लुधियाना में पूर्व सीएम ने AAP सरकार को घेरा:चरणजीत चन्नी बोले- उप-चुनाव में धक्केशाही सहन नहीं, विकास कार्य रुका

लुधियाना में पूर्व सीएम ने AAP सरकार को घेरा:चरणजीत चन्नी बोले- उप-चुनाव में धक्केशाही सहन नहीं, विकास कार्य रुका

लुधियाना में विधानसभा हलका पश्चिम में उप चुनाव होने जा रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को उम्मीदवार घोषित किया है। आज फिरोजपुर रोड स्थित एक निजी पैलेस में कांग्रेस की अहम बैठक और प्रेस कान्फ्रेंस हुई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रदेश की आम आदमी पार्टी सरकार को घेरा। इस दौरान पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और विधायक परगट सिंह ने कहा कि लुधियाना में वह जिला पुलिस- प्रशासन को चेतावनी देते हैं कि वह सही तरीके से चुनाव करवाए। यदि किसी तरह की धक्केशाही की गई तो वह सहन नहीं होगा। चन्नी ने कहा कि वह चुनाव तक अब शहर में ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री था तब भारत भूषण आशु ने मेरे से दो ऐसे कार्य से करवाए हैं, जिसे मैं जिंदगी भर नहीं भूल सकता। चन्नी ने कहा फगवाड़ा में भगवान श्रीपरशुराम जी का मंदिर के लिए 10 करोड़ रुपए दिलवाए थे। वहीं गौशालाओं के लिए 5-5 लाख पास करवाए थे। सभी गौशालाओं का पेंडिंग पड़ा बिजली का बिल भी कांग्रेस समय में माफ कर दिया गया था। पंजाब में बढ़ा गैंगस्टर पंजाब में पिछले 3 साल में गैंगस्टर बाद इतना अधिक बढ़ गया है कि कारोबारी अपना कामकाज सही ढंग से नहीं कर पा रहे। आए दिन गोलियां चल रही है कहीं व्यापारियों को फिरौती की कॉल आ रही है। पिछले 3 साल में लुधियाना की डेवलपमेंट पूरी तरह से रुकी पड़ी है। अरविंद केजरीवाल लुधियाना में राज्यसभा की एंट्री की तैयारी में है। इसी कारण संजीव अरोड़ा को चुनाव लड़वाया जा रहा है। पिछले 3 साल में भारत भूषण आशु पर भी अत्याचार किए हैं। उन्हें झूठे मामलों में जेल तक भेज दिया गया, लेकिन आशु साफ छवि लेकर फिर से लोगों की सेवा में आ गए हैं। भारत भूषण पर पूरा भरोसा : आलोक शर्मा कांग्रेस के सीनियर नेता आलोक शर्मा ने कहा पार्टी हाईकमान को भारत भूषण आशु पर पूरा भरोसा है कि वह सीट निकाल लेंगे। आशु द्वारा किए गए विकास कार्यों को आज भी लोग याद करते है। पिछले 3 साल में आम आदमी पार्टी की सरकार ने सिर्फ लोगों को लूटा है। कांग्रेस द्वारा कराए विकास कार्यों को याद कर रहे लोग : आशु पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु ने कहा कि कांग्रेस एकजुट है। सभी कांग्रेसी वर्करों में उत्साह है। लोगों के पास जब जाते हैं तो लोग खुद कांग्रेस कार्य में किए गए विकास कार्यों को याद करते हैं। आम आदमी पार्टी ने सांसद संजीव अरोड़ा की सीट खाली करवाकर केजरीवाल की चोर रास्ते से एंट्री का रास्ता बनाया है, लेकिन पंजाब के लोग समझदार हैं। उन्हें पता है क्या करना है। आशु ने कहा कि मेरे पर हर तरह जा दबाव बनाकर जुल्म किया गया, लेकिन मैं सच्चा था और आज लोगों के बीच सेवा कर रहा हूं। जिला प्रधान तलवाड़ और वडिंग रहे गैरहाजिर
प्रेस कॉन्फ्रेंस में हमेशा की तरह प्रदेश कांग्रेस के प्रधान और लुधियाना से सांसद अमरेंद्र सिंह राजा वेडिंग गैरहाजिर रहे। इसी तरह जिला कांग्रेस के प्रधान संजय तलवाड़ भी नहीं पहुंचे। पत्रकारों ने जब पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से गुटबाजी पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि किसी न किसी नेता को कोई काम पड़ सकता है। पार्टी में किसी तरह की कोई गुटबाजी नहीं है। जल्द ही सभी नेता एक प्लेटफार्म पर नजर आएंगे। लुधियाना में विधानसभा हलका पश्चिम में उप चुनाव होने जा रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को उम्मीदवार घोषित किया है। आज फिरोजपुर रोड स्थित एक निजी पैलेस में कांग्रेस की अहम बैठक और प्रेस कान्फ्रेंस हुई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रदेश की आम आदमी पार्टी सरकार को घेरा। इस दौरान पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और विधायक परगट सिंह ने कहा कि लुधियाना में वह जिला पुलिस- प्रशासन को चेतावनी देते हैं कि वह सही तरीके से चुनाव करवाए। यदि किसी तरह की धक्केशाही की गई तो वह सहन नहीं होगा। चन्नी ने कहा कि वह चुनाव तक अब शहर में ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री था तब भारत भूषण आशु ने मेरे से दो ऐसे कार्य से करवाए हैं, जिसे मैं जिंदगी भर नहीं भूल सकता। चन्नी ने कहा फगवाड़ा में भगवान श्रीपरशुराम जी का मंदिर के लिए 10 करोड़ रुपए दिलवाए थे। वहीं गौशालाओं के लिए 5-5 लाख पास करवाए थे। सभी गौशालाओं का पेंडिंग पड़ा बिजली का बिल भी कांग्रेस समय में माफ कर दिया गया था। पंजाब में बढ़ा गैंगस्टर पंजाब में पिछले 3 साल में गैंगस्टर बाद इतना अधिक बढ़ गया है कि कारोबारी अपना कामकाज सही ढंग से नहीं कर पा रहे। आए दिन गोलियां चल रही है कहीं व्यापारियों को फिरौती की कॉल आ रही है। पिछले 3 साल में लुधियाना की डेवलपमेंट पूरी तरह से रुकी पड़ी है। अरविंद केजरीवाल लुधियाना में राज्यसभा की एंट्री की तैयारी में है। इसी कारण संजीव अरोड़ा को चुनाव लड़वाया जा रहा है। पिछले 3 साल में भारत भूषण आशु पर भी अत्याचार किए हैं। उन्हें झूठे मामलों में जेल तक भेज दिया गया, लेकिन आशु साफ छवि लेकर फिर से लोगों की सेवा में आ गए हैं। भारत भूषण पर पूरा भरोसा : आलोक शर्मा कांग्रेस के सीनियर नेता आलोक शर्मा ने कहा पार्टी हाईकमान को भारत भूषण आशु पर पूरा भरोसा है कि वह सीट निकाल लेंगे। आशु द्वारा किए गए विकास कार्यों को आज भी लोग याद करते है। पिछले 3 साल में आम आदमी पार्टी की सरकार ने सिर्फ लोगों को लूटा है। कांग्रेस द्वारा कराए विकास कार्यों को याद कर रहे लोग : आशु पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु ने कहा कि कांग्रेस एकजुट है। सभी कांग्रेसी वर्करों में उत्साह है। लोगों के पास जब जाते हैं तो लोग खुद कांग्रेस कार्य में किए गए विकास कार्यों को याद करते हैं। आम आदमी पार्टी ने सांसद संजीव अरोड़ा की सीट खाली करवाकर केजरीवाल की चोर रास्ते से एंट्री का रास्ता बनाया है, लेकिन पंजाब के लोग समझदार हैं। उन्हें पता है क्या करना है। आशु ने कहा कि मेरे पर हर तरह जा दबाव बनाकर जुल्म किया गया, लेकिन मैं सच्चा था और आज लोगों के बीच सेवा कर रहा हूं। जिला प्रधान तलवाड़ और वडिंग रहे गैरहाजिर
प्रेस कॉन्फ्रेंस में हमेशा की तरह प्रदेश कांग्रेस के प्रधान और लुधियाना से सांसद अमरेंद्र सिंह राजा वेडिंग गैरहाजिर रहे। इसी तरह जिला कांग्रेस के प्रधान संजय तलवाड़ भी नहीं पहुंचे। पत्रकारों ने जब पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से गुटबाजी पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि किसी न किसी नेता को कोई काम पड़ सकता है। पार्टी में किसी तरह की कोई गुटबाजी नहीं है। जल्द ही सभी नेता एक प्लेटफार्म पर नजर आएंगे।   पंजाब | दैनिक भास्कर