करनाल में नेशनल हाईवे 44 पर स्थित बसताड़ा टोल प्लाजा पर नए नियमों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। घरौंडा शहर के लोग पहले लोकल आईडी दिखाकर बिना किसी परेशानी के टोल क्रॉस कर सकते थे, लेकिन अब टोल कर्मियों द्वारा उन पर जबरन मंथली पास बनवाने का दबाव डाला जा रहा है। इसको लेकर भाजपा के नगरपालिका चेयरमैन, पार्षद, भाजपा कार्यकर्ता और सामाजिक कार्यकर्ता विरोध में उतर आए। सोमवार को टोल पर जमकर नारेबाजी हुई और टोल प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई गई। चेयरमैन से हुई बहस, टोल पर रोके जाने से भड़के लोग नगरपालिका चेयरमैन हैप्पीलक गुप्ता अपने पार्षद साथियों के साथ रविवार को टोल प्लाजा से गुजर रहे थे। उन्होंने लोकल आईडी दिखाई, लेकिन टोल कर्मचारियों ने उनसे मंथली पास बनवाने की बात कही। इस पर चेयरमैन और टोल कर्मियों के बीच बहस हो गई। शहर के अन्य वाहन ड्राइवरों ने भी इसी तरह की शिकायतें कीं। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ गया। चेयरमैन, पार्षद और कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन सोमवार को नगरपालिका चेयरमैन हैप्पीलक गुप्ता, पार्षद अश्विनी राणा, अमित गुप्ता, अमनदीप, सोमनाथ प्रजापति, भाजपा कार्यकर्ता नरेंद्र कुमार, निशांत और सामाजिक कार्यकर्ता कमल धीमान सहित अन्य लोग बसताड़ा टोल पर पहुंचे और टोल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान चेयरमैन और टोल प्रबंधक मुकेश शर्मा के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। मामले की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी मनोज कुमार भी मौके पर पहुंच गए और स्थिति को संभाला। डीएसपी ने टोल प्रबंधन को सख्त निर्देश दिए है कि टोल पर किसी भी लोकल वाहन ड्राइवर के साथ कोई बदतमीजी न की जाए। चेयरमैन बोले- लोकल आईडी से मिले एंट्री चेयरमैन हैप्पीलक गुप्ता ने कहा कि दो दिनों से टोल कर्मियों द्वारा जबरन मंथली पास बनवाने का दबाव बनाया जा रहा है। रविवार को जब वे खुद टोल पार कर रहे थे, तब उनसे भी पास बनवाने की बात कही गई। उन्होंने इस मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों से की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। उन्होंने टोल प्रबंधन के सामने मांग रखी कि पहले की तरह लोकल आईडी पर ही एंट्री दी जाए और जबरन मंथली पास बनवाने के लिए मजबूर न किया जाए। टोल प्रबंधन का जवाब- अब नहीं होगी कोई दिक्कत प्रदर्शन के बाद टोल प्रबंधन की ओर से सफाई दी गई कि भविष्य में किसी भी स्थानीय वाहन चालक को टोल पार करने में परेशानी नहीं होगी। टोल प्रबंधक मुकेश शर्मा ने कहा कि पहले कुछ लोग फर्जी लोकल आईडी बनाकर टोल क्रॉस कर रहे थे, जिससे समस्या उत्पन्न हो रही थी। अब टोल स्टाफ को निर्देश दिया गया है कि पहले की तरह लोकल आईडी पर ही वाहन चालकों को एंट्री दी जाएगी और किसी को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाएगा। करनाल में नेशनल हाईवे 44 पर स्थित बसताड़ा टोल प्लाजा पर नए नियमों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। घरौंडा शहर के लोग पहले लोकल आईडी दिखाकर बिना किसी परेशानी के टोल क्रॉस कर सकते थे, लेकिन अब टोल कर्मियों द्वारा उन पर जबरन मंथली पास बनवाने का दबाव डाला जा रहा है। इसको लेकर भाजपा के नगरपालिका चेयरमैन, पार्षद, भाजपा कार्यकर्ता और सामाजिक कार्यकर्ता विरोध में उतर आए। सोमवार को टोल पर जमकर नारेबाजी हुई और टोल प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई गई। चेयरमैन से हुई बहस, टोल पर रोके जाने से भड़के लोग नगरपालिका चेयरमैन हैप्पीलक गुप्ता अपने पार्षद साथियों के साथ रविवार को टोल प्लाजा से गुजर रहे थे। उन्होंने लोकल आईडी दिखाई, लेकिन टोल कर्मचारियों ने उनसे मंथली पास बनवाने की बात कही। इस पर चेयरमैन और टोल कर्मियों के बीच बहस हो गई। शहर के अन्य वाहन ड्राइवरों ने भी इसी तरह की शिकायतें कीं। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ गया। चेयरमैन, पार्षद और कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन सोमवार को नगरपालिका चेयरमैन हैप्पीलक गुप्ता, पार्षद अश्विनी राणा, अमित गुप्ता, अमनदीप, सोमनाथ प्रजापति, भाजपा कार्यकर्ता नरेंद्र कुमार, निशांत और सामाजिक कार्यकर्ता कमल धीमान सहित अन्य लोग बसताड़ा टोल पर पहुंचे और टोल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान चेयरमैन और टोल प्रबंधक मुकेश शर्मा के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। मामले की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी मनोज कुमार भी मौके पर पहुंच गए और स्थिति को संभाला। डीएसपी ने टोल प्रबंधन को सख्त निर्देश दिए है कि टोल पर किसी भी लोकल वाहन ड्राइवर के साथ कोई बदतमीजी न की जाए। चेयरमैन बोले- लोकल आईडी से मिले एंट्री चेयरमैन हैप्पीलक गुप्ता ने कहा कि दो दिनों से टोल कर्मियों द्वारा जबरन मंथली पास बनवाने का दबाव बनाया जा रहा है। रविवार को जब वे खुद टोल पार कर रहे थे, तब उनसे भी पास बनवाने की बात कही गई। उन्होंने इस मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों से की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। उन्होंने टोल प्रबंधन के सामने मांग रखी कि पहले की तरह लोकल आईडी पर ही एंट्री दी जाए और जबरन मंथली पास बनवाने के लिए मजबूर न किया जाए। टोल प्रबंधन का जवाब- अब नहीं होगी कोई दिक्कत प्रदर्शन के बाद टोल प्रबंधन की ओर से सफाई दी गई कि भविष्य में किसी भी स्थानीय वाहन चालक को टोल पार करने में परेशानी नहीं होगी। टोल प्रबंधक मुकेश शर्मा ने कहा कि पहले कुछ लोग फर्जी लोकल आईडी बनाकर टोल क्रॉस कर रहे थे, जिससे समस्या उत्पन्न हो रही थी। अब टोल स्टाफ को निर्देश दिया गया है कि पहले की तरह लोकल आईडी पर ही वाहन चालकों को एंट्री दी जाएगी और किसी को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाएगा। हरियाणा | दैनिक भास्कर
