हिमाचल प्रदेश में अगले चार दिन तक मौसम पूरी साफ रहेगा। इससे मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। बीते 28 घंटे के दौरान भी कई शहरों का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा है। इससे 9 शहरों का पारा 35 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। ऊना का तापमान सर्वाधिक 40.2 डिग्री सेल्सियस हो गया है। हमीरपुर और बिलासपुर का पारा भी 38 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो गया है। कुल्लू के भुंतर का अधिकतम तापमान नॉर्मल से 4.4 डिग्री ज्यादा के साथ 35.3 डिग्री पहुंच गया है। मंडी का तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री ज्यादा के साथ 35.8 डिग्री, कांगड़ा का पारा 2.9 डिग्री के उछाल के बाद 36.8 डिग्री और हमीरपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री ज्यादा के साथ 38.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। पर्यटकों के लिए सुहावना मौसम प्रदेश के मैदानी इलाकों में जरूर गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। मगर पर्यटन स्थलों पर मौसम सुहावना बना हुआ है। शिमला का तापमान 26.2 डिग्री, मनाली का 26.4 डिग्री, नारकंडा 20.2 डिग्री और कुफरी 20.2 डिग्री सेल्सियस तापमान है। 19 मई को वेस्टर्न डिस्टरबेंस दोबारा एक्टिव होगा मौसम विभाग की माने तो 14 से 18 मई तक प्रदेश के ज्यादातर भागों में धूप खिलेगी। इस दौरान प्रदेश में इक्का-दुक्का स्थानों पर ही हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मगर 19 मई से वेस्टर्न डिस्टरबेंस जरूर एक्टिव हो रहा है। इससे प्रदेश के ज्यादातर भागों में हल्की बारिश के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश में अगले चार दिन तक मौसम पूरी साफ रहेगा। इससे मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। बीते 28 घंटे के दौरान भी कई शहरों का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा है। इससे 9 शहरों का पारा 35 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। ऊना का तापमान सर्वाधिक 40.2 डिग्री सेल्सियस हो गया है। हमीरपुर और बिलासपुर का पारा भी 38 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो गया है। कुल्लू के भुंतर का अधिकतम तापमान नॉर्मल से 4.4 डिग्री ज्यादा के साथ 35.3 डिग्री पहुंच गया है। मंडी का तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री ज्यादा के साथ 35.8 डिग्री, कांगड़ा का पारा 2.9 डिग्री के उछाल के बाद 36.8 डिग्री और हमीरपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री ज्यादा के साथ 38.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। पर्यटकों के लिए सुहावना मौसम प्रदेश के मैदानी इलाकों में जरूर गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। मगर पर्यटन स्थलों पर मौसम सुहावना बना हुआ है। शिमला का तापमान 26.2 डिग्री, मनाली का 26.4 डिग्री, नारकंडा 20.2 डिग्री और कुफरी 20.2 डिग्री सेल्सियस तापमान है। 19 मई को वेस्टर्न डिस्टरबेंस दोबारा एक्टिव होगा मौसम विभाग की माने तो 14 से 18 मई तक प्रदेश के ज्यादातर भागों में धूप खिलेगी। इस दौरान प्रदेश में इक्का-दुक्का स्थानों पर ही हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मगर 19 मई से वेस्टर्न डिस्टरबेंस जरूर एक्टिव हो रहा है। इससे प्रदेश के ज्यादातर भागों में हल्की बारिश के आसार हैं। हिमाचल | दैनिक भास्कर
