पंजाब में ठंड-धुंध का कोई अलर्ट नहीं:3 दिन 2 से 4 डिग्री तक गिरेगा पारा; सूखा जा रहा जनवरी, 32% कम बारिश

पंजाब में ठंड-धुंध का कोई अलर्ट नहीं:3 दिन 2 से 4 डिग्री तक गिरेगा पारा; सूखा जा रहा जनवरी, 32% कम बारिश

पंजाब में आज भी धुंध व कोल्ड वेव को लेकर कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया। बीते 24 घंटों में औसतन अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट हुई है। हालांकि, यह राज्य में सामान्य से 3.1°C अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिन भी शुष्क रहने के आसार बन रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान की सीमा में एक्टिव हुआ है। जिसका असर हिमाचल प्रदेश में देखने को मिल रहा है। वहां धुंध के साथ-साथ कोल्ड वेव को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश से आने वाली हवाएं मैदानी इलाकों की तरफ बह रही हैं। आने वाले 3 दिन पंजाब के तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। लेकिन उसके बाद तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। आशंका के बाद भी शुष्क रहा पंजाब वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने के बाद से 21 जनवरी के बाद से 23 दिसंबर तक पंजाब में बारिश की संभावनाएं जताई जा रही थी। लेकिन बीते पश्चिमी विक्षोभ की इसका असर भी पंजाब में देखने को नहीं मिला। मौसम विभाग के अनुसार 1 जनवरी से 22 जनवरी तक पंजाब में 37 फीसदी कम बारिश हुई है। जिसके चलते पंजाब को रेड जोन में डाल दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में जनवरी के पहले 22 दिनों में 12.3 एमएम बारिश हो जाती है। लेकिन इस साल भी बारिश सामान्य से काफी कम रही है। इस साल पंजाब में अभी तक 8.3 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से 32 फीसदी कम है। बीते साल की तरह ही पंजाब में इस साल की शुरुआत भी कम बारिश से हुई है। पंजाब के शहरों में मौसम अमृतसर- आज शहर में आसमान साफ रहने वाला है। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। आज तापमान 5 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- आज शहर में आसमान साफ रहने वाला है। न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। आज तापमान 7 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- आज शहर में आसमान साफ रहने वाला है। न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। आज तापमान 7 से 22 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- आज शहर में आसमान साफ रहने वाला है। न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। आज तापमान 8 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- आज शहर में आसमान साफ रहने वाला है। न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। आज तापमान 10 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है। पंजाब में आज भी धुंध व कोल्ड वेव को लेकर कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया। बीते 24 घंटों में औसतन अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट हुई है। हालांकि, यह राज्य में सामान्य से 3.1°C अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिन भी शुष्क रहने के आसार बन रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान की सीमा में एक्टिव हुआ है। जिसका असर हिमाचल प्रदेश में देखने को मिल रहा है। वहां धुंध के साथ-साथ कोल्ड वेव को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश से आने वाली हवाएं मैदानी इलाकों की तरफ बह रही हैं। आने वाले 3 दिन पंजाब के तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। लेकिन उसके बाद तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। आशंका के बाद भी शुष्क रहा पंजाब वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने के बाद से 21 जनवरी के बाद से 23 दिसंबर तक पंजाब में बारिश की संभावनाएं जताई जा रही थी। लेकिन बीते पश्चिमी विक्षोभ की इसका असर भी पंजाब में देखने को नहीं मिला। मौसम विभाग के अनुसार 1 जनवरी से 22 जनवरी तक पंजाब में 37 फीसदी कम बारिश हुई है। जिसके चलते पंजाब को रेड जोन में डाल दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में जनवरी के पहले 22 दिनों में 12.3 एमएम बारिश हो जाती है। लेकिन इस साल भी बारिश सामान्य से काफी कम रही है। इस साल पंजाब में अभी तक 8.3 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से 32 फीसदी कम है। बीते साल की तरह ही पंजाब में इस साल की शुरुआत भी कम बारिश से हुई है। पंजाब के शहरों में मौसम अमृतसर- आज शहर में आसमान साफ रहने वाला है। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। आज तापमान 5 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- आज शहर में आसमान साफ रहने वाला है। न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। आज तापमान 7 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- आज शहर में आसमान साफ रहने वाला है। न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। आज तापमान 7 से 22 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- आज शहर में आसमान साफ रहने वाला है। न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। आज तापमान 8 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- आज शहर में आसमान साफ रहने वाला है। न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। आज तापमान 10 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है।   पंजाब | दैनिक भास्कर