हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने हिसार के रविवार को नारनौंद में प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मंडियों में गेहूं के ढेर लगे हुए हैं। किसानों को भुगतान में 10 से 15 दिन का समय लग रहा है। चौटाला ने कहा कि किसानों को अगली फसल की तैयारी के लिए पैसों की तत्काल आवश्यकता है। सरकार की विफलता के कारण मंडियों से गेहूं का उठान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने मांग की कि सरकार जल्द से जल्द गेहूं का उठान करे और किसानों को भुगतान करे। आतंकी हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर दुख व्यक्त करते हुए चौटाला ने 26 मृतकों को श्रद्धांजलि दी। इस हमले में करनाल के नौसेना लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी शहीद हुए हैं। उन्होंने इसे खुफिया विभाग की विफलता बताया। केंद्र सरकार से आतंकवादियों और उनके समर्थकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर चिंता जताई प्रदेश की कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए चौटाला ने कहा कि स्थिति नाजुक है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दावों के विपरीत अपराध बढ़ गए हैं। झज्जर में जननायक जनता पार्टी की बैठक में प्रदेश से ब्लॉक स्तर तक नई कार्यकारिणी बनाने का निर्णय लिया गया है। मई के पहले सप्ताह में पार्टी का संगठन तैयार कर दिया जाएगा। हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने हिसार के रविवार को नारनौंद में प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मंडियों में गेहूं के ढेर लगे हुए हैं। किसानों को भुगतान में 10 से 15 दिन का समय लग रहा है। चौटाला ने कहा कि किसानों को अगली फसल की तैयारी के लिए पैसों की तत्काल आवश्यकता है। सरकार की विफलता के कारण मंडियों से गेहूं का उठान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने मांग की कि सरकार जल्द से जल्द गेहूं का उठान करे और किसानों को भुगतान करे। आतंकी हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर दुख व्यक्त करते हुए चौटाला ने 26 मृतकों को श्रद्धांजलि दी। इस हमले में करनाल के नौसेना लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी शहीद हुए हैं। उन्होंने इसे खुफिया विभाग की विफलता बताया। केंद्र सरकार से आतंकवादियों और उनके समर्थकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर चिंता जताई प्रदेश की कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए चौटाला ने कहा कि स्थिति नाजुक है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दावों के विपरीत अपराध बढ़ गए हैं। झज्जर में जननायक जनता पार्टी की बैठक में प्रदेश से ब्लॉक स्तर तक नई कार्यकारिणी बनाने का निर्णय लिया गया है। मई के पहले सप्ताह में पार्टी का संगठन तैयार कर दिया जाएगा। हरियाणा | दैनिक भास्कर
