भास्कर न्यूज | जालंधर भगवान परशुराम जी की जयंती और अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में गीता मंदिर, सेंट्रल टाउन में बुधवार को हरिनाम संकीर्तन करवाया गया। इसमें श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल की ओर से हरिनाम संकीर्तन किया गया। सुभल सखा दास, कुलदीप मेहता, दविंदर भाखरी और मनीष भारद्वाज ने गुरु वंदना और वैष्णव वंदना से कीर्तन की शुरुआत की। इसके बाद नीरज कोहली, नरिंदर कालिया और गोविंद शर्मा ने हरे कृष्ण महामंत्र का जाप किया। कीर्तन के साथ ही भक्त आनंद के साथ झूमे। कुलदीप मेहता ने हरि कथा में अक्षय तृतीया तिथि का महत्व बताया। वहीं राजन शर्मा ने ‘पार करेंगे नैया रे भजो कृष्ण कन्हैया रे’, ‘गोपाला रे नंदलाला रे’ भजन गाकर संगत को झूमने पर विवश किया। सनी दुआ ने कृपामयी करुणामयी राधे, जय राधे रमनबिहारी जी भजन गाकर कीर्तन में आई संगत को आत्मविभोर कर दिया। मंदिर समिति की तरफ से श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल के सदस्यों को स्मृति चिन्ह और चुनरी के साथ सन्मानित किया गया। इस अवसर पर गीता मंदिर के सदस्य मनीष अग्रवाल, संजीव शर्मा, पंडित अयोध्या प्रसाद, पंडित संतोष, पंडित अमित शर्मा, जय प्रकाश, राकेश चोपड़ा, मनीष भारद्वाज, राजन शर्मा, नीरज कोहली आदि मौजूद रहे। भास्कर न्यूज | जालंधर भगवान परशुराम जी की जयंती और अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में गीता मंदिर, सेंट्रल टाउन में बुधवार को हरिनाम संकीर्तन करवाया गया। इसमें श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल की ओर से हरिनाम संकीर्तन किया गया। सुभल सखा दास, कुलदीप मेहता, दविंदर भाखरी और मनीष भारद्वाज ने गुरु वंदना और वैष्णव वंदना से कीर्तन की शुरुआत की। इसके बाद नीरज कोहली, नरिंदर कालिया और गोविंद शर्मा ने हरे कृष्ण महामंत्र का जाप किया। कीर्तन के साथ ही भक्त आनंद के साथ झूमे। कुलदीप मेहता ने हरि कथा में अक्षय तृतीया तिथि का महत्व बताया। वहीं राजन शर्मा ने ‘पार करेंगे नैया रे भजो कृष्ण कन्हैया रे’, ‘गोपाला रे नंदलाला रे’ भजन गाकर संगत को झूमने पर विवश किया। सनी दुआ ने कृपामयी करुणामयी राधे, जय राधे रमनबिहारी जी भजन गाकर कीर्तन में आई संगत को आत्मविभोर कर दिया। मंदिर समिति की तरफ से श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल के सदस्यों को स्मृति चिन्ह और चुनरी के साथ सन्मानित किया गया। इस अवसर पर गीता मंदिर के सदस्य मनीष अग्रवाल, संजीव शर्मा, पंडित अयोध्या प्रसाद, पंडित संतोष, पंडित अमित शर्मा, जय प्रकाश, राकेश चोपड़ा, मनीष भारद्वाज, राजन शर्मा, नीरज कोहली आदि मौजूद रहे। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

पंजाब CM के सलाहकार की नियुक्ति की चर्चा पर बवाल:सांसद मालीवाल बोलीं- मुझे पीटने वाले विभव को इनाम, कांग्रेस ने कहा- जवाब देना चाहिए
पंजाब CM के सलाहकार की नियुक्ति की चर्चा पर बवाल:सांसद मालीवाल बोलीं- मुझे पीटने वाले विभव को इनाम, कांग्रेस ने कहा- जवाब देना चाहिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के मुख्य सलाहकार के तौर पर विभव कुमार की नियुक्ति की चर्चाओं के बीच पंजाब की राजनीति में उथल-पुथल शुरू हो गई है। दिल्ली की सांसद स्वाति मालीवाल ने कल यानी गुरुवार को कुमार की नियुक्ति को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर सवाल उठाए। हालांकि, विभव कुमार की नियुक्ति को लेकर पंजाब सरकार की ओर से कोई औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है। जिसके बाद पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जालंधर कैंट से एमएलए परगट सिंह ने भी राज्य के मुख्यमंत्री, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल पर सवाल खड़े किए और स्वाति मालिवाल के सवालों का जवाब देने को कहा। आरोपों पर स्पष्टीकरण देना चाहिए- परगट सिंह पूर्व हॉकी खिलाड़ी परगट सिंह ने कहा- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को राज्यसभा सांसद स्वाति मालिवाल द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। क्या दिल्ली से बिभव कुमार को पंजाब के मुख्यमंत्री का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया है? या फिर उन्हें ये अधिकार अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर अवैध रूप से दिए गए हैं? स्वाति मालिवाल ने कहा- मुझे पीटने वाले अपने लाडले गुंडे बिभव को केजरीवाल ने बड़े बड़े इनाम दिये 1. पंजाब मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार का बेशकीमती पद जो की राज्य का सबसे बड़ा प्रशासनिक पद है। पंजाब पुलिस का DGP सरकार का चीफ सेक्रेटरी अब गुंडे को रिपोर्ट कर रहे हैं। पंजाब के प्रतिभाशाली युवा देश छोड़कर जा रहे हैं और यहां गुंडों को लाखों रुपए की सैलरी, गाड़ियां-बंगले और नौकर चाकर दिए गए हैं। 2. हमारे वरिष्ठ सांसद एनडी को उनके सांसद कोटे के बंगले 10, फिरोजशाह रोड से निकालकर इस गुंडे को उनके घर में बसाया गया है। इस उम्र में उनसे उनका घर छीना गया। ये गुंडा इस घर में गैरकानूनी ढंग से रह रहा है। सवाल ये है कि जिस आदमी को सुप्रीम कोर्ट तक ने गुंडा कहा, उसको बेल की शर्तों का उल्लंघन करते हुए क्यों केजरीवाल जी द्वारा इतना बढ़ावा दिया जा रहा है। सोचिए कितने राज छुपे होंगे इस आदमी के पास। मैं भगवंत सिंह मान से पूछना चाहती हूं- अगर गुंडे पंजाब सरकार चलायेंगे। तो पंजाब की महिलाएं कैसे सुरक्षित रहेंगी? आपके भी घर पर बहन बेटी हैं। एक मुख्यमंत्री को अपने आपको इस प्रकार रबर स्टाम्प नहीं बनने देना चाहिए।

लुधियाना सिविल अस्पताल में महिला डॉक्टर पर हमले की कोशिश:डॉ. बोलीं-MLR कटवाने आए थे हमलावर, पुलिस लेट आई, हमारी सुरक्षा से खिलवाड़
लुधियाना सिविल अस्पताल में महिला डॉक्टर पर हमले की कोशिश:डॉ. बोलीं-MLR कटवाने आए थे हमलावर, पुलिस लेट आई, हमारी सुरक्षा से खिलवाड़ पंजाब के लुधियाना में रविवार को देर रात लड़ाई झगड़े का केस लेकर आई दो पक्षों के बीचे सिविल अस्पताल की इमरजेंसी के अंदर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि युवकों ने ड्यूटी पर मौजूद महिला डॉक्टर पर हमला करने की कोशिश की। मगर समय रहते मौके पर पहुंचे पुलिस ने तुरंत आरोपियों को बाहर निकालकर ओपीडी को बंद कर लिया। देर रात ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर सुनीता अग्रवाल ने कहा- दोनों पार्टियों लड़ाई का केस लेकर सिविल अस्पताल पहुंची थी। डॉ. बोलीं- सरकारी प्रॉपटी को नुकसान पहुंचाया गया लुधियाना इमरजेंसी में देर रात ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर सुनीता अग्रवाल ने बताया कि देर रात दो पक्ष लड़ाई का केस लेकर आए थे। दोनों पक्ष बस्ती जोधेवाल थाना क्षेत्र से आए थे। दोनों पक्ष पर्चा (एमएलआर) कटवाने आए थे। डॉक्टर ने कहा- हमने पर्चा करने से मना नहीं किया, सिर्फ इतना कहा गया था कि आप पहले इलाज करवा लें, फिर पर्चा भी दर्ज कर लिया जाएगा। मगर पर्चा कटवाने पर अड़े पक्ष के साथ इतने युवक आए थे कि उन्होंने सरकारी प्रॉपटी को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया। मामला यहीं नहीं रुका, युवकों ने डॉक्टर और स्टाफ पर अटैक करने की कोशिश की और बेबुनियाद इलाज तक लगाने शुरू कर दिए गए। आरोप लगाए गए कि दूसरे पक्ष से पैसे लेकर हमने कट मारे और पर्चा गलत बनाया। लुधियाना पुलिस की पीसीआर टीम पर भी लगाए आरोप डॉक्टर सुनीता अग्रवाल ने कहा- जब मामला ज्यादा बढ़ा तो मौके पर पुलिस को बुलाया गया। लुधियाना पुलिस के पीसीआर मुलाजिमों ने अस्पताल में आकर डॉक्टरों को नसीहत देनी शुरू कर दी कि आप पर्चा दर्ज कर दीजिए और एमएलआर सुबह दर्ज कर दी जाएगी। डॉक्टर ने कहा- पीसीआर टीम को इतना नहीं पता था कि एमएलआर और पर्चा एक ही चीज होती है। महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया कि जब मामला बढ़ा तो मैंने 100 नंबर पर कॉल किया था। इतना बड़ा मामला होने के बाद भी थाना डिवीजन नंबर-2 की पीसीआर की टीम आधा घंटा लेट क्राइम सीन पर पहुंची। डॉक्टर ने कहा- रात में मेरे साथ एक डॉक्टर काम पर है, मगर हमारी कोई सुरक्षा नहीं है। लड़ाई करके आए करीब दस युवक हमारे कमरे में घुस गए। मगर कोई सुरक्षा का इंतजाम नहीं किया गया। डॉक्टरों को बाहर तक नहीं निकलने दिया। डॉक्टर ने आरोप लगाया कि हमारी पुलिस द्वारा कोई मदद नहीं की गई।
2 हजार वर्ग-फीट भूमि पर खोल सकेंगे स्किल सेंटर
2 हजार वर्ग-फीट भूमि पर खोल सकेंगे स्किल सेंटर जालंधर | तकनीकी शिक्षा का प्रसार करने के लिए केंद्र सरकार ने नई योजना पर काम शुरू किया है। राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम के जरिये योजना को लागू किया गया है। अब कारोबारी संघ, प्राइवेट कंपनी, शैक्षणिक संस्थान, अन्य संस्थान अपना स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोल सकते हैं। इसके लिए न्यूनतम 2000 वर्ग-फीट बिल्डअप एरिया वाली इमारत होनी चाहिए। यह केंद्र सरकार पीपीपी मोड पर संचालित करेगी। राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम ने योजना के तहत अर्जी लेने का कार्य शुरू कर दिया है। जो लोग पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मोड पर स्किल डेवलपमेंट सेंटर संचालित करना चाहते हैं, उन्हें निगम को 5900 की आवेदन राशि के साथ अर्जी देनी है। जारी लेटर में कहा गया है कि 30 दिन के अंदर यह अर्जियां देनी होगी। पंजाब में अलग-अलग जिलों में अलग-अलग प्रकार की इंडस्ट्री स्थापित है। इनमें अलग-अलग तकनीकी स्टाफ की आवश्यकता होती है, उसी के अनुसार ट्रेनिंग दी जा सकेगी।