ये लोगों के आरोप, इसे लूट कहना वाजिब नहीं: अरोड़ा

ये लोगों के आरोप, इसे लूट कहना वाजिब नहीं: अरोड़ा

पंजाब विधानसभा बजट सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को 3 संशोधन विधेयक पास​ किए गए। इससे पूर्व शून्यकाल में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने श्री अकाल तख्त साहिब के रातोंरात बदले गए जत्थेदारों का मुद्दा उठाया। पिछले धान खरीद सत्र के दौरान किसानों से 400 करोड़ रुपए की सीधी लूट का आरोप लगाकर कांग्रेस विधायक तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने मुद्दा उठाया। इस पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने ऐसी कोई भी शिकायत नहीं आने का हवाला दिया। उन्होंने कहा- ये लोगों के आरोप हैं, इसे सीधी लूट कहना वाजिब नहीं। धान खरीद में मुद्दे पर तृप्त बाजवा ने कहा कि 4 हजार करोड़ की लूट हुई है। ये पैसे कहां गए हैं, किसके खाते में गए। यह किसी भी एजेंसी से जांच होनी चाहिए। विजिलेंस को ही जांच करनी चाहिए, क्योंकि यह किसानों से जुड़ा मामला है। किसानों को अपना धान कम रेट पर बेचना पड़ा है। सदन को मामले में हाउस कमेटी का गठन करना चाहिए। खासकर माझा के कई किसान इस लूट का शिकार हुए हैं। अरोड़ा ने बताया कि धान खरीद के लिए पैसा सीसीएल लिमिट में आता है। जितनी परचेज होती है। एमएसपी के मुताबिक किसानों के खातों में पैसा जाता है। ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। उन्होंने कांग्रेस विधायकों से पूछा अगर आपके पास कोई शिकायत है तो उसकी जानकारी दें। हमें कोई इतराज नहीं हाउस कमेटी बना लें, लेकिन आप ने कोई शिकायत डीएम, डीसी या चीफ सेक्रेटरी को दी है। वहीं, सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। विस में 3 बिल पारित… आर्थिक विकास को मिलेगी गति विधानसभा में तीन बिल पारित किए गए। राजस्व एवं पुनर्वास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने ‘द इंडियन स्टैंप (पंजाब संशोधन) बिल 2025’ पेश किया। जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने द ट्रांसफर ऑफ प्रिजनर्स (पंजाब संशोधन) विधेयक 2025 और खनन मंत्री बरिंदर गोयल ने द पंजाब रेगुलेशन ऑफ क्रशर यूनिट्स एंड स्टॉकिस्ट्स एंड रिटेलर्स बिल 2025’ पेश किया। तीनों बिल विधान सभा में पारित किए गए। द इंडियन स्टैंप (पंजाब संशोधन) बिल 2025 (भारतीय अष्टाम संशोधन विधेयक) के पास होने पर माल एवं पुनर्वास मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने कहा कि इससे राज्य में व्यापार की लागत घटेगी। आर्थिक विकास को गति मिलेगी। भारतीय अष्टाम अधिनियम, 1899 में संशोधन कर यह विधेयक विधानसभा में पेश किया गया। अब यदि कोई व्यक्ति पहले ही ऋण पर स्टांप ड्यूटी अदा कर चुका है। बाद में वही संपत्ति किसी अन्य बैंक या वित्तीय संस्था में गिरवी रखे बिना स्थानांतरित करता है तो दोबारा स्टांप ड्यूटी नहीं लगेगी। मुंडियां ने कहा, नई ऋण राशि अगर पहले से अधिक होगी तो ड्यूटी केवल अतिरिक्त राशि पर ही देनी होगी। इससे व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। प्रश्नकाल में कांग्रेस विधायकों से शिकायत की जानकारी मांगी आप विधायक शैरी कलसी ने बेअदबी मामले के दोषियों को कठोर सजा देने की मांग उठाई। इसके अलावा विधायक राणा गुरजीत सिंह ने जगजीत सिंह डल्लेवाल से परिवार को मिलाने की बात रखी। सीएलपी नेता प्रताप सिंह बाजवा भी इस मुद्दे पर उठ खड़े हुए। बाजवा ने कहा कि एक हाउस कमेटी बना दें। पीड़ित कमेटी के सामने पेश हो जांएगे। अरोड़ा ने कहा कि शिकायत तो एक भी नहीं है। कमेटी तो बनाने में कोई दिक्कत नहीं है। दूसरी तरफ स्पीकर ने कहा कि एग्रीकल्चर कमेटी बनी है। उसके सामने यह मामला उठाया जा सकता है। इसे लेकर भी तीखी बहस भी हुई। वहीं, विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह के सवाल का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि टेक्निकल यूनिवर्सिटी, बठिंडा एक नया इंजीनियरिंग कोर्स शुरू करने जा रही है, जिसमें 80% पाठ्यक्रम इंडस्ट्री में होगा। यह उसी तरह होगा, जैसे एमबीबीएस की पढ़ाई होती है। योजना के तहत इंडस्ट्री को परिसर में कैंपस स्थापित करने होंगे। 40 नए हुनर स्कूल शुरू होंगे आईटीआई में नए कोर्स शुरू होंगे। वहीं, 10वीं और 12वीं के बाद अलग से नया स्किल सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। जीएनडीयू में नए कोर्स शुरू किए जा रहे हैं और एआई लैब स्थापित होगी। 50 नए कोर्स शुरू किए जाएंगे। इधर, मंत्री बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब में पहली बार वर्किंग वुमन होस्टल बनेंगे। महिलाओं की सुविधा के लिए प्रदेश में 6 वर्किंग वुमन होस्टल बनाए जाएंगे। इनमें 3 मोहाली, 1 जालंधर, 1 अमृतसर और 1 बठिंडा में स्थापित होगा। इनका निर्माण कार्य 1 मई से शुरू होगा और 31 मार्च, 2026 तक पूरा होगा। 800 महिलाओं को फायदा होगा। यह सवाल मोहाली विधायक कुलवंत सिंह ने सत्र में उठाया था। पंजाब विधानसभा बजट सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को 3 संशोधन विधेयक पास​ किए गए। इससे पूर्व शून्यकाल में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने श्री अकाल तख्त साहिब के रातोंरात बदले गए जत्थेदारों का मुद्दा उठाया। पिछले धान खरीद सत्र के दौरान किसानों से 400 करोड़ रुपए की सीधी लूट का आरोप लगाकर कांग्रेस विधायक तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने मुद्दा उठाया। इस पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने ऐसी कोई भी शिकायत नहीं आने का हवाला दिया। उन्होंने कहा- ये लोगों के आरोप हैं, इसे सीधी लूट कहना वाजिब नहीं। धान खरीद में मुद्दे पर तृप्त बाजवा ने कहा कि 4 हजार करोड़ की लूट हुई है। ये पैसे कहां गए हैं, किसके खाते में गए। यह किसी भी एजेंसी से जांच होनी चाहिए। विजिलेंस को ही जांच करनी चाहिए, क्योंकि यह किसानों से जुड़ा मामला है। किसानों को अपना धान कम रेट पर बेचना पड़ा है। सदन को मामले में हाउस कमेटी का गठन करना चाहिए। खासकर माझा के कई किसान इस लूट का शिकार हुए हैं। अरोड़ा ने बताया कि धान खरीद के लिए पैसा सीसीएल लिमिट में आता है। जितनी परचेज होती है। एमएसपी के मुताबिक किसानों के खातों में पैसा जाता है। ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। उन्होंने कांग्रेस विधायकों से पूछा अगर आपके पास कोई शिकायत है तो उसकी जानकारी दें। हमें कोई इतराज नहीं हाउस कमेटी बना लें, लेकिन आप ने कोई शिकायत डीएम, डीसी या चीफ सेक्रेटरी को दी है। वहीं, सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। विस में 3 बिल पारित… आर्थिक विकास को मिलेगी गति विधानसभा में तीन बिल पारित किए गए। राजस्व एवं पुनर्वास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने ‘द इंडियन स्टैंप (पंजाब संशोधन) बिल 2025’ पेश किया। जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने द ट्रांसफर ऑफ प्रिजनर्स (पंजाब संशोधन) विधेयक 2025 और खनन मंत्री बरिंदर गोयल ने द पंजाब रेगुलेशन ऑफ क्रशर यूनिट्स एंड स्टॉकिस्ट्स एंड रिटेलर्स बिल 2025’ पेश किया। तीनों बिल विधान सभा में पारित किए गए। द इंडियन स्टैंप (पंजाब संशोधन) बिल 2025 (भारतीय अष्टाम संशोधन विधेयक) के पास होने पर माल एवं पुनर्वास मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने कहा कि इससे राज्य में व्यापार की लागत घटेगी। आर्थिक विकास को गति मिलेगी। भारतीय अष्टाम अधिनियम, 1899 में संशोधन कर यह विधेयक विधानसभा में पेश किया गया। अब यदि कोई व्यक्ति पहले ही ऋण पर स्टांप ड्यूटी अदा कर चुका है। बाद में वही संपत्ति किसी अन्य बैंक या वित्तीय संस्था में गिरवी रखे बिना स्थानांतरित करता है तो दोबारा स्टांप ड्यूटी नहीं लगेगी। मुंडियां ने कहा, नई ऋण राशि अगर पहले से अधिक होगी तो ड्यूटी केवल अतिरिक्त राशि पर ही देनी होगी। इससे व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। प्रश्नकाल में कांग्रेस विधायकों से शिकायत की जानकारी मांगी आप विधायक शैरी कलसी ने बेअदबी मामले के दोषियों को कठोर सजा देने की मांग उठाई। इसके अलावा विधायक राणा गुरजीत सिंह ने जगजीत सिंह डल्लेवाल से परिवार को मिलाने की बात रखी। सीएलपी नेता प्रताप सिंह बाजवा भी इस मुद्दे पर उठ खड़े हुए। बाजवा ने कहा कि एक हाउस कमेटी बना दें। पीड़ित कमेटी के सामने पेश हो जांएगे। अरोड़ा ने कहा कि शिकायत तो एक भी नहीं है। कमेटी तो बनाने में कोई दिक्कत नहीं है। दूसरी तरफ स्पीकर ने कहा कि एग्रीकल्चर कमेटी बनी है। उसके सामने यह मामला उठाया जा सकता है। इसे लेकर भी तीखी बहस भी हुई। वहीं, विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह के सवाल का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि टेक्निकल यूनिवर्सिटी, बठिंडा एक नया इंजीनियरिंग कोर्स शुरू करने जा रही है, जिसमें 80% पाठ्यक्रम इंडस्ट्री में होगा। यह उसी तरह होगा, जैसे एमबीबीएस की पढ़ाई होती है। योजना के तहत इंडस्ट्री को परिसर में कैंपस स्थापित करने होंगे। 40 नए हुनर स्कूल शुरू होंगे आईटीआई में नए कोर्स शुरू होंगे। वहीं, 10वीं और 12वीं के बाद अलग से नया स्किल सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। जीएनडीयू में नए कोर्स शुरू किए जा रहे हैं और एआई लैब स्थापित होगी। 50 नए कोर्स शुरू किए जाएंगे। इधर, मंत्री बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब में पहली बार वर्किंग वुमन होस्टल बनेंगे। महिलाओं की सुविधा के लिए प्रदेश में 6 वर्किंग वुमन होस्टल बनाए जाएंगे। इनमें 3 मोहाली, 1 जालंधर, 1 अमृतसर और 1 बठिंडा में स्थापित होगा। इनका निर्माण कार्य 1 मई से शुरू होगा और 31 मार्च, 2026 तक पूरा होगा। 800 महिलाओं को फायदा होगा। यह सवाल मोहाली विधायक कुलवंत सिंह ने सत्र में उठाया था।   पंजाब | दैनिक भास्कर