महेंद्रगढ़ में पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार:मंदिर के पास किसी का इंतजार कर रहा था; पुलिस की गाड़ी देख भागने का प्रयास

महेंद्रगढ़ में पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार:मंदिर के पास किसी का इंतजार कर रहा था; पुलिस की गाड़ी देख भागने का प्रयास

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में सीआईए पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। व मंदिर के पास खड़ा था और पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगा। सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस उसकी क्राइम हिस्ट्री खंगाल रही है। महेंद्रगढ़ सीआईए पुलिस शुक्रवार गांव जांजडियां वास बस स्टैंड पर गश्त पर थी। तब उन्हें गुप्त सूचना मिली कि निवाज नगर निवासी राहुल अवैध हथियार लेकर गांव छाजियावास के मंदिर के पास किसी के इंतजार में खड़ा है। अगर तुरंत रेड की जाए तो आरोपी अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया जा सकता है। पुलिस तुरंत टीम बनाकर मौके पर पहुंची तो वहां देखा कि एक युवक पुलिस की गाड़ी को देखकर मंदिर से गांव छाजियावास की तरफ तेज कदमों से चलने लगा। निवाज नगर का रहने वाला है उसे काबू कर उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम राहुल निवासी निवाज नगर बताया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उससे एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। राहुल से देसी पिस्टल के बारे में लाइसेंस व परमिट मांगा तो वह कोई लाइसेंस व परमिट नहीं दिखा सका। पुलिस ने आरोपी को हथियार सहित गिरफ्तार कर, मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में सीआईए पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। व मंदिर के पास खड़ा था और पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगा। सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस उसकी क्राइम हिस्ट्री खंगाल रही है। महेंद्रगढ़ सीआईए पुलिस शुक्रवार गांव जांजडियां वास बस स्टैंड पर गश्त पर थी। तब उन्हें गुप्त सूचना मिली कि निवाज नगर निवासी राहुल अवैध हथियार लेकर गांव छाजियावास के मंदिर के पास किसी के इंतजार में खड़ा है। अगर तुरंत रेड की जाए तो आरोपी अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया जा सकता है। पुलिस तुरंत टीम बनाकर मौके पर पहुंची तो वहां देखा कि एक युवक पुलिस की गाड़ी को देखकर मंदिर से गांव छाजियावास की तरफ तेज कदमों से चलने लगा। निवाज नगर का रहने वाला है उसे काबू कर उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम राहुल निवासी निवाज नगर बताया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उससे एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। राहुल से देसी पिस्टल के बारे में लाइसेंस व परमिट मांगा तो वह कोई लाइसेंस व परमिट नहीं दिखा सका। पुलिस ने आरोपी को हथियार सहित गिरफ्तार कर, मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।   हरियाणा | दैनिक भास्कर