राष्ट्रीय खेलों में हर्षवीर सेखों ने साइकिलिंग में जीते 2 कांस्य पदक

राष्ट्रीय खेलों में हर्षवीर सेखों ने साइकिलिंग में जीते 2 कांस्य पदक

भास्कर न्यूज | लुधियाना लुधियाना के साइकिलिस्ट हर्षवीर सेखों ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन कर दो कांस्य पदक जीतकर शहर का मान बढ़ाया। उन्होंने पहले 40 किमी व्यक्तिगत टाइम ट्रायल (रोड) स्पर्धा में कांस्य पदक जीता और इसके बाद 4000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूट (ट्रैक) में भी कांस्य पदक हासिल किया। हर्षवीर 2018 में एशियाई खेलों में रोलर स्केटर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, लेकिन बाद में उन्होंने साइकिलिंग को अपना करियर बनाया और इस खेल में भी सफलता की नई ऊंचाइयां छू रहे हैं। उनके कोच सतविंदर सिंह (विक्की) ने उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि हर्षवीर कल होने वाली टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हर्षवीर सेखों ने साइकिलिंग में आने के बाद कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने 2019 एशिया कप में 4 किमी टीम परस्यूट में रजत पदक, 2023 एशिया कप में दो रजत पदक, और कई अन्य राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पदक अपने नाम किए। पिछले साल वे राष्ट्रीय चैंपियन भी रह चुके हैं और एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। कोच सतविंदर सिंह ने कहा कि हर्षवीर में बेहतरीन संभावनाएं हैं और उनका अगला लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। भास्कर न्यूज | लुधियाना लुधियाना के साइकिलिस्ट हर्षवीर सेखों ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन कर दो कांस्य पदक जीतकर शहर का मान बढ़ाया। उन्होंने पहले 40 किमी व्यक्तिगत टाइम ट्रायल (रोड) स्पर्धा में कांस्य पदक जीता और इसके बाद 4000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूट (ट्रैक) में भी कांस्य पदक हासिल किया। हर्षवीर 2018 में एशियाई खेलों में रोलर स्केटर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, लेकिन बाद में उन्होंने साइकिलिंग को अपना करियर बनाया और इस खेल में भी सफलता की नई ऊंचाइयां छू रहे हैं। उनके कोच सतविंदर सिंह (विक्की) ने उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि हर्षवीर कल होने वाली टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हर्षवीर सेखों ने साइकिलिंग में आने के बाद कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने 2019 एशिया कप में 4 किमी टीम परस्यूट में रजत पदक, 2023 एशिया कप में दो रजत पदक, और कई अन्य राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पदक अपने नाम किए। पिछले साल वे राष्ट्रीय चैंपियन भी रह चुके हैं और एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। कोच सतविंदर सिंह ने कहा कि हर्षवीर में बेहतरीन संभावनाएं हैं और उनका अगला लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना है।   पंजाब | दैनिक भास्कर