गुरुग्राम में छोटी माता मंदिर के पास फायरिंग:दो गुट आपस में भिड़े, आधा दर्जन राउंड गोलियां चलीं, कई घायल

गुरुग्राम में छोटी माता मंदिर के पास फायरिंग:दो गुट आपस में भिड़े, आधा दर्जन राउंड गोलियां चलीं, कई घायल

गुरुग्राम के गांव में शनिवार को छोटी माता मंदिर के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग होने से हड़कंप मच गया। कई लोगों को चोट आई हैं। जिन्हें अलग- अलग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलते ही सेक्टर 5 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, और पुलिस दोनों पक्षों के बयानों को दर्ज कर मामले की तहकीकात में जुट गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह विवाद मंदिर के ठेके को लेकर लंबे समय से चली आ रही रंजिश का नतीजा बताया जा रहा है। कार और बाइकों पर सवार होकर आए हमलावर बताया जा रहा है कि, शुक्रवार की शाम सुभाष नाम का शख्स अपनी दुकान पर था। इसी दौरान शराब के नशे में कुछ युवक आए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसकी प्रसाद की दुकान में तोड़फोड़ भी की गई। जिससे सुभाष को काफी चोट आई। शनिवार को यह विवाद उस समय और भड़क उठा, जब करीब 20 आरोपियों का एक ग्रुप कारों और बाइकों पर सवार होकर मौके पर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपियों ने पहले तो लाठी-डंडों से हमला किया और फिर जाम में फंसने पर हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान तीन राउंड फायरिंग की गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
कई लोग जख्मी
फायरिंग और मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं। विजय नामक व्यक्ति को कमर में गोली छूकर निकल गई, जबकि कुणाल के पैर में छर्रे लगे। दोनों को तुरंत सेक्टर-10 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा, सूरज और अंशु को सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। विक्की के सिर और हाथ पर, जबकि आकाश के कंधे पर डंडों से हमला किया गया। एक अन्य व्यक्ति, काली को भी आरोपियों ने बेरहमी से पीटा, जिसके चलते उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। घायलों की स्थिति को देखते हुए अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मंदिर पर कब्जे के विवाद की आशंका बताया जा रहा है कि यह विवाद छोटी माता मंदिर के ठेके को लेकर हुआ है। कुछ लोग लंबे समय से इस ठेके पर कब्जा करने की फिराक में हैं। जिसके चलते पहले भी कई बार तनाव की स्थिति पैदा हो चुकी थी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपियों ने हमले से पहले इलाके में धमकी भरा माहौल बनाया और फिर अचानक हिंसा पर उतर आए। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों में दुबक गए, और दुकानें बंद हो गईं।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही सेक्टर 5 थाना एसएचओ सुखबीर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है, और इलाके में तनाव को कम करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। गुरुग्राम के गांव में शनिवार को छोटी माता मंदिर के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग होने से हड़कंप मच गया। कई लोगों को चोट आई हैं। जिन्हें अलग- अलग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलते ही सेक्टर 5 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, और पुलिस दोनों पक्षों के बयानों को दर्ज कर मामले की तहकीकात में जुट गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह विवाद मंदिर के ठेके को लेकर लंबे समय से चली आ रही रंजिश का नतीजा बताया जा रहा है। कार और बाइकों पर सवार होकर आए हमलावर बताया जा रहा है कि, शुक्रवार की शाम सुभाष नाम का शख्स अपनी दुकान पर था। इसी दौरान शराब के नशे में कुछ युवक आए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसकी प्रसाद की दुकान में तोड़फोड़ भी की गई। जिससे सुभाष को काफी चोट आई। शनिवार को यह विवाद उस समय और भड़क उठा, जब करीब 20 आरोपियों का एक ग्रुप कारों और बाइकों पर सवार होकर मौके पर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपियों ने पहले तो लाठी-डंडों से हमला किया और फिर जाम में फंसने पर हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान तीन राउंड फायरिंग की गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
कई लोग जख्मी
फायरिंग और मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं। विजय नामक व्यक्ति को कमर में गोली छूकर निकल गई, जबकि कुणाल के पैर में छर्रे लगे। दोनों को तुरंत सेक्टर-10 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा, सूरज और अंशु को सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। विक्की के सिर और हाथ पर, जबकि आकाश के कंधे पर डंडों से हमला किया गया। एक अन्य व्यक्ति, काली को भी आरोपियों ने बेरहमी से पीटा, जिसके चलते उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। घायलों की स्थिति को देखते हुए अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मंदिर पर कब्जे के विवाद की आशंका बताया जा रहा है कि यह विवाद छोटी माता मंदिर के ठेके को लेकर हुआ है। कुछ लोग लंबे समय से इस ठेके पर कब्जा करने की फिराक में हैं। जिसके चलते पहले भी कई बार तनाव की स्थिति पैदा हो चुकी थी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपियों ने हमले से पहले इलाके में धमकी भरा माहौल बनाया और फिर अचानक हिंसा पर उतर आए। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों में दुबक गए, और दुकानें बंद हो गईं।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही सेक्टर 5 थाना एसएचओ सुखबीर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है, और इलाके में तनाव को कम करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।   हरियाणा | दैनिक भास्कर