गुरुग्राम के जमालपुर गांव के रहने वाले केंद्रीय मंत्री और अलवर सांसद भूपेंद्र यादव के पिता कदम सिंह का शनिवार को 90 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शाम 4 बजे उनके पैतृक गांव जमालपुर में किया जाएगा। उनके निधन पर भाजपा के कई नेताओं ने दुख जताया है। होली के दिन उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी। सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें गुरुग्राम के अस्पताल लाया गया था। जहां उनका निधन हो गया। अजमेर में रेलवे में सेवा दे चुके थे भूपेंद्र यादव के पिता कदम सिंह लंबे समय तक अजमेर में रेलवे में पदस्थ रहे। इस कारण केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की स्कूली और उच्च शिक्षा अजमेर से ही हुई। वे पहले कबड्डी के खिलाड़ी थे। वे अजमेर में रेलवे में अधीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए। इसके बाद वे गांव में ही रहने लगे। वे गांव में आम लोगों से नियमित मिलते-जुलते थे। वे अभी भी स्वस्थ थे। अचानक उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई। अस्पताल में उनका निधन हो गया। केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। भजनलाल शर्मा समेत कई नेता पहुंचेंगे वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जमालपुर गांव आने का कार्यक्रम है। वे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के पिताजी की अंत्येष्टि में शामिल होंगे। इसके अलावा राजस्थान और हरियाणा के कई मंत्री और बड़े नेताओं के पहुंचने की सूचना है। गुरुग्राम के जमालपुर गांव के रहने वाले केंद्रीय मंत्री और अलवर सांसद भूपेंद्र यादव के पिता कदम सिंह का शनिवार को 90 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शाम 4 बजे उनके पैतृक गांव जमालपुर में किया जाएगा। उनके निधन पर भाजपा के कई नेताओं ने दुख जताया है। होली के दिन उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी। सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें गुरुग्राम के अस्पताल लाया गया था। जहां उनका निधन हो गया। अजमेर में रेलवे में सेवा दे चुके थे भूपेंद्र यादव के पिता कदम सिंह लंबे समय तक अजमेर में रेलवे में पदस्थ रहे। इस कारण केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की स्कूली और उच्च शिक्षा अजमेर से ही हुई। वे पहले कबड्डी के खिलाड़ी थे। वे अजमेर में रेलवे में अधीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए। इसके बाद वे गांव में ही रहने लगे। वे गांव में आम लोगों से नियमित मिलते-जुलते थे। वे अभी भी स्वस्थ थे। अचानक उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई। अस्पताल में उनका निधन हो गया। केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। भजनलाल शर्मा समेत कई नेता पहुंचेंगे वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जमालपुर गांव आने का कार्यक्रम है। वे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के पिताजी की अंत्येष्टि में शामिल होंगे। इसके अलावा राजस्थान और हरियाणा के कई मंत्री और बड़े नेताओं के पहुंचने की सूचना है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
