मां का मर्डर कर सड़क पर टहलती रही बेटी:लखनऊ में प्रेमी बोला- तुम्हारी मां ने अलग किया…बदला लेना है, गला रेतकर तड़पता छोड़ा

मां का मर्डर कर सड़क पर टहलती रही बेटी:लखनऊ में प्रेमी बोला- तुम्हारी मां ने अलग किया…बदला लेना है, गला रेतकर तड़पता छोड़ा

लखनऊ में 15 साल की बेटी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मां को मौत के घाट उतार दिया। लड़की का गैर धर्म के लड़के से अफेयर था और वह उसी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी थी। लेकिन, उसकी मां इस शादी के लिए राजी नहीं थी। यूपी की राजधानी में 17-18 की रात हुए इस हत्याकांड की दैनिक भास्कर ने इन्वेस्टिगेशन की। उन पहलुओं को बारीकी से समझा कि आखिर एक बेटी के मन में अपनी मां के लिए इतनी नफरत क्यों थी? पढ़िए पूरी रिपोर्ट… चिनहट के सेमरा गांव में रहने वाली उषा सिंह की 15 साल की बेटी को अपने घर से करीब 400 मीटर दूर रहने वाले एक लड़के से प्यार हो गया। लड़का गैर धर्म का होने की वजह से उषा सिंह को यह रिश्ता पसंद नहीं आ रहा था। इसी बीच एक साल पहले उषा की बेटी उस लड़के के साथ घर से भाग गई। इसके बाद उषा सिंह ने लड़के के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। लड़की को बरामद कर पुलिस ने लड़के को बाल सुधार गृह भेज दिया। बस यहीं से मां-बेटी के बीच दुश्मनी का दौर शुरू हो गया। इसके पीछे वह लड़का भी बेटी को मां के खिलाफ भड़काता था। इसके चलते नफरत पूरे उफान पर हो गई। आखिरकार 17-18 मई की आधी रात बेटी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मां को मौत के घाट उतार दिया। फिर बॉयफ्रेंड को उसके घर भेज दिया। इसके बाद बेटी अपने घर से बाहर सड़क पर आ गई। वह बेफिक्र होकर सड़क पर घूमने लगी। इस बीत गश्त करते पुलिस वाले की उस पर नजर पड़ी। पुलिस वाले ने उससे कहा कि इतनी रात में सड़क पर अकेले क्यों घूम रही हो? इस पर बेटी ने जवाब दिया- मेरी मां की तबीयत खराब है, इसलिए घबराहट हो रही है। पुलिसकर्मी ने दवाई दिलाने की बात की, तो कहा- मां ने दवा खा ली है। अब ठीक है और घर की ओर चली गई। अब जानिए हत्या करने के 6 पॉइंट मां के कपड़े उतारे, बगल में शराब की बोतल रखी
घर के अंदर आने के बाद लड़की के शातिर दिमाग में फिर एक प्लान आया। उसने वारदात को रेप और लूट के बाद हत्या का एंगल देने की कोशिश की। इसके लिए सबसे पहले उसने छत का दरवाजा खोल दिया। फिर नीचे आकर मां के सारे कपड़े उतार दिए। मां के बगल में शराब की बोतल रख दी। फिर छत पर जाकर जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इस पर पड़ोसी भी घर से बाहर निकल आए। तब लड़की ने रोते-चिल्लाते कहा- बदमाशों ने मेरी मां को मार डाला। उसके बाद मामा रवि को फोन करके कहा- मां उठ नहीं रही है। जल्दी आ जाओ। लड़की के मामा रवि को बहन उषा निर्वस्त्र अवस्था में खून से लथपथ मिली। उन्होंने पुलिस बुलाई। मौके से पुलिस को एक शराब की बोतल भी मिली। पुलिस ने लड़की से पूछताछ शुरू की, तो उसने गुमराह करना शुरू कर दिया। कहने लगी- मां के एक परिचित अक्सर घर आते थे। यहीं पर शराब पीते थे। उसने मां को चरित्रहीन साबित करके परिचितों को फंसाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। लोगों ने कहा- लड़की की मां बहुत शरीफ थी। हत्या करने के लिए प्रेमी ने उकसाया
पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी प्रेमी बाल सुधार गृह से छूट कर आने के बाद से लड़की की मां से नफरत करता था। इसीलिए वह लड़की को उकसाने लगा। लगातार कहने लगा- तुम्हारी मां ने मुझे जेल भिजवाया। हमें मिलने नहीं देती है। हमारी प्यार का रोड़ा है। उसकी हत्या कर दो, तभी हमारी शादी हो पाएगी। उसके बाद लड़की मां की हत्या करने के लिए तैयार हो गई। दोनों ने हत्या करने की योजना बनाई। 15 दिन पहले भी हत्या करने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। 17-18 की रात दोनों को उषा सिंह की हत्या करने का मौका मिल गया। नफरत इतनी थी कि प्रेमी ने पहले लड़की की मां का गला दबाया। उसके बाद चेहरा देखने वाले 4 इंच के शीशे से गला रेत दिया। वह दर्द से छटपाती रही, लेकिन जब तक दम नहीं तोड़ दिया, तब तक उसने छोड़ा नहीं। मई 2024 में बाल सुधार गृह गया था
लड़की का प्रेमी उसके घर से करीब 400 मीटर दूर रहता है। दोनों की स्कूल आते-जाते दोस्ती हुई, फिर प्यार हो गया। मई, 2024 में वह लड़की को भगा ले गया। लड़की की मां ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने उसे पकड़कर बाल सुधार गृह भेज दिया। वहां से दो महीने बाद वह छूट कर आया। लड़की के मामा रवि ने बताया- बाल सुधार गृह से आने के बाद प्रेमी ने मेरी बहन को कई बार धमकी दी। लेकिन, बहन ने उसे गंभीरता से नहीं लिया। इस वजह से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी। इस बीच वह लड़की से दुकान पर आते-जाते समय और मोबाइल पर बातचीत करता रहा। प्रेमी को घर में बुलाकर की वारदात
सेमरा गांव में 1000 स्क्वायर फीट के घर में मां उषा सिंह (40) अपनी बेटी के साथ रहती थी। उनके कोई बेटा नहीं था। उषा के पति योगेंद्र सिंह की 12 साल पहले मौत हो गई थी। उषा ऑडिट भवन में हाउस कीपिंग का काम करती थी। बेटी का अपने घर से करीब 400 मीटर दूर चिनहट के आदर्श नगर मोहल्ले में रहने वाले 17 साल के गैर धर्म के लड़के से अफेयर चल रहा था। इसी वजह से उषा बेटी को डांटती थीं। कई बार उसकी पिटाई भी की थी। लेकिन, बेटी किसी भी सूरत में मां की बात मानने को तैयार नहीं थी। वह हर हाल में उसी लड़के से शादी करने पर अड़ी थी। जब बात ज्यादा बढ़ गई, तब बेटी ने शनिवार-रविवार की आधी रात अपने प्रेमी को घर बुलाया। मां उषा सिंह दूसरे कमरे में सो रही थी। पहले बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर मां का गला कस दिया। फिर उनका गला काट दिया। मृतका उषा सिंह के भाई रवि ने दैनिक भास्कर को बताया- भांजी ने रात में कॉल करके बताया कि मां की हत्या हो गई है। जल्दी आ जाइए। मैं घर पहुंचा तो सबसे आखिर वाले कमरे में बेड पर बहन उषा की लाश पड़ी थी। गला कटा हुआ था और खून बह रहा था। ——————— यह है खबर… नाबालिग बेटी ने प्रेमी संग मिलकर मां का गला काटा:शव के कपड़े उतारे; लखनऊ में शाहिद से शादी करना चाहती थी लखनऊ में 15 साल की बेटी ने नाबालिग प्रेमी के साथ मिलकर मां का गला काट दिया। उसने वारदात को रेप और हत्या दिखाने के लिए मां की लाश को न्यूड कर दिया। वह बॉयफ्रेंड के साथ ( पढ़ें पूरी खबर ) लखनऊ में 15 साल की बेटी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मां को मौत के घाट उतार दिया। लड़की का गैर धर्म के लड़के से अफेयर था और वह उसी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी थी। लेकिन, उसकी मां इस शादी के लिए राजी नहीं थी। यूपी की राजधानी में 17-18 की रात हुए इस हत्याकांड की दैनिक भास्कर ने इन्वेस्टिगेशन की। उन पहलुओं को बारीकी से समझा कि आखिर एक बेटी के मन में अपनी मां के लिए इतनी नफरत क्यों थी? पढ़िए पूरी रिपोर्ट… चिनहट के सेमरा गांव में रहने वाली उषा सिंह की 15 साल की बेटी को अपने घर से करीब 400 मीटर दूर रहने वाले एक लड़के से प्यार हो गया। लड़का गैर धर्म का होने की वजह से उषा सिंह को यह रिश्ता पसंद नहीं आ रहा था। इसी बीच एक साल पहले उषा की बेटी उस लड़के के साथ घर से भाग गई। इसके बाद उषा सिंह ने लड़के के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। लड़की को बरामद कर पुलिस ने लड़के को बाल सुधार गृह भेज दिया। बस यहीं से मां-बेटी के बीच दुश्मनी का दौर शुरू हो गया। इसके पीछे वह लड़का भी बेटी को मां के खिलाफ भड़काता था। इसके चलते नफरत पूरे उफान पर हो गई। आखिरकार 17-18 मई की आधी रात बेटी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मां को मौत के घाट उतार दिया। फिर बॉयफ्रेंड को उसके घर भेज दिया। इसके बाद बेटी अपने घर से बाहर सड़क पर आ गई। वह बेफिक्र होकर सड़क पर घूमने लगी। इस बीत गश्त करते पुलिस वाले की उस पर नजर पड़ी। पुलिस वाले ने उससे कहा कि इतनी रात में सड़क पर अकेले क्यों घूम रही हो? इस पर बेटी ने जवाब दिया- मेरी मां की तबीयत खराब है, इसलिए घबराहट हो रही है। पुलिसकर्मी ने दवाई दिलाने की बात की, तो कहा- मां ने दवा खा ली है। अब ठीक है और घर की ओर चली गई। अब जानिए हत्या करने के 6 पॉइंट मां के कपड़े उतारे, बगल में शराब की बोतल रखी
घर के अंदर आने के बाद लड़की के शातिर दिमाग में फिर एक प्लान आया। उसने वारदात को रेप और लूट के बाद हत्या का एंगल देने की कोशिश की। इसके लिए सबसे पहले उसने छत का दरवाजा खोल दिया। फिर नीचे आकर मां के सारे कपड़े उतार दिए। मां के बगल में शराब की बोतल रख दी। फिर छत पर जाकर जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इस पर पड़ोसी भी घर से बाहर निकल आए। तब लड़की ने रोते-चिल्लाते कहा- बदमाशों ने मेरी मां को मार डाला। उसके बाद मामा रवि को फोन करके कहा- मां उठ नहीं रही है। जल्दी आ जाओ। लड़की के मामा रवि को बहन उषा निर्वस्त्र अवस्था में खून से लथपथ मिली। उन्होंने पुलिस बुलाई। मौके से पुलिस को एक शराब की बोतल भी मिली। पुलिस ने लड़की से पूछताछ शुरू की, तो उसने गुमराह करना शुरू कर दिया। कहने लगी- मां के एक परिचित अक्सर घर आते थे। यहीं पर शराब पीते थे। उसने मां को चरित्रहीन साबित करके परिचितों को फंसाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। लोगों ने कहा- लड़की की मां बहुत शरीफ थी। हत्या करने के लिए प्रेमी ने उकसाया
पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी प्रेमी बाल सुधार गृह से छूट कर आने के बाद से लड़की की मां से नफरत करता था। इसीलिए वह लड़की को उकसाने लगा। लगातार कहने लगा- तुम्हारी मां ने मुझे जेल भिजवाया। हमें मिलने नहीं देती है। हमारी प्यार का रोड़ा है। उसकी हत्या कर दो, तभी हमारी शादी हो पाएगी। उसके बाद लड़की मां की हत्या करने के लिए तैयार हो गई। दोनों ने हत्या करने की योजना बनाई। 15 दिन पहले भी हत्या करने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। 17-18 की रात दोनों को उषा सिंह की हत्या करने का मौका मिल गया। नफरत इतनी थी कि प्रेमी ने पहले लड़की की मां का गला दबाया। उसके बाद चेहरा देखने वाले 4 इंच के शीशे से गला रेत दिया। वह दर्द से छटपाती रही, लेकिन जब तक दम नहीं तोड़ दिया, तब तक उसने छोड़ा नहीं। मई 2024 में बाल सुधार गृह गया था
लड़की का प्रेमी उसके घर से करीब 400 मीटर दूर रहता है। दोनों की स्कूल आते-जाते दोस्ती हुई, फिर प्यार हो गया। मई, 2024 में वह लड़की को भगा ले गया। लड़की की मां ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने उसे पकड़कर बाल सुधार गृह भेज दिया। वहां से दो महीने बाद वह छूट कर आया। लड़की के मामा रवि ने बताया- बाल सुधार गृह से आने के बाद प्रेमी ने मेरी बहन को कई बार धमकी दी। लेकिन, बहन ने उसे गंभीरता से नहीं लिया। इस वजह से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी। इस बीच वह लड़की से दुकान पर आते-जाते समय और मोबाइल पर बातचीत करता रहा। प्रेमी को घर में बुलाकर की वारदात
सेमरा गांव में 1000 स्क्वायर फीट के घर में मां उषा सिंह (40) अपनी बेटी के साथ रहती थी। उनके कोई बेटा नहीं था। उषा के पति योगेंद्र सिंह की 12 साल पहले मौत हो गई थी। उषा ऑडिट भवन में हाउस कीपिंग का काम करती थी। बेटी का अपने घर से करीब 400 मीटर दूर चिनहट के आदर्श नगर मोहल्ले में रहने वाले 17 साल के गैर धर्म के लड़के से अफेयर चल रहा था। इसी वजह से उषा बेटी को डांटती थीं। कई बार उसकी पिटाई भी की थी। लेकिन, बेटी किसी भी सूरत में मां की बात मानने को तैयार नहीं थी। वह हर हाल में उसी लड़के से शादी करने पर अड़ी थी। जब बात ज्यादा बढ़ गई, तब बेटी ने शनिवार-रविवार की आधी रात अपने प्रेमी को घर बुलाया। मां उषा सिंह दूसरे कमरे में सो रही थी। पहले बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर मां का गला कस दिया। फिर उनका गला काट दिया। मृतका उषा सिंह के भाई रवि ने दैनिक भास्कर को बताया- भांजी ने रात में कॉल करके बताया कि मां की हत्या हो गई है। जल्दी आ जाइए। मैं घर पहुंचा तो सबसे आखिर वाले कमरे में बेड पर बहन उषा की लाश पड़ी थी। गला कटा हुआ था और खून बह रहा था। ——————— यह है खबर… नाबालिग बेटी ने प्रेमी संग मिलकर मां का गला काटा:शव के कपड़े उतारे; लखनऊ में शाहिद से शादी करना चाहती थी लखनऊ में 15 साल की बेटी ने नाबालिग प्रेमी के साथ मिलकर मां का गला काट दिया। उसने वारदात को रेप और हत्या दिखाने के लिए मां की लाश को न्यूड कर दिया। वह बॉयफ्रेंड के साथ ( पढ़ें पूरी खबर )   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर