फतेहाबाद जिले के हंसेवाला गांव निवासी नायब सूबेदार मनजीत सिंह का शव तीन दिन बाद फतेहाबाद की काजल हेड से भाखड़ा नहर में बरामद हो गया है। यहां लगे जाल में आधी रात को शव अटक गया। जिसके बाद शव को बाहर निकल कर पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल ले जाया गया है। फौजी मनजीत सिंह हिसार के उकलाना क्षेत्र के कुंदनपुरा हेड से नहर में डूब गया था। जिसके चलते उकलाना पुलिस इस मामले की आगामी कार्रवाई में जुटी है। बताया जा रहा है कि मनजीत अपने दोस्त को बचाने के प्रयास में नहर में बह गया था। नायब सूबेदार तैनात के पद पर था तैनात बता दें कि हंसेवाला गांव निवासी 26 वर्षीय मनजीत खेल कोटे से कुछ वर्ष पहले सेना में भर्ती हुआ था और अब वह 338 मीडियम बटालियन आरटी जम्मू कश्मीर में बतौर नायब सूबेदार तैनात था। वीरवार सुबह 5 बजे वह छुट्टी लेकर गांव में अपने घर पहुंचा था और दोपहर 1 बजे वह अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए निकल गया था। उसके बाद से वह वापस नहीं लौटा था। परिजन जब उसकी तलाश के लिए इधर उधर जाने लगे तो उन्हें उकलाना के कुंदनपुरा हेड के पास मनजीत की चप्पलें पड़ी मिली। जिसके बाद उन्हें पता चला कि वह नहर में बह गया है। जिसके बाद से लगातार उसकी तलाश की जा रही थी। नहर में जाल लगाकर ढूंढा जा रहा था। परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है। दोस्त को बचाने के चक्कर में डूबा फौजी मनजीत के चचेरे भाई राममेहर गिल ने बताया कि तीनों दोस्तों में एक दोस्त डूब रहा था। जिसे बचाने के लिए मनजीत ने नहर में छलांग लगा दी। मनजीत ने उसे तो बचा लिया, लेकिन खुद नहीं बच पाया और तेज बहाव में बह गया। उसने बताया कि मनजीत बॉक्सर था और काफी मेडल जीतकर लाया था। उसके परिवार में बड़ा भाई खेती करता है। जबकि पिता का देहांत हो गया है। मनजीत की मां सुमन और चाची सुषमा ने बताया कि मनजीत बेहद मिलनसार स्वभाव का था और देश की सेवा का जज्बा मन में होने के चलते ही वह सेना में भर्ती हुआ था। अब वह एक हफ्ते के लिए छुट्टी लेकर घर में रहने आया था, लेकिन इस घटना ने उसे सभी से दूर कर दिया। फतेहाबाद जिले के हंसेवाला गांव निवासी नायब सूबेदार मनजीत सिंह का शव तीन दिन बाद फतेहाबाद की काजल हेड से भाखड़ा नहर में बरामद हो गया है। यहां लगे जाल में आधी रात को शव अटक गया। जिसके बाद शव को बाहर निकल कर पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल ले जाया गया है। फौजी मनजीत सिंह हिसार के उकलाना क्षेत्र के कुंदनपुरा हेड से नहर में डूब गया था। जिसके चलते उकलाना पुलिस इस मामले की आगामी कार्रवाई में जुटी है। बताया जा रहा है कि मनजीत अपने दोस्त को बचाने के प्रयास में नहर में बह गया था। नायब सूबेदार तैनात के पद पर था तैनात बता दें कि हंसेवाला गांव निवासी 26 वर्षीय मनजीत खेल कोटे से कुछ वर्ष पहले सेना में भर्ती हुआ था और अब वह 338 मीडियम बटालियन आरटी जम्मू कश्मीर में बतौर नायब सूबेदार तैनात था। वीरवार सुबह 5 बजे वह छुट्टी लेकर गांव में अपने घर पहुंचा था और दोपहर 1 बजे वह अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए निकल गया था। उसके बाद से वह वापस नहीं लौटा था। परिजन जब उसकी तलाश के लिए इधर उधर जाने लगे तो उन्हें उकलाना के कुंदनपुरा हेड के पास मनजीत की चप्पलें पड़ी मिली। जिसके बाद उन्हें पता चला कि वह नहर में बह गया है। जिसके बाद से लगातार उसकी तलाश की जा रही थी। नहर में जाल लगाकर ढूंढा जा रहा था। परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है। दोस्त को बचाने के चक्कर में डूबा फौजी मनजीत के चचेरे भाई राममेहर गिल ने बताया कि तीनों दोस्तों में एक दोस्त डूब रहा था। जिसे बचाने के लिए मनजीत ने नहर में छलांग लगा दी। मनजीत ने उसे तो बचा लिया, लेकिन खुद नहीं बच पाया और तेज बहाव में बह गया। उसने बताया कि मनजीत बॉक्सर था और काफी मेडल जीतकर लाया था। उसके परिवार में बड़ा भाई खेती करता है। जबकि पिता का देहांत हो गया है। मनजीत की मां सुमन और चाची सुषमा ने बताया कि मनजीत बेहद मिलनसार स्वभाव का था और देश की सेवा का जज्बा मन में होने के चलते ही वह सेना में भर्ती हुआ था। अब वह एक हफ्ते के लिए छुट्टी लेकर घर में रहने आया था, लेकिन इस घटना ने उसे सभी से दूर कर दिया। हरियाणा | दैनिक भास्कर
