सोना और आधा किलो चांदी लेकर फरार
कैथल के सजुमा गांव निवासी पीड़ित अजय कुमार ने बताया कि कल मेरी बेटी की शादी और रात करीब 10 बजे स्टेज पर लड़की व लड़के वालों का मिलनी का प्रोग्राम चल रहा था। उसी दौरान स्टोज के ऊपर सोने चांदी के आभूषणों से भरा बैग 15 से 16 साल का लडका उठा कर ले गया। बैग में करीब 9.5 तोला सोना और आधा किलो चांदी के गहने रखे थे। शादी की रस्मों के दौरान परिवार वाले बिजी थे, इसी बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोरी का पता चलते ही परिवार में हड़कंप मच गया, लेकिन तब तक चोर होटल से फरार हो चुके थे। पीड़ित ने बताया कि शादियों के दौरान चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पहले भी कई मामलों में देखा गया है कि शादी समारोह में शामिल होने के बहाने चोर होटल और पंडाल में घुस जाते हैं और मौका देखकर गहने, पैसे या अन्य कीमती सामान चोरी कर लेते हैं। पुलिस ने किया मामला दर्ज, चोरों की तलाश शुरू घटना की जानकारी मिलते ही अजय कुमार ने पुलिस अधीक्षक करनाल को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत को आधार बनाते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। करनाल सदर थाना में जांच अधिकारी श्री भगवान ने बताया कि चोरी की यह वारदात होटल के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। मामला थाना सदर करनाल में दर्ज किया गया है और पुलिस जल्द ही चोरों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर रही है। करनाल-कैथल रोड पर राजघराना होटल में शादी समारोह के दौरान गहनों से भरा बैग चोरी हो गया। बैग में 9.5 तोले सोने और आधा किलो चांदी के गहने थे। चोरी का नुकसान 8 लाख से ज्यादा बताया जा रहा है। यह चोरी उस समय हुई जब स्टेज पर शादी समारोह चल रहा था और दोनों पक्षों के लोग मौजूद थे। मौका देखते ही बैग गायब कर दिया परिवार के अनुसार, एक 15-16 साल का लड़का और 22-23 साल का उसका साथी स्टेज के पास घूम रहे थे। इसी दौरान उन्होंने मौका देखते ही बैग गायब कर दिया। चोरी की यह हरकत होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 9.5 तोला सोना और आधा किलो चांदी लेकर फरार
कैथल के सजुमा गांव निवासी पीड़ित अजय कुमार ने बताया कि कल मेरी बेटी की शादी और रात करीब 10 बजे स्टेज पर लड़की व लड़के वालों का मिलनी का प्रोग्राम चल रहा था। उसी दौरान स्टोज के ऊपर सोने चांदी के आभूषणों से भरा बैग 15 से 16 साल का लडका उठा कर ले गया। बैग में करीब 9.5 तोला सोना और आधा किलो चांदी के गहने रखे थे। शादी की रस्मों के दौरान परिवार वाले बिजी थे, इसी बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोरी का पता चलते ही परिवार में हड़कंप मच गया, लेकिन तब तक चोर होटल से फरार हो चुके थे। पीड़ित ने बताया कि शादियों के दौरान चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पहले भी कई मामलों में देखा गया है कि शादी समारोह में शामिल होने के बहाने चोर होटल और पंडाल में घुस जाते हैं और मौका देखकर गहने, पैसे या अन्य कीमती सामान चोरी कर लेते हैं। पुलिस ने किया मामला दर्ज, चोरों की तलाश शुरू घटना की जानकारी मिलते ही अजय कुमार ने पुलिस अधीक्षक करनाल को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत को आधार बनाते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। करनाल सदर थाना में जांच अधिकारी श्री भगवान ने बताया कि चोरी की यह वारदात होटल के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। मामला थाना सदर करनाल में दर्ज किया गया है और पुलिस जल्द ही चोरों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर रही है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
![करनाल में शादी के स्टेज से गहनों का बैग चोरी:8 लाख थी कीमत, नाबालिग लड़के को उठाते देखा, वारदात CCTV में कैद](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2025/02/08/2_1738996359.gif)