लखनऊ के अलीगंज इलाके में टूर ट्रैवल्स कंपनी ने एक युवक से श्रीलंका का फर्जी टिकट भेजकर ठगी कर दी। युवक ने टूर ट्रैवल्स कंपनी से टिकट बुक कराया था। मेल आईडी पर फर्जी टिकट और एप्पल होटल का फर्जी टूर टिकट दे दिया। जब युवक ने चेक किया तो फर्जीवाड़े का पता चला। इसके बाद कंपनी के मालिक ने फोन उठाना बंद कर दिया। पीली कोठी, निरालानगर अलीगंज अजय अग्रवाल पुत्र राजकुमार अग्रवाल को दिसंबर 2023 में श्रीलंका जाना था। इसके लिए उनकी मुलाकात चक सोनहरिया के रहने वाले उपदेश कुमार पुत्र कमलाकर तिवारी से हुई। उपदेश टूर एंड ट्रैवेल्स का काम करता है। अजय ने अपना श्रीलंका का टूर बुक किया। जिसके लिए तीन लाख दिए। उपदेश ने 1.5 लाख पत्नी के खाते में और 1.5 लाख अपने कर्मचारी के एकाउंट में लिए। टूर करने के लिए टिकट चेक किया तब खुलासा हुआ
30 दिसंबर 2023 को उपदेश ने श्रीलंका की हवाई टिकट बनाकर व्हाट्सअप भेजी। इसके साथ में एप्पल होटल का टूर वाउचर बनाकर भेजा। जब अजय का जाने का समय आया तो उन्होंने टिकट चेक किया जो फर्जी निकला। इसके बाद उन्होंने उपदेश से संपर्क किया तो उसने फोन उठाना बंद कर दिया। काफी कोशिश करने के बाद जब फोन नहीं रिसीव हुआ तब उन्होंने अलीगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। इंस्पेक्टर अलीगंज विनोद कुमार तिवारी का कहना है कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। लखनऊ के अलीगंज इलाके में टूर ट्रैवल्स कंपनी ने एक युवक से श्रीलंका का फर्जी टिकट भेजकर ठगी कर दी। युवक ने टूर ट्रैवल्स कंपनी से टिकट बुक कराया था। मेल आईडी पर फर्जी टिकट और एप्पल होटल का फर्जी टूर टिकट दे दिया। जब युवक ने चेक किया तो फर्जीवाड़े का पता चला। इसके बाद कंपनी के मालिक ने फोन उठाना बंद कर दिया। पीली कोठी, निरालानगर अलीगंज अजय अग्रवाल पुत्र राजकुमार अग्रवाल को दिसंबर 2023 में श्रीलंका जाना था। इसके लिए उनकी मुलाकात चक सोनहरिया के रहने वाले उपदेश कुमार पुत्र कमलाकर तिवारी से हुई। उपदेश टूर एंड ट्रैवेल्स का काम करता है। अजय ने अपना श्रीलंका का टूर बुक किया। जिसके लिए तीन लाख दिए। उपदेश ने 1.5 लाख पत्नी के खाते में और 1.5 लाख अपने कर्मचारी के एकाउंट में लिए। टूर करने के लिए टिकट चेक किया तब खुलासा हुआ
30 दिसंबर 2023 को उपदेश ने श्रीलंका की हवाई टिकट बनाकर व्हाट्सअप भेजी। इसके साथ में एप्पल होटल का टूर वाउचर बनाकर भेजा। जब अजय का जाने का समय आया तो उन्होंने टिकट चेक किया जो फर्जी निकला। इसके बाद उन्होंने उपदेश से संपर्क किया तो उसने फोन उठाना बंद कर दिया। काफी कोशिश करने के बाद जब फोन नहीं रिसीव हुआ तब उन्होंने अलीगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। इंस्पेक्टर अलीगंज विनोद कुमार तिवारी का कहना है कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
लखनऊ में श्रीलंका का फर्जी टिकट देकर 3 लाख ठगे:टूर एंड ट्रैवल्स कंपनी ने की जालसाजी, चेक करने पर पता चला फर्जीवाड़ा
