लुधियाना| नशा तस्करी में दोषी को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। एडिशनल सेशन जज जगदीप सूद की अदालत ने गांव मंडियानी दाखा निवासी मनजीत सिंह को एक लाख का जुर्माना भी लगाया। अभियोजन पक्ष के अनुसार, 23 जनवरी, 2019 को मलौद खन्ना पुलिस ने मनजीत सिंह निवासी गांव मंडियानी दाखा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 के तहत मामला दर्ज किया था। आरोपी को 6300 नशीली गोलियों समेत काबू किया गया था। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और सबूतों को देखने के बाद अदालत ने आरोपी को उपरोक्त सजा सुनाई। लुधियाना| नशा तस्करी में दोषी को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। एडिशनल सेशन जज जगदीप सूद की अदालत ने गांव मंडियानी दाखा निवासी मनजीत सिंह को एक लाख का जुर्माना भी लगाया। अभियोजन पक्ष के अनुसार, 23 जनवरी, 2019 को मलौद खन्ना पुलिस ने मनजीत सिंह निवासी गांव मंडियानी दाखा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 के तहत मामला दर्ज किया था। आरोपी को 6300 नशीली गोलियों समेत काबू किया गया था। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और सबूतों को देखने के बाद अदालत ने आरोपी को उपरोक्त सजा सुनाई। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

जालंधर ईदगाह पहुंचे MP चन्नी सहित कई नेता:एक दूसरे को दी बधाई; चन्नी ने कतार में बैठ पढ़ी नमाज, रिंकू मुस्लिम नेताओं से मिले
जालंधर ईदगाह पहुंचे MP चन्नी सहित कई नेता:एक दूसरे को दी बधाई; चन्नी ने कतार में बैठ पढ़ी नमाज, रिंकू मुस्लिम नेताओं से मिले पंजाब में आज ईद का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरे प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर मुस्लिम समुदाय के लोग जुटे। इसके बाद सभी ने मिलकर मस्जिदों में नमाज अदा की और सबकी सुख शांति के लिए खुदा से दुआ की। नमाज पढ़ने के बाद सभी ने एक दूसरे से गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। जालंधर में गुलाब देवी रोड पर स्थित मस्जिद में आज पंजाब के पूर्व सीएम और जिले के नए सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, पूर्व विधायक शीतल अंगूराल मुस्लिम भाइचारे से मिलने पहुंचे और ईद की बधाई दी। इस दौरान चन्नी ने मुस्लिम नेताओं के साथ नमाज पढ़ी। इस दौरान मीडिया के साथ बातचीत करते हुए 2024 जालंधर लोकसभा सीट से चुनाव जीते चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि, आज बहुत खुशी का दिन है, मैं सभी भाइयों को ईद की बहुत बहुत बधाई देता हूं। चन्नी ने राजनीतिक मुद्दों पर भी की बातचीत साथ ही चन्नी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, बीजेपी द्वारा नफरत की राजनीति फैलाई जा रही है। मगर हमें इससे बचना है। चन्नी ने कहा कि मैंने स्पेनिश कलप से मारपीट मामले में सीएम हिमाचल से बातचीत की है, उन्होंने मुझे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है। वहीं, राज्य में घटते पानी के स्तर पर चन्नी ने कहा कि, ये चिंता का विषय है, राज्य सरकार को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। रिंकू बोले- कांग्रेस करती है नफरत की राजनीति भाजपा नेता व जालंधर से पूर्व एमपी सुशील कुमार रिंकू ने जालंधर में मुस्लिम भाईचारे को ईद की बधाई दी। इस दौरान रिंकू ने स्पेनिश कपल के साथ हिमाचल में हुई मारपीट मामले में हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर सवाल खड़े किए। रिकूं ने कहा कि, हिमाचल सरकार को इस पर कड़ा एक्शन लेना चाहिए और जिन्होंने यह सब कुछ किया है उन पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि नफरत की राजनीति तो कांग्रेस करती है, इस बार चुनाव में कांग्रेस ने दलित भाईचारे को डराया धमकाया।

पंजाब विश्वविद्यालय ने दी 5 करोड़ की फीस सहायता:’सीखते हुए कमाओ’ योजना में छात्रों की भागीदारी बढ़ी; खेल छात्रवृत्ति में आई कमी
पंजाब विश्वविद्यालय ने दी 5 करोड़ की फीस सहायता:’सीखते हुए कमाओ’ योजना में छात्रों की भागीदारी बढ़ी; खेल छात्रवृत्ति में आई कमी पंजाब विश्वविद्यालय ने 2023-24 सत्र के दौरान 1 हजार 601 छात्रों को लगभग 5 करोड़ रुपए की फीस रियायत और छात्रवृति प्रदान की हैं। हालांकि, पिछले सत्र 2022-23 में 1,976 छात्रों को यह सुविधा दी गई थी, जो इस वर्ष घटकर 1,561 रह गई। दूसरी ओर, ‘सीखते हुए कमाओ’ योजना में सुधार हुआ है, जिसमें इस सत्र में भागीदारी और फंडिंग में वृद्धि दर्ज की गई। ‘सीखते हुए कमाओ’ योजना से लाभान्वित होने वाले छात्रों की संख्या में लगभग 16% की वृद्धि हुई है। 2022-23 में 94 छात्रों की तुलना में इस वर्ष 109 छात्रों ने इस योजना का लाभ उठाया है। वितरित धनराशि भी 28.96 लाख से बढ़कर 41.41 लाख रुपए हो गई है। इस योजना का उद्देश्य छात्रों को बेहतर शिक्षा के साथ काम के अनुभव का अवसर देना है। हालांकि, पूर्ण शुल्क रियायत के मामलों में गिरावट देखने को मिली है। 2022-23 में जहां 37 छात्रों को यह लाभ मिला था, वहीं 2023-24 में यह संख्या घटकर सिर्फ 13 रह गई। इसके साथ ही इस श्रेणी में वितरित राशि 16.04 लाख रुपए से घटकर 7.68 लाख रुपए हो गई। खेल छात्रवृत्ति में गिरावट पंजाब विश्वविद्यालय के खेल छात्रवृत्तियों में भी इस वर्ष गिरावट दर्ज की गई है। 2022-23 में जहां 175 छात्रों को खेल छात्रवृत्ति दी गई थी, वहीं 2023-24 में यह संख्या घटकर मात्र 11 रह गई। हालांकि, वितरित राशि लगभग समान रही, जो 34.99 लाख से बढ़कर 35 लाख रुपए हो गई। सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एथलीटों के प्रदर्शन में आई गिरावट के कारण खेल छात्रवृत्ति के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या में कमी आई है। आवश्यकता-आधारित सहायता और विकलांग छात्रों के लिए छात्रवृत्ति छात्र कल्याण डीन (DSW) का कार्यालय विभिन्न श्रेणियों में छात्रों को वित्तीय सहायता और छात्रवृत्ति प्रदान करता है। इनमें आवश्यकता-आधारित सहायता, आवश्यकता-सह-योग्यता छात्रवृत्ति और विकलांग छात्रों के लिए छात्रवृत्ति शामिल हैं। इस छात्रवृत्ति का वितरण ‘छात्र छात्रवृत्ति’ समिति के अध्यक्षों की अनुशंसा के आधार पर किया जाता है। इसे नौ महीने के लिए प्रदान किया जाता है। खेल छात्रवृत्ति का आकलन खेल विभाग द्वारा किया जाता है, जिसमें विभिन्न खेल गतिविधियों में छात्रों के प्रदर्शन को ध्यान में रखा जाता है।

लुधियाना में 15 नवंबर से 14 ट्रेनें रद्द:फिरोजपुर-हिसार और चंडीगढ़ नहीं जा सकेंगी ट्रेन, रेलवे स्टेशन पर किया जा रहा निर्माण कार्य
लुधियाना में 15 नवंबर से 14 ट्रेनें रद्द:फिरोजपुर-हिसार और चंडीगढ़ नहीं जा सकेंगी ट्रेन, रेलवे स्टेशन पर किया जा रहा निर्माण कार्य लुधियाना के रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहा है। इस कारण 15 नवंबर से 31 दिसंबर तक 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई है। प्लेटफार्म नंबर 6 और 7 करीब 47 दिन तक बंद रहेगा। इन दोनों प्लेटफार्मों पर किसी भी तरह की आवाजाही नहीं होगी। यात्रियों का प्रवेश निषेध होगा। 31 दिसंबर को काम पूरा होने के बाद 14 ट्रेनें फिर शुरू कर दी जाएंगी। यह जानकारी फिरोजपुर डिवीजन के सीनियर डीसीएम परमदीप सिंह सैनी ने दी। बता दें इससे पहले प्लेटफार्म नंबर 1 पर जब काम चल रहा था। वह करीब 3 से 4 महीने तक चला था। उस दौरान प्लाटफार्म नंबर 1 को मुकम्मल तौर पर बंद रखा गया था। रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य चरम पर है। इसी कारण अब प्लेटफार्म नंबर 6 और 7 पर काम करने का फैसला अधिकारियों ने लिया है। यह ट्रेनें हुई रद्द रेलवे द्वारा बताया गया कि ट्रेन संख्या 04997/98 लुधियान-फिरोजपुर, 14614/13 साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 14629/30 चंडीगढ़-फिरोजपुर, 04743/44 हिसार-लुधियाना, 04509/10 जाखल-लुधियाना,04579/04504 हिसार-लुधियाना, 04745 चुरू-लुधियाना और 04746 लुधियाना-हिसार को 47 दिन के लिए रद्द किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक जरूरत पड़ने पर और भी ट्रेनों को कैंसिल किया जा सकता है।