लुधियाना में अर्शनूर ने किया टॉप:646 नंबर आए, श्वेता और अक्षिता भी टॉपर्स की लिस्ट में, जिले में पास प्रतिशत 91.62% रहा

लुधियाना में अर्शनूर ने किया टॉप:646 नंबर आए, श्वेता और अक्षिता भी टॉपर्स की लिस्ट में, जिले में पास प्रतिशत 91.62% रहा

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं के जिलेवार परिणाम 2025 जारी किए गए हैं। अमृतसर ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया, जहां 98.54% स्टूडेंट पास हुए। वहीं लुधियाना में 91.62% रिजल्ट रहा। लुधियाना में पूरे राज्य की तुलना सबसे कम सफलता दर दर्ज की। फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, होशियारपुर, मोहाली, बठिंडा, संगरूर जैसे जिलों में 97% से अधिक पास प्रतिशत दर्ज किया गया। जालंधर और मानसा जैसे जिलों में यह लगभग 95% था। कुल मिलाकर, अधिकांश जिलों ने 94% से अधिक प्रदर्शन किया, जिससे राज्य का परिणाम प्रभावशाली रहा। अर्शनूर ने 650 में से 646 अंक प्राप्त किए लुधियाना के तेजा सिंह स्वतंत्रता स्कूल की छात्रा अर्शनूर ने राज्य में 9वां और जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। अर्शनूर ने 650 में से 646 अंक प्राप्त किए हैं। छात्रा ने जिले में 99.38 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इसी तरह सचदेवा पब्लिक स्कूल की श्वेता ने राज्य में 14वां स्थान प्राप्त किया है। श्वेता ने 650 में से 643 अंक प्राप्त किए हैं। श्वेता ने 98.92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। इसी तरह तेजा सिंह स्वतंत्रता स्कूल की छात्रा अक्षिता ने राज्य में 16वां स्थान प्राप्त किया है। अक्षिता ने जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। अक्षिता ने 650 में से 642 अंक प्राप्त कर 98.77 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं के जिलेवार परिणाम 2025 जारी किए गए हैं। अमृतसर ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया, जहां 98.54% स्टूडेंट पास हुए। वहीं लुधियाना में 91.62% रिजल्ट रहा। लुधियाना में पूरे राज्य की तुलना सबसे कम सफलता दर दर्ज की। फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, होशियारपुर, मोहाली, बठिंडा, संगरूर जैसे जिलों में 97% से अधिक पास प्रतिशत दर्ज किया गया। जालंधर और मानसा जैसे जिलों में यह लगभग 95% था। कुल मिलाकर, अधिकांश जिलों ने 94% से अधिक प्रदर्शन किया, जिससे राज्य का परिणाम प्रभावशाली रहा। अर्शनूर ने 650 में से 646 अंक प्राप्त किए लुधियाना के तेजा सिंह स्वतंत्रता स्कूल की छात्रा अर्शनूर ने राज्य में 9वां और जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। अर्शनूर ने 650 में से 646 अंक प्राप्त किए हैं। छात्रा ने जिले में 99.38 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इसी तरह सचदेवा पब्लिक स्कूल की श्वेता ने राज्य में 14वां स्थान प्राप्त किया है। श्वेता ने 650 में से 643 अंक प्राप्त किए हैं। श्वेता ने 98.92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। इसी तरह तेजा सिंह स्वतंत्रता स्कूल की छात्रा अक्षिता ने राज्य में 16वां स्थान प्राप्त किया है। अक्षिता ने जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। अक्षिता ने 650 में से 642 अंक प्राप्त कर 98.77 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।   पंजाब | दैनिक भास्कर