पानीपत में BJP के 8 बागियों पर एक्शन:निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पूर्व पार्षदों को निकाला पार्टी से बाहर; 6 साल के लिए निष्कासित

पानीपत में BJP के 8 बागियों पर एक्शन:निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पूर्व पार्षदों को निकाला पार्टी से बाहर; 6 साल के लिए निष्कासित

हरियाणा के पानीपत शहर में BJP ने नगर निगम चुनावों के बीच अपने 8 बागियों पर कड़ा एक्शन लिया है। पार्टी से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे 8 पार्षद उम्मीदवारों को बाहर निकाल दिया है। इन पर 6 साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। इनमें सतीश सैनी, शकुंतला गर्ग, अतर सिंह रावल, अंजली शर्मा, सुमन छाबड़ा, अशोक छाबड़ा, रमाकांत गिरी और दिनेश शर्मा शामिल हैं। सभी को जिला कार्यकारिणी में जगह भी मिली हुई थी। अब पार्टी के ही खिलाफ कदम उठाने पर इन पर कार्रवाई की गई है। जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्‌ट की ओर से जारी आदेशों में साफ तौर पर लिखा है कि इन 8 पार्टी पदाधिकारियों को नगर निगम चुनाव में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के विरुद्व चुनाव लड़ने पर पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है। पढ़िए निष्कासित किए जाने के आदेश… हरियाणा के पानीपत शहर में BJP ने नगर निगम चुनावों के बीच अपने 8 बागियों पर कड़ा एक्शन लिया है। पार्टी से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे 8 पार्षद उम्मीदवारों को बाहर निकाल दिया है। इन पर 6 साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। इनमें सतीश सैनी, शकुंतला गर्ग, अतर सिंह रावल, अंजली शर्मा, सुमन छाबड़ा, अशोक छाबड़ा, रमाकांत गिरी और दिनेश शर्मा शामिल हैं। सभी को जिला कार्यकारिणी में जगह भी मिली हुई थी। अब पार्टी के ही खिलाफ कदम उठाने पर इन पर कार्रवाई की गई है। जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्‌ट की ओर से जारी आदेशों में साफ तौर पर लिखा है कि इन 8 पार्टी पदाधिकारियों को नगर निगम चुनाव में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के विरुद्व चुनाव लड़ने पर पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है। पढ़िए निष्कासित किए जाने के आदेश…   हरियाणा | दैनिक भास्कर