हिमाचल प्रदेश सचिवालय में विधिक सहायक के घर में चोरी हुई है। घटना शिमला के केल्स्टन इलाके की है। कर्मचारी करन कंवर के घर से चोर 14 लाख रुपए की नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना 7 मई की है। करन कंवर सुबह अपने कार्यालय गए थे। उन्होंने घर को बाहर से ताला लगाया था। रात करीब 10:15 बजे जब वे घर लौटे तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर का सारा सामान बिखरा हुआ मिला। अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। उसमें रखी 3 से 4 लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। पीड़ित ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह कुछ दिनों से घर में अकेले रह रहे थे। उनके परिजन मूल निवास स्थान गए हुए थे। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए) व 331(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हिमाचल प्रदेश सचिवालय में विधिक सहायक के घर में चोरी हुई है। घटना शिमला के केल्स्टन इलाके की है। कर्मचारी करन कंवर के घर से चोर 14 लाख रुपए की नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना 7 मई की है। करन कंवर सुबह अपने कार्यालय गए थे। उन्होंने घर को बाहर से ताला लगाया था। रात करीब 10:15 बजे जब वे घर लौटे तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर का सारा सामान बिखरा हुआ मिला। अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। उसमें रखी 3 से 4 लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। पीड़ित ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह कुछ दिनों से घर में अकेले रह रहे थे। उनके परिजन मूल निवास स्थान गए हुए थे। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए) व 331(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हिमाचल | दैनिक भास्कर
