हरियाणा में CIA इंचार्ज इंस्पेक्टर, हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड:मर्डर केस से बचाने के लिए ₹37 लाख रिश्वत ली; FIR होते ही दोनों फरार

हरियाणा में CIA इंचार्ज इंस्पेक्टर, हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड:मर्डर केस से बचाने के लिए ₹37 लाख रिश्वत ली; FIR होते ही दोनों फरार

हरियाणा के करनाल में SP ने CIA इंचार्ज इंस्पेक्टर और हेड कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया। इन दोनों ने महिला की हत्या के केस में आरोपियों का नाम निकलवाने के बदले 37 लाख रुपए लिए थे। यह रुपए किसी बिचौलिए के पास भी भिजवाए जा चुके थे। मगर, इसकी शिकायत किसी आरोपी ने ही SP को कर दी। जिसके बाद DSP से इसकी जांच कराई गई। SP गंगाराम पुनिया ने केस दर्ज करवाने के बाद शुक्रवार को दोनों को सस्पेंड कर दिया। करनाल के गांव मानपुरा 12 मार्च को एक महिला की हत्या हुई थी। 2 और लोग घायल भी हुए थे। इस मामले में अब तक 9 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। आरोपियों में से ही किसी ने शिकायत की कि उनका नाम केस से निकलवाने के एवज में असंध के CIA इंचार्ज इंस्पेक्टर मनदीप सिंह और हेड कॉन्स्टेबल ऋषि ने 37 लाख रुपए मांगे। यह रकम बिचौलिए के यहां पहुंचाई गई। SP ने कहा कि DSP रैंक के अधिकारी इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। जिन भी लोगों के बयान दर्ज करने हैं, वह प्रक्रिया इसी जांच अधिकारी की देखरेख में की जाएगी। करनाल SP की कार्रवाई को लेकर 4 अहम बातें… हम इस खबर को अपडेट कर रहे… हरियाणा के करनाल में SP ने CIA इंचार्ज इंस्पेक्टर और हेड कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया। इन दोनों ने महिला की हत्या के केस में आरोपियों का नाम निकलवाने के बदले 37 लाख रुपए लिए थे। यह रुपए किसी बिचौलिए के पास भी भिजवाए जा चुके थे। मगर, इसकी शिकायत किसी आरोपी ने ही SP को कर दी। जिसके बाद DSP से इसकी जांच कराई गई। SP गंगाराम पुनिया ने केस दर्ज करवाने के बाद शुक्रवार को दोनों को सस्पेंड कर दिया। करनाल के गांव मानपुरा 12 मार्च को एक महिला की हत्या हुई थी। 2 और लोग घायल भी हुए थे। इस मामले में अब तक 9 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। आरोपियों में से ही किसी ने शिकायत की कि उनका नाम केस से निकलवाने के एवज में असंध के CIA इंचार्ज इंस्पेक्टर मनदीप सिंह और हेड कॉन्स्टेबल ऋषि ने 37 लाख रुपए मांगे। यह रकम बिचौलिए के यहां पहुंचाई गई। SP ने कहा कि DSP रैंक के अधिकारी इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। जिन भी लोगों के बयान दर्ज करने हैं, वह प्रक्रिया इसी जांच अधिकारी की देखरेख में की जाएगी। करनाल SP की कार्रवाई को लेकर 4 अहम बातें… हम इस खबर को अपडेट कर रहे…   हरियाणा | दैनिक भास्कर