कुरुक्षेत्र में बैंककर्मी ने महिला से की अश्लील बातें:बोली-जीजा के साथ आया घर, कई बार जबरदस्ती की; विरोध करने पर मारने की धमकी

कुरुक्षेत्र में बैंककर्मी ने महिला से की अश्लील बातें:बोली-जीजा के साथ आया घर, कई बार जबरदस्ती की; विरोध करने पर मारने की धमकी

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में महिला के साथ गाली-गलौज और अश्लील बातें करने के आरोप में पुलिस ने बैंककर्मी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी ने कई बार महिला के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास भी किया। महिला को जान से मारने और बदनाम करने की धमकी देकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। शहर में रहने वाली महिला के मुताबिक, आरोपी मनजीत बैंक में कार्यरत है। आरोपी उसके जीजा के साथ उसके घर पर आता-जाता था। इस दौरान आरोपी उस पर गलत नजर रखने लगा। आरोपी कई बार उसके साथ जोर-जबरदस्ती कर चुका है। उसने आरोपी को रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे जान से मारने व बदनाम करने की धमकी दी, जिस वजह से वह चुप हो जाती थी। फोन पर गाली-गलौज की महिला के मुताबिक, आरोपी पिछले 15-20 दिनों से उसके साथ फोन पर गाली-गलौज और अश्लील बातें कर रहा था। इससे परेशान होकर उसने आरोपी का नंबर ब्लॉक लिस्ट में डाल दिया था, मगर उसके बाद आरोपी दूसरे नंबर से उसे परेशान करने लगा। पुलिस ने आरोपी बैंककर्मी के खिलाफ BNS की धारा 351 (3), 74 और 78 के तहत FIR दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में महिला के साथ गाली-गलौज और अश्लील बातें करने के आरोप में पुलिस ने बैंककर्मी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी ने कई बार महिला के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास भी किया। महिला को जान से मारने और बदनाम करने की धमकी देकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। शहर में रहने वाली महिला के मुताबिक, आरोपी मनजीत बैंक में कार्यरत है। आरोपी उसके जीजा के साथ उसके घर पर आता-जाता था। इस दौरान आरोपी उस पर गलत नजर रखने लगा। आरोपी कई बार उसके साथ जोर-जबरदस्ती कर चुका है। उसने आरोपी को रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे जान से मारने व बदनाम करने की धमकी दी, जिस वजह से वह चुप हो जाती थी। फोन पर गाली-गलौज की महिला के मुताबिक, आरोपी पिछले 15-20 दिनों से उसके साथ फोन पर गाली-गलौज और अश्लील बातें कर रहा था। इससे परेशान होकर उसने आरोपी का नंबर ब्लॉक लिस्ट में डाल दिया था, मगर उसके बाद आरोपी दूसरे नंबर से उसे परेशान करने लगा। पुलिस ने आरोपी बैंककर्मी के खिलाफ BNS की धारा 351 (3), 74 और 78 के तहत FIR दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर