‘मेरी गर्लफ्रेंड अक्सर सामान और रुपए की डिमांड करती है। उसके शौक को पूरा करने के लिए मैंने बैंक लूट की साजिश रची।’ यह कहना है कानपुर SBI बैंक में आधे घंटे खून खराबा करने वाले लुटेरे का। पुलिस ने जब उससे गर्लफ्रेंड का नाम पूछा तो आनाकानी करने लगा। कहा- जो कहना है, मुझे कहो..मेरी गर्लफ्रेंड को कोई कुछ नहीं कहेगा। उसकी कोई गलती नहीं है। 21 साल का लुटेरा लवी घाटमपुर के संचितपुर गांव का रहने वाला है। आरोपी हरदेवी स्मृति कॉलेज से B.sc कर रहा है। वह थर्ड ईयर मेंं है। उसके पिता अवधेश किसान हैं। बड़ा भाई अभय दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। ACP रंजीत कुमार सिंह ने बताया- आरोपी से पूछताछ जारी है। उसके घर की जांच कराई गई। शनिवार देर शाम पूरी घटना का CCTV भी सामने आया था। पिता बोले- घर से मंदिर जाने की बात कहकर निकला था
पिता अवधेश ने बताया- शनिवार सुबह बेटा लवी घर से नागेलिनपुर मंदिर में दर्शन करने जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा। बेटा अक्सर धार्मिक कार्यक्रम में जाया करता था। वह देर शाम को लौटता था, इसलिए उसकी खोजबीन नहीं की। जब यह बात हम लोगों को पता चली तो हैरान रह गए। कभी सोचा नहीं था कि बेटा ऐसा कदम उठा सकता है। अब पढ़िए CCTV में क्या दिख रहा?
CCTV में शनिवार यानी 18 जनवरी को सुबह 11 बजे मुख्य गेट से सफेद जैकेट पहने युवक अंदर दाखिल होता दिखता है। वह बैंक में गेट के दाई तरफ बैठे सिक्योरिटी गार्ड की तरफ बढ़ता है। कमर से एक धारदार हथियार निकालता है। हमला कर देता है। सिक्योरिटी गार्ड के साथ हाथा-पाई शुरू हो जाती है। सिक्योरिटी गार्ड अपनी बंदूक नहीं छोड़ता है। मगर हाथा-पाई में बंदूक जमीन पर गिर जाती है। इसी दरम्यान एक और कर्मचारी मदद को आ जाता है। दोनों मिलकर लुटेरे को घेर लेते है। मगर लुटेरा मारपीट करना जारी रखता है। वह इस दरम्यान सिक्योरिटी गार्ड को घायल कर देता है। दूसरे कर्मचारियों ने आकर लुटेरे को पकड़ लिया। CCTV में दिखता है कि गुस्साए कर्मचारी लुटेरे की पिटाई करते हैं। लुटेरा भागने का प्रयास करता है। मगर कर्मचारी उसको पकड़े रहते हैं। अब पढ़िए वारदात की पूरी कहानी, बैंक मैनेजर की जुबानी कट्टा देख गार्ड ने रोका तो हमला किया
बैंक मैनेजर वीरेंद्र कुमार ने बताया- शनिवार को साढ़े 10 बजे का समय था। मैं, कैशियर प्राणनाथ शुक्ला और महिला सहायक सपना कुमारी अंदर पहुंचकर अपना काम शुरू कर रहे थे। तब तक बैंक में कोई ग्राहक नहीं आया था। बैंक के सिक्योरिटी गार्ड सुनील कुमार गेट पर ही खड़े थे। इस दौरान युवक हाथ में देसी कट्टा लेकर अंदर घुसा। गार्ड ने जैसे ही उसके पास कट्टा देखा तो रोकने का प्रयास किया। शोर मचाया, तब तक हम लोग मौके पर पहुंच गए। इस बीच युवक ने चाकू निकाल लिया था और गार्ड पर हमला कर रहा था। जो भी सामने आता, उस पर चाकू से वार करता
बैंक मैनेजर ने कहा- हम लोगों ने उसे दबोचने का प्रयास किया, तो लुटेरे ने मुझ पर और कैशियर पर चाकू से हमला कर दिया। बदमाश इतना आक्रामक था कि जो भी सामने आता, उस पर चाकू से वार कर रहा था। देखते ही देखते उसने गार्ड के चेहरे पर दो से तीन बार चाकू मार दिया। मैंने उसे पीछे से पकड़ने की कोशिश की, तो मेरे ऊपर भी वार कर दिया। हमारे कैशियर को भी घायल किया। एक बार तो हम लोग बहुत घबरा गए। लेकिन हम लोगों ने हिम्मत नहीं हारी और उसे मिलकर घेर लिया, फिर उस पर टूट पड़े। पहले चाकू-तमंचा छीना, फिर रस्सी से बांध दिया
मैनेजर ने बताया- यह सब देखकर महिला कर्मचारी सपना कुमारी ने बैंक का हूटर बजा दिया। बैंक का हूटर सुनते ही आसपास के लोग बैंक के अंदर भागकर पहुंचे। उन्हें देखकर हम लोगों की हिम्मत आ गई। पहले हमने उससे चाकू और तमंचा छीना, फिर युवक को पकड़कर रस्सी से बांध दिया। महिला कर्मचारी ने पुलिस को फोन कर दिया। लुटेरे और हम लोगों के बीच लगभग 25-30 मिनट तक संघर्ष चलता रहा। दहशत में आ गए थे, लेकिन हौसला नहीं छोड़ा
गार्ड के बाद लुटेरे पर टूटने वाले कैशियर प्राणनाथ शुक्ला का कहना है- हम लोग एकदम से दहशत में आ गए। लेकिन हौसला नहीं छोड़ा। हमें लगा अगर हम लोग जरा भी कमजोर पड़े तो ये बैंक लूटकर फरार हो जाएगा। जब-जब वो चाकू से वार करता, हम लोग बचकर उसे पकड़ने की कोशिश करते। अगर बदमाशों की संख्या इससे ज्यादा होती तो हम भी उन्हें रोक नहीं पाते, लेकिन एक बदमाश होने के कारण हम सब ने मिलकर उसे पकड़ लिया। हाथापाई में लुटेरा घायल, अस्पातल में भर्ती
घटना की सूचना मिलते DCP क्राइम आशीष श्रीवास्तव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को एम्बुलेंस से पतारा सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राइमरी इलाज के बाद सिक्योरिटी गार्ड को कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। बैंक मैनेजर और कैशियर कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। फोरेंसिक टीम ने बैंक में जांच-पड़ताल कर सबूत जुटाए। पुलिस ने लुटेरे से देसी तमंचा 315 बोर, चाकू, दो धारदार ब्लेड बरामद किए हैं। घाटमपुर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय ने बताया- घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। लुटेरे को पुलिस कस्टडी मेंं जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इसका इलाज चल रहा है। उसे गंभीर चोट आई है। ————————————— ये खबर भी पढ़ें- प्रिया और रिंकू की लवस्टोरी कैसे शुरू हुई:क्रिकेटर फ्रेंड की शादी में मुलाकात, दुल्हन ने परिचय कराया; IPL बाद सगाई जौनपुर की मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह सुर्खियों में हैं। वजह है कि दोनों का रिश्ता लगभग फाइनल हो चुका है। IPL खत्म होने के बाद लखनऊ में दोनों सगाई कर सकते हैं। पढ़िए पूरी खबर ‘मेरी गर्लफ्रेंड अक्सर सामान और रुपए की डिमांड करती है। उसके शौक को पूरा करने के लिए मैंने बैंक लूट की साजिश रची।’ यह कहना है कानपुर SBI बैंक में आधे घंटे खून खराबा करने वाले लुटेरे का। पुलिस ने जब उससे गर्लफ्रेंड का नाम पूछा तो आनाकानी करने लगा। कहा- जो कहना है, मुझे कहो..मेरी गर्लफ्रेंड को कोई कुछ नहीं कहेगा। उसकी कोई गलती नहीं है। 21 साल का लुटेरा लवी घाटमपुर के संचितपुर गांव का रहने वाला है। आरोपी हरदेवी स्मृति कॉलेज से B.sc कर रहा है। वह थर्ड ईयर मेंं है। उसके पिता अवधेश किसान हैं। बड़ा भाई अभय दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। ACP रंजीत कुमार सिंह ने बताया- आरोपी से पूछताछ जारी है। उसके घर की जांच कराई गई। शनिवार देर शाम पूरी घटना का CCTV भी सामने आया था। पिता बोले- घर से मंदिर जाने की बात कहकर निकला था
पिता अवधेश ने बताया- शनिवार सुबह बेटा लवी घर से नागेलिनपुर मंदिर में दर्शन करने जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा। बेटा अक्सर धार्मिक कार्यक्रम में जाया करता था। वह देर शाम को लौटता था, इसलिए उसकी खोजबीन नहीं की। जब यह बात हम लोगों को पता चली तो हैरान रह गए। कभी सोचा नहीं था कि बेटा ऐसा कदम उठा सकता है। अब पढ़िए CCTV में क्या दिख रहा?
CCTV में शनिवार यानी 18 जनवरी को सुबह 11 बजे मुख्य गेट से सफेद जैकेट पहने युवक अंदर दाखिल होता दिखता है। वह बैंक में गेट के दाई तरफ बैठे सिक्योरिटी गार्ड की तरफ बढ़ता है। कमर से एक धारदार हथियार निकालता है। हमला कर देता है। सिक्योरिटी गार्ड के साथ हाथा-पाई शुरू हो जाती है। सिक्योरिटी गार्ड अपनी बंदूक नहीं छोड़ता है। मगर हाथा-पाई में बंदूक जमीन पर गिर जाती है। इसी दरम्यान एक और कर्मचारी मदद को आ जाता है। दोनों मिलकर लुटेरे को घेर लेते है। मगर लुटेरा मारपीट करना जारी रखता है। वह इस दरम्यान सिक्योरिटी गार्ड को घायल कर देता है। दूसरे कर्मचारियों ने आकर लुटेरे को पकड़ लिया। CCTV में दिखता है कि गुस्साए कर्मचारी लुटेरे की पिटाई करते हैं। लुटेरा भागने का प्रयास करता है। मगर कर्मचारी उसको पकड़े रहते हैं। अब पढ़िए वारदात की पूरी कहानी, बैंक मैनेजर की जुबानी कट्टा देख गार्ड ने रोका तो हमला किया
बैंक मैनेजर वीरेंद्र कुमार ने बताया- शनिवार को साढ़े 10 बजे का समय था। मैं, कैशियर प्राणनाथ शुक्ला और महिला सहायक सपना कुमारी अंदर पहुंचकर अपना काम शुरू कर रहे थे। तब तक बैंक में कोई ग्राहक नहीं आया था। बैंक के सिक्योरिटी गार्ड सुनील कुमार गेट पर ही खड़े थे। इस दौरान युवक हाथ में देसी कट्टा लेकर अंदर घुसा। गार्ड ने जैसे ही उसके पास कट्टा देखा तो रोकने का प्रयास किया। शोर मचाया, तब तक हम लोग मौके पर पहुंच गए। इस बीच युवक ने चाकू निकाल लिया था और गार्ड पर हमला कर रहा था। जो भी सामने आता, उस पर चाकू से वार करता
बैंक मैनेजर ने कहा- हम लोगों ने उसे दबोचने का प्रयास किया, तो लुटेरे ने मुझ पर और कैशियर पर चाकू से हमला कर दिया। बदमाश इतना आक्रामक था कि जो भी सामने आता, उस पर चाकू से वार कर रहा था। देखते ही देखते उसने गार्ड के चेहरे पर दो से तीन बार चाकू मार दिया। मैंने उसे पीछे से पकड़ने की कोशिश की, तो मेरे ऊपर भी वार कर दिया। हमारे कैशियर को भी घायल किया। एक बार तो हम लोग बहुत घबरा गए। लेकिन हम लोगों ने हिम्मत नहीं हारी और उसे मिलकर घेर लिया, फिर उस पर टूट पड़े। पहले चाकू-तमंचा छीना, फिर रस्सी से बांध दिया
मैनेजर ने बताया- यह सब देखकर महिला कर्मचारी सपना कुमारी ने बैंक का हूटर बजा दिया। बैंक का हूटर सुनते ही आसपास के लोग बैंक के अंदर भागकर पहुंचे। उन्हें देखकर हम लोगों की हिम्मत आ गई। पहले हमने उससे चाकू और तमंचा छीना, फिर युवक को पकड़कर रस्सी से बांध दिया। महिला कर्मचारी ने पुलिस को फोन कर दिया। लुटेरे और हम लोगों के बीच लगभग 25-30 मिनट तक संघर्ष चलता रहा। दहशत में आ गए थे, लेकिन हौसला नहीं छोड़ा
गार्ड के बाद लुटेरे पर टूटने वाले कैशियर प्राणनाथ शुक्ला का कहना है- हम लोग एकदम से दहशत में आ गए। लेकिन हौसला नहीं छोड़ा। हमें लगा अगर हम लोग जरा भी कमजोर पड़े तो ये बैंक लूटकर फरार हो जाएगा। जब-जब वो चाकू से वार करता, हम लोग बचकर उसे पकड़ने की कोशिश करते। अगर बदमाशों की संख्या इससे ज्यादा होती तो हम भी उन्हें रोक नहीं पाते, लेकिन एक बदमाश होने के कारण हम सब ने मिलकर उसे पकड़ लिया। हाथापाई में लुटेरा घायल, अस्पातल में भर्ती
घटना की सूचना मिलते DCP क्राइम आशीष श्रीवास्तव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को एम्बुलेंस से पतारा सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राइमरी इलाज के बाद सिक्योरिटी गार्ड को कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। बैंक मैनेजर और कैशियर कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। फोरेंसिक टीम ने बैंक में जांच-पड़ताल कर सबूत जुटाए। पुलिस ने लुटेरे से देसी तमंचा 315 बोर, चाकू, दो धारदार ब्लेड बरामद किए हैं। घाटमपुर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय ने बताया- घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। लुटेरे को पुलिस कस्टडी मेंं जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इसका इलाज चल रहा है। उसे गंभीर चोट आई है। ————————————— ये खबर भी पढ़ें- प्रिया और रिंकू की लवस्टोरी कैसे शुरू हुई:क्रिकेटर फ्रेंड की शादी में मुलाकात, दुल्हन ने परिचय कराया; IPL बाद सगाई जौनपुर की मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह सुर्खियों में हैं। वजह है कि दोनों का रिश्ता लगभग फाइनल हो चुका है। IPL खत्म होने के बाद लखनऊ में दोनों सगाई कर सकते हैं। पढ़िए पूरी खबर उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
गर्लफ्रेंड के लिए SBI में किया था खून-खराबा:कानपुर पुलिस ने नाम पूछा तो बोला- उसकी गलती नहीं, B.Sc कर रहा है लुटेरा
