हिमाचल प्रदेश सरकार ने बस किराए में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। सरकार ने न्यूनतम किराए के बाद आम दरों में बढ़ोतरी करके जनता को बड़ा झटका दिया है। राज्य सरकार ने वीरवार को मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा-67 के तहत नई किराया दरों की अधिसूचना जारी कर दी है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अब साधारण और मिनी बसों में मैदानी क्षेत्रों के लिए प्रति यात्री प्रति किलोमीटर 1.60 रुपए चुकाना होगा। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में 2.50 रुपए प्रति किलोमीटर किराया लगेगा। इसके अलावा डीलक्स बसों का किराया मैदानी इलाकों में 1.95 रुपए और पहाड़ी क्षेत्रों में 3.10 रुपए प्रति किलोमीटर निर्धारित किया गया है। एसी और सुपर लग्जरी बसों का किराया मैदानी क्षेत्रों में 3.90 रुपए और पहाड़ी क्षेत्रों में 5.20 रुपए प्रति किलोमीटर होगा। क्या है HRTC की वर्तमान स्थिति
हिमाचल में प्रदेश की जनता की आवाजाही का मुख्य साधन HRTC और निजी बसें है। वर्तमान समय पूरे प्रदेश में एचआरटीसी की लगभग 3,079 और निजी 3,350 बसें चलती है। अकेले HRTC रोजाना करीब 5 लाख यात्री सफर करते हैं। वहीं निजी बसों में सफर करने वालों की संख्या अलग। हाल ही में बढ़ाया था न्यूनतम किराया
बता दे कि इससे पहले हाल ही में हिमाचल प्रदेश सरकार ने बसों के न्यूनतम किराए में बढ़ोतरी करने का फैसला किया था। सरकार ने न्यूनतम किराए को ₹5 से बढ़कर ₹10 कर दिया था। लेकिन अब आम किराए में बढ़ोतरी के बाद सरकार ने प्रदेश की जनता को बड़ा झटका दे दिया है हिमाचल प्रदेश सरकार ने बस किराए में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। सरकार ने न्यूनतम किराए के बाद आम दरों में बढ़ोतरी करके जनता को बड़ा झटका दिया है। राज्य सरकार ने वीरवार को मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा-67 के तहत नई किराया दरों की अधिसूचना जारी कर दी है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अब साधारण और मिनी बसों में मैदानी क्षेत्रों के लिए प्रति यात्री प्रति किलोमीटर 1.60 रुपए चुकाना होगा। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में 2.50 रुपए प्रति किलोमीटर किराया लगेगा। इसके अलावा डीलक्स बसों का किराया मैदानी इलाकों में 1.95 रुपए और पहाड़ी क्षेत्रों में 3.10 रुपए प्रति किलोमीटर निर्धारित किया गया है। एसी और सुपर लग्जरी बसों का किराया मैदानी क्षेत्रों में 3.90 रुपए और पहाड़ी क्षेत्रों में 5.20 रुपए प्रति किलोमीटर होगा। क्या है HRTC की वर्तमान स्थिति
हिमाचल में प्रदेश की जनता की आवाजाही का मुख्य साधन HRTC और निजी बसें है। वर्तमान समय पूरे प्रदेश में एचआरटीसी की लगभग 3,079 और निजी 3,350 बसें चलती है। अकेले HRTC रोजाना करीब 5 लाख यात्री सफर करते हैं। वहीं निजी बसों में सफर करने वालों की संख्या अलग। हाल ही में बढ़ाया था न्यूनतम किराया
बता दे कि इससे पहले हाल ही में हिमाचल प्रदेश सरकार ने बसों के न्यूनतम किराए में बढ़ोतरी करने का फैसला किया था। सरकार ने न्यूनतम किराए को ₹5 से बढ़कर ₹10 कर दिया था। लेकिन अब आम किराए में बढ़ोतरी के बाद सरकार ने प्रदेश की जनता को बड़ा झटका दे दिया है हिमाचल | दैनिक भास्कर
