खन्ना|समराला रोड पर पंजाबी बाग में एक सिरफिरे प्रेमी ने शादी से इंकार करने पर प्रेमिका को आग लगा दी। सिटी थाना पुलिस ने जसप्रीत कौर(27) निवासी समराला की शिकायत पर आरोपी हर्षप्रीत सिंह पुत्र भगत सिंह निवासी नजदीक पंजाबी बाग समराला रोड खन्ना पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को जसप्रीत कौर ने बताया कि वह लुधियाना में नर्सिंग की ड्यूटी करती है। करीब 5 साल पहले उसकी दोस्ती हर्षप्रीत से हुई थी। बाद में उसे पता चला कि हर्षप्रीत सिंह नशे करने का आदी है। जिस कारण उसने हर्षप्रीत से मिलना कम कर दिया था। हर्षप्रीत उसके ऊपर शादी करने का दबाव बना रहा था। जसप्रीत कौर के अनुसार हर्षप्रीत सिंह ने उसे पंजाबी बाग स्थित अपने घर बुलाया। उसे जान से मारने की नीयत से मोटरसाइकिल की टंकी में से पेट्रोल निकालकर उसके ऊपर छिड़क दिया और फिर लाइटर से आग लगा दी थी। आग लगी होने कारण वह बाहर की तरफ भागी और साथ के कमरे में चली गई। वहां कंबल पड़ा था। कंबल के साथ उसने आग बुझाई। उसका शरीर झुलस गया था। जमीन पर लेटे हुए उसने 108 नंबर पर एंबुलेंस को फोन किया। इसी बीच हर्षप्रीत ने भी अपने आप को भी आग लगा ली थी। करीब 20 मिनट के बाद 108 एंबुलेंस आई और दोनों को सिविल अस्पताल खन्ना ले गई। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। खन्ना|समराला रोड पर पंजाबी बाग में एक सिरफिरे प्रेमी ने शादी से इंकार करने पर प्रेमिका को आग लगा दी। सिटी थाना पुलिस ने जसप्रीत कौर(27) निवासी समराला की शिकायत पर आरोपी हर्षप्रीत सिंह पुत्र भगत सिंह निवासी नजदीक पंजाबी बाग समराला रोड खन्ना पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को जसप्रीत कौर ने बताया कि वह लुधियाना में नर्सिंग की ड्यूटी करती है। करीब 5 साल पहले उसकी दोस्ती हर्षप्रीत से हुई थी। बाद में उसे पता चला कि हर्षप्रीत सिंह नशे करने का आदी है। जिस कारण उसने हर्षप्रीत से मिलना कम कर दिया था। हर्षप्रीत उसके ऊपर शादी करने का दबाव बना रहा था। जसप्रीत कौर के अनुसार हर्षप्रीत सिंह ने उसे पंजाबी बाग स्थित अपने घर बुलाया। उसे जान से मारने की नीयत से मोटरसाइकिल की टंकी में से पेट्रोल निकालकर उसके ऊपर छिड़क दिया और फिर लाइटर से आग लगा दी थी। आग लगी होने कारण वह बाहर की तरफ भागी और साथ के कमरे में चली गई। वहां कंबल पड़ा था। कंबल के साथ उसने आग बुझाई। उसका शरीर झुलस गया था। जमीन पर लेटे हुए उसने 108 नंबर पर एंबुलेंस को फोन किया। इसी बीच हर्षप्रीत ने भी अपने आप को भी आग लगा ली थी। करीब 20 मिनट के बाद 108 एंबुलेंस आई और दोनों को सिविल अस्पताल खन्ना ले गई। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

चंडीगढ़ में जजों की सिक्योरिटी होगी रिव्यू:पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश, अमृतसर मामले में मांगी रिपोर्ट
चंडीगढ़ में जजों की सिक्योरिटी होगी रिव्यू:पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश, अमृतसर मामले में मांगी रिपोर्ट अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल माथा टेकने गए जज के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (पीएसओ) की पिस्तौल छीनकर युवक द्वारा आत्महत्या के मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है। इस मामले की आज (बुधवार) को सुनवाई हुई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव पेश हुए। इस दौरान अदालत ने कहा कि यह सीधे तौर पर सुरक्षा में चूक का मामला बनता है। जो कि गंभीर विषय है। इस मामले पंजाब पुलिस की जांच कहां तक पहुंची है। अदालत ने पुलिस से रिपोर्ट तलब की है। 27 सितंबर को होगी अगली सुनवाई वहीं, चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारी भी इस दौरान हाजिर थे। अदालत ने कहां कि जब सुबह वह सैर पर जाते है तो पुलिस पेट्रोलिंग भी नजर नहीं आती है। जजों की सुरक्षा बढ़ाई जाए। अदालत ने चंडीगढ़ पुलिस को कहा कि जजों की सुरक्षा को रिव्यू किया जाए। वहीं, अब इस मामले की अगली सुनवाई 27 सितंबर को तय की गई है। ऐसे हुआ था यह सारा मामला रविवार को जस्टिस एनएस शेखावत दर्शन के लिए गोल्डन टैंपल पहुंचे थे । इस दौरान उनकी सुरक्षा में तैनात लोग वहां पर मौजूद थे। एएसआई अश्विनी एस्कॉर्ट वाहन के साथ ही मौजूद थे। इस दौरान अचानक एक व्यक्ति आया और उसने एएसआई की पिस्तौल छीन ली थी। कोई कुछ समझ पाता , इससे पहले उसने खुद को गोली मार ली। आनन फानन में सिक्योरिटी में मौजूद लोगों ने जज को सुरक्षित किया था। जैसे ही यह मामला मीडिया आया तो पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने खुद संज्ञान ले लिया था।

कपूरथला में CIA ने 3 चोरों को किया गिरफ्तार:चोरी की 7 बाइक बरामद, 20 घटनाओं का हुआ खुलासा, अन्य सामान भी मिला
कपूरथला में CIA ने 3 चोरों को किया गिरफ्तार:चोरी की 7 बाइक बरामद, 20 घटनाओं का हुआ खुलासा, अन्य सामान भी मिला कपूरथला की सब डिवीजन फगवाड़ा में CIA स्टाफ की टीम ने चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है। इसकी पुष्टि CIA फगवाड़ा के इंचार्ज बिसमन सिंह ने करते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी फगवाड़ा में FIR दर्ज कर ली गई है। आरोपियों चोरी की 7 बाइक, एक मोटर तथा एक लोहे का कटर भी बरामद किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि काबू किए चोरों ने पूछताछ में लगभग 20 चोरी की वारदातों को अंजाम देना का कबूल किया है। चेकिंग के दौरान मिली सफलता CIA स्टाफ फगवाड़ा के इंचार्ज बिसमन सिंह से मिली जानकारी के अनुसार CIA स्टाफ की टीम द्वारा अपराधिक तत्वों के खिलाफ चलाई गई महिम के दौरान टेक्निकल टीम सहित फगवाड़ा ने सिविल अस्पताल के पुल के नीचे नाकाबंदी की थी। तभी भुल्लाराई गांव की तरफ से चोरी की बाइक पर सवार होकर आ रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। आरोपियों की हुई पहचान आरोपियों की पहचान अमन पुत्र राजू निवासी पहचान नगर फगवाड़ा, रमन कुमार पुत्र फकीर चंद निवासी खेड़ा गांव फगवाड़ा तथा शिव पुत्र अशोक निवासी छज कॉलोनी फगवाड़ा के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी फगवाड़ा में विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है, और आरोपियों का एक दिन का पुलिस रिमांड भी हासिल किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों के पास से चोरी की 6 अन्य बाइक और भी बरामद हुई हैं। जो उन्होंने भोगपुर गांव में छुपा कर रखी हुई थी। जिन्हें आरोपियों की निशानदेही पर बरामद कर लिया गया है। 20 से अधिक वारदात को दे चुके अंजाम पूछताछ के दौरान आरोपियों ने एक फैक्ट्री से मोटर तथा लोहा चोरी करने, बैटरी चोरी, लोहे की ग्रिल, गेट, शटरिंग प्लेट, लोहा तथा बाइक चोरी करने के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कबूल किया है कि वह अभी तक लगभग 20 से अधिक वारदात को अंजाम दे चुके हैं। CIA स्टाफ के इंचार्ज बिसमन सिंह ने यह भी बताया कि इनमें से दो आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई चोरी के मामले दर्ज है। अदालत से मिले रिमांड दौरान पूछताछ में कई अहम खुलासे भी होने के आसार हैं।

पंजाब-चंडीगढ़ में सुबह शाम ठंड की ठंड शुरू:अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री हुआ कम, 24 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा
पंजाब-चंडीगढ़ में सुबह शाम ठंड की ठंड शुरू:अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री हुआ कम, 24 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदल गया है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड शुरू हाे गई है। हालांकि दिन में गर्मी जरूर रह रही है। वहीं गत 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सभी जिलों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान कम हुआ है। पंजाब में अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री फरीदकोट में दर्ज किया है। वहीं, 12 जिलों का तापमान 34 डिग्री से कम चल रहा है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस से मौसम बदला मौसम विभाग के माहिरों की मानें तो तापमान में बदलाव होने की वजह वेस्टर्न डिस्टरबेंस है। जो कि एक तरफ जम्मू कश्मीर के ऊपर सक्रिय था। इस वजह से जम्मू और हिमाचल के साथ लगते इलाकों में तापमान गिरा है। वहीं, सभी जिलों को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री से कम चल रहा है। सबसे कम न्यूनतम तापमान पठानकोट 17.1 डिग्री दर्ज किया है। जबकि चंडीगढ़ में 19.8 डिग्री दर्ज किया है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य रहेगा मौसम विभाग के मुताबिक 24 अक्तूबर तक बारिश की संभावना नहीं है। वहीं, अधिकतम व न्यूनतम तापमान लगभग सामान्य रहने के आसार है। इसी तरह अक्टूबर महीने में अब तक राज्य में 2.4 एमएम बारिश हुई है। जबकि इन दिनों में वैसे 4.0 एमएम बारिश होती है। ऐसे में अभी तक 39 फीसदी कम बारिश हुई है। पंजाब के बड़े शहरों में दर्ज तापमान चंडीगढ़ – वीरवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 20.0 से 34.0 डिग्री के बीच रहेगा। अमृतसर – वीरवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 18.0 से 31.0 डिग्री के बीच रहेगा। जालंधर – वीरवार शाम तापमान 31.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज बादल छाएंगे। तापमान 24.3 से 34.3 डिग्री के बीच रहेगा। पटियाला – वीरवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज बादल छाएंगे। तापमान 19 डिग्री से 34 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा। मोहाली – अधिकतम तापमान बीते दिन 33.9 डिग्री दर्ज किया गया। बादल छाएंगे । आज तापमान 20 डिग्री से 34 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- वीरवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री दर्ज किया गया। बादल छाएंगे । आज तापमान 20 डिग्री से 34 डिग्री के बीच रह सकता है।