जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले को लेकर अंबाला शहर से कांग्रेस शहर से विधायक निर्मल सिंह ने निंदा की है। इस आतंकी हमले को लेकर उन्होंने कहा कि यह इंसान की आत्मा पर कड़ा प्रहार है। उन्होंने कहा कि यह आतंकी हमला बेहद निंदनीय है। हमारी सेनाएं आतंकवादियों का बहादुरी से सामना करती हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार केंद्र शासित प्रदेश में स्थिति सामान्य होने के खोखले दावे करने के बजाय आतंकी हमले की जिम्मेदारी लें। निर्मल सिंह ने कहा कि केंद्र को राजनीतिक दलों को विश्वास में लेने के लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलाए जाने की मांग की, ताकि आतंकवाद से निपटने के लिए हल निकाला जा सके। पूरा देश सीमा पार आतंकवाद के खतरे से लड़ने के लिए एकजुट है। ये कायरतापूर्ण लक्षित हमले मानवता पर एक धब्बा हैं। ये हमला देशवासियों के दिलों को झकझोरने वाला है- विधायक निर्मल सिंह ने कहा कि पीड़ितों के परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि है। हम भारत सरकार से इसे सुनिश्चित करने के लिए सुधारात्मक कदम उठाने की अपील करते हैं। कांग्रेस विधायक ने कहा की पहलगाम क्षेत्र में यह नृशंस हमला न केवल हमारे देश की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती है, बल्कि पूरे देशवासियों के दिलों को झकझोरने वाला है। हमले की जांच करवाएं केंद्र सरकार- विधायक उन्होंने कहा कि देश की जनता यह जानना चाहती है कि बार-बार ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं, और हमारी सुरक्षा व्यवस्था में ऐसी चूकें क्यों सामने आती हैं। केंद्र सरकार को चाहिए कि वह इस हमले की निष्पक्ष जांच करवाए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाए। हम सभी कांग्रेस पार्टी की ओर से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और यह विश्वास दिलाते हैं कि देश की अखंडता और एकता के लिए हम हमेशा खड़े रहेंगे। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले को लेकर अंबाला शहर से कांग्रेस शहर से विधायक निर्मल सिंह ने निंदा की है। इस आतंकी हमले को लेकर उन्होंने कहा कि यह इंसान की आत्मा पर कड़ा प्रहार है। उन्होंने कहा कि यह आतंकी हमला बेहद निंदनीय है। हमारी सेनाएं आतंकवादियों का बहादुरी से सामना करती हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार केंद्र शासित प्रदेश में स्थिति सामान्य होने के खोखले दावे करने के बजाय आतंकी हमले की जिम्मेदारी लें। निर्मल सिंह ने कहा कि केंद्र को राजनीतिक दलों को विश्वास में लेने के लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलाए जाने की मांग की, ताकि आतंकवाद से निपटने के लिए हल निकाला जा सके। पूरा देश सीमा पार आतंकवाद के खतरे से लड़ने के लिए एकजुट है। ये कायरतापूर्ण लक्षित हमले मानवता पर एक धब्बा हैं। ये हमला देशवासियों के दिलों को झकझोरने वाला है- विधायक निर्मल सिंह ने कहा कि पीड़ितों के परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि है। हम भारत सरकार से इसे सुनिश्चित करने के लिए सुधारात्मक कदम उठाने की अपील करते हैं। कांग्रेस विधायक ने कहा की पहलगाम क्षेत्र में यह नृशंस हमला न केवल हमारे देश की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती है, बल्कि पूरे देशवासियों के दिलों को झकझोरने वाला है। हमले की जांच करवाएं केंद्र सरकार- विधायक उन्होंने कहा कि देश की जनता यह जानना चाहती है कि बार-बार ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं, और हमारी सुरक्षा व्यवस्था में ऐसी चूकें क्यों सामने आती हैं। केंद्र सरकार को चाहिए कि वह इस हमले की निष्पक्ष जांच करवाए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाए। हम सभी कांग्रेस पार्टी की ओर से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और यह विश्वास दिलाते हैं कि देश की अखंडता और एकता के लिए हम हमेशा खड़े रहेंगे। हरियाणा | दैनिक भास्कर
