हरियाणा के हिसार जिले में एक पत्नी ने अवैध संबंधों के चलते प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या करवा दी। मृतक पति राजकुमार दूध बेचने का काम करता था और बरवाला के वार्ड 14 में रहता था। राजकुमार अचानक से 8 फरवरी को संदिग्ध परिस्थतियों में गायब हो गया था। इतना ही नहीं पत्नी ने थाने में जाकर गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया दिया। इस हत्याकांड का खुलासा तब हुआ जब पति की डेड बॉडी नहर में बाइक से बंधी मिली। पुलिस ने बाइक का रजिट्रेस्शन नंबर चेक किया तो वह राजकुमार के नाम निकला। राजकुमार की बरवाला थाने में पहले से ही गुमशुदगी का मामला दर्ज था। इसके बाद पुलिस ने राजकुमार की पत्नी को डेड बॉडी मिलने के बारे में सूचना दी थी। आरोपी मृतक की पत्नी से अवैध संबंध बनाना चाहता था पुलिस जांच में सामने आया कि खेदड़ गांव निवासी आरोपी कर्ण मृतक राजकुमार की पत्नी लक्ष्मी से अवैध संबंध बनाना चाहता था। बरवाला पुलिस ने आरोपी कर्ण को गिरफ्तार कर लिया है और उसे अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया है। आरोपी ने कबूला की राजकुमार की पत्नी के कहने पर उसने हत्या की। वहीं मृतक के परिजन बिहार के रहने वाले हैं वह उसकी उसकी डेडबॉडी अंतिम संस्कार के लिए बिहार ले गए। 8 फरवरी को की थी दूधिये की हत्या घटना 8 फरवरी की है, जब राजकुमार दूध लेने खेदड़ गांव गया था। वहां आरोपी कर्ण और उसके दो साथियों ने उसे शराब पिलाई और नशे में धुत होने पर ईंट से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने राजकुमार के शव को उसकी बाइक से बांधकर हांसी-बरवाला के बीच स्थित नहर में फेंक दिया। इसके बाद मृतक की पत्नी लक्ष्मी बरवाला थाने में शिकायत दी और बताया कि वह अपने पति के साथ बरवाला के वार्ड नंबर 14 में रहती थी। घटना वाले दिन शाम को उनके पति से फोन पर बात हुई थी, जिसमें उन्होंने थोड़ी देर में घर आने की बात कही थी। बाद में फोन बंद आने लगा। हरियाणा के हिसार जिले में एक पत्नी ने अवैध संबंधों के चलते प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या करवा दी। मृतक पति राजकुमार दूध बेचने का काम करता था और बरवाला के वार्ड 14 में रहता था। राजकुमार अचानक से 8 फरवरी को संदिग्ध परिस्थतियों में गायब हो गया था। इतना ही नहीं पत्नी ने थाने में जाकर गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया दिया। इस हत्याकांड का खुलासा तब हुआ जब पति की डेड बॉडी नहर में बाइक से बंधी मिली। पुलिस ने बाइक का रजिट्रेस्शन नंबर चेक किया तो वह राजकुमार के नाम निकला। राजकुमार की बरवाला थाने में पहले से ही गुमशुदगी का मामला दर्ज था। इसके बाद पुलिस ने राजकुमार की पत्नी को डेड बॉडी मिलने के बारे में सूचना दी थी। आरोपी मृतक की पत्नी से अवैध संबंध बनाना चाहता था पुलिस जांच में सामने आया कि खेदड़ गांव निवासी आरोपी कर्ण मृतक राजकुमार की पत्नी लक्ष्मी से अवैध संबंध बनाना चाहता था। बरवाला पुलिस ने आरोपी कर्ण को गिरफ्तार कर लिया है और उसे अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया है। आरोपी ने कबूला की राजकुमार की पत्नी के कहने पर उसने हत्या की। वहीं मृतक के परिजन बिहार के रहने वाले हैं वह उसकी उसकी डेडबॉडी अंतिम संस्कार के लिए बिहार ले गए। 8 फरवरी को की थी दूधिये की हत्या घटना 8 फरवरी की है, जब राजकुमार दूध लेने खेदड़ गांव गया था। वहां आरोपी कर्ण और उसके दो साथियों ने उसे शराब पिलाई और नशे में धुत होने पर ईंट से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने राजकुमार के शव को उसकी बाइक से बांधकर हांसी-बरवाला के बीच स्थित नहर में फेंक दिया। इसके बाद मृतक की पत्नी लक्ष्मी बरवाला थाने में शिकायत दी और बताया कि वह अपने पति के साथ बरवाला के वार्ड नंबर 14 में रहती थी। घटना वाले दिन शाम को उनके पति से फोन पर बात हुई थी, जिसमें उन्होंने थोड़ी देर में घर आने की बात कही थी। बाद में फोन बंद आने लगा। हरियाणा | दैनिक भास्कर
![हिसार में पत्नी ने प्रेमी से करवाई पति की हत्या:नहर में मिला था दूध व्यापारी का शव, अवैध संबंधों को लेकर की वारदात](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2025/02/12/whatsapp-image-2025-02-11-at-112535-am_1739329584.jpeg)