पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा संविधान बचाओ अभियान के दौरान नूंह पहुंचे। उन्होंने पानी विवाद को लेकर कहा कि हरियाणा के हक का पानी लेकर रहेंगे। चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी ये ढोंग कर रही है। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस की ओर से देशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। आज देश में नफरत फैलाने का माहौल चल रहा है, लेकिन कांग्रेस ने हमेशा मोहब्बत बांटने का काम किया है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की बात हो या फिर संविधान बचाओ अभियान की। कांग्रेस ने हमेशा मोहब्बत और भाईचारा बनाने की बात की है। इस दौरान उन्होंने हरियाणा का पानी रोके जाने पर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर भी जमकर हमला बोला। वहीं कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को समर्थन करता है। कांग्रेस ने जातीय जनगणना का किया समर्थन भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि संविधान एक ऐसी रूह है, जो देश को मजबूत करने और सभी को सामान अधिकार देने का काम करता है। अगर संविधान खत्म होता है, तो देश खत्म हो जाएगा। हुड्डा ने जातीय जनगणना पर कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा देश में जातीय जनगणना कराने का समर्थन किया है और मांग की थी। आज देश की जन भावनाओं को समझते हुए केंद्र सरकार ने जातीय जनगणना कराने का देश में निर्णय लिया है। जिससे देश के हर जाती धर्म के लोगों को समान अधिकार मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश के हर जाती धर्म के लोगों को समानता का अधिकार है। पंजाब सरकार पर साधा निशाना हरियाणा का पानी रोके जाने पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ऐसा कदम उठा रही है। पंजाब सरकार का कोई अधिकार नहीं है कि वो हरियाणा का पानी रोक सके। उन्होंने कहा कि ये अधिकार भाखड़ा मैनेजमेंट बोर्ड का है कि कितना पानी पंजाब को दिया जाए और कितना पानी हरियाणा को। चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी ये ढोंग कर रही है। हरियाणा अपने हक का पानी लेकर रहेगा। उन्होंने भारत द्वारा पाकिस्तान का पानी रोके जाने पर कहा कि पाकिस्तान हमेशा आतंकवाद का समर्थन करता रहा है। उन्हें इस चीज पर सफाई देनी चाहिए। इसलिए उनका पानी रोकना सही निर्णय है। पूर्व विधायक छौक्कर के सम्मान को पहुंची ठेस उन्होंने संगठन के विस्तार को लेकर कहा कि प्रदेश में संगठन विस्तार को लेकर कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व इसपर जवाब देगा। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर की ईडी द्वारा गिरफ्तारी पर कहा कि कानून अपना काम करे। उन्होंने कहा कि जिन्होंने गलती की है वो भुगतेगा, लेकिन किसी के सम्मान को ठेस पहुंचे या किसी के साथ अमानवीय व्यवहार नहीं करना चाहिए। उन्होंने देश के कई राज्यों में 7 मई को होने वाली मॉक ड्रिल पर कहा कि देश को हमेशा युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज, विधायक आफताब अहमद व विधायक मामन खान ने भी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज गांव गांव, घर घर जाकर संविधान को बचाने के लिए हर नागरिक तक ये बात पहुंचनी चाहिए कि अगर देश का संविधान खत्म हुआ तो देश भी खत्म हो जाएगा। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा संविधान बचाओ अभियान के दौरान नूंह पहुंचे। उन्होंने पानी विवाद को लेकर कहा कि हरियाणा के हक का पानी लेकर रहेंगे। चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी ये ढोंग कर रही है। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस की ओर से देशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। आज देश में नफरत फैलाने का माहौल चल रहा है, लेकिन कांग्रेस ने हमेशा मोहब्बत बांटने का काम किया है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की बात हो या फिर संविधान बचाओ अभियान की। कांग्रेस ने हमेशा मोहब्बत और भाईचारा बनाने की बात की है। इस दौरान उन्होंने हरियाणा का पानी रोके जाने पर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर भी जमकर हमला बोला। वहीं कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को समर्थन करता है। कांग्रेस ने जातीय जनगणना का किया समर्थन भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि संविधान एक ऐसी रूह है, जो देश को मजबूत करने और सभी को सामान अधिकार देने का काम करता है। अगर संविधान खत्म होता है, तो देश खत्म हो जाएगा। हुड्डा ने जातीय जनगणना पर कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा देश में जातीय जनगणना कराने का समर्थन किया है और मांग की थी। आज देश की जन भावनाओं को समझते हुए केंद्र सरकार ने जातीय जनगणना कराने का देश में निर्णय लिया है। जिससे देश के हर जाती धर्म के लोगों को समान अधिकार मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश के हर जाती धर्म के लोगों को समानता का अधिकार है। पंजाब सरकार पर साधा निशाना हरियाणा का पानी रोके जाने पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ऐसा कदम उठा रही है। पंजाब सरकार का कोई अधिकार नहीं है कि वो हरियाणा का पानी रोक सके। उन्होंने कहा कि ये अधिकार भाखड़ा मैनेजमेंट बोर्ड का है कि कितना पानी पंजाब को दिया जाए और कितना पानी हरियाणा को। चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी ये ढोंग कर रही है। हरियाणा अपने हक का पानी लेकर रहेगा। उन्होंने भारत द्वारा पाकिस्तान का पानी रोके जाने पर कहा कि पाकिस्तान हमेशा आतंकवाद का समर्थन करता रहा है। उन्हें इस चीज पर सफाई देनी चाहिए। इसलिए उनका पानी रोकना सही निर्णय है। पूर्व विधायक छौक्कर के सम्मान को पहुंची ठेस उन्होंने संगठन के विस्तार को लेकर कहा कि प्रदेश में संगठन विस्तार को लेकर कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व इसपर जवाब देगा। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर की ईडी द्वारा गिरफ्तारी पर कहा कि कानून अपना काम करे। उन्होंने कहा कि जिन्होंने गलती की है वो भुगतेगा, लेकिन किसी के सम्मान को ठेस पहुंचे या किसी के साथ अमानवीय व्यवहार नहीं करना चाहिए। उन्होंने देश के कई राज्यों में 7 मई को होने वाली मॉक ड्रिल पर कहा कि देश को हमेशा युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज, विधायक आफताब अहमद व विधायक मामन खान ने भी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज गांव गांव, घर घर जाकर संविधान को बचाने के लिए हर नागरिक तक ये बात पहुंचनी चाहिए कि अगर देश का संविधान खत्म हुआ तो देश भी खत्म हो जाएगा। हरियाणा | दैनिक भास्कर
