भास्कर न्यूज | जालंधर इंसान के जीवन में धर्म का महत्वपूर्ण स्थान है। हर इंसान किसी न किसी रूप में भगवान को पूजता है। इन्हीं में प्रभु श्रीराम भी हैं, जिनके भक्त संसार के कोने-कोने में फैले हैं। जालंधर शहर का मॉडल हाउस रोड स्थित श्रीराम सरोवर मंदिर करीब 300 साल पुराना है। कहा जाता है कि बस्तीयात क्षेत्र में तब केवल यही एक हिंदू मंदिर हुआ करता था। अब इसके सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। मंदिर परिसर में बने तालाब को नया रूप दिया जा रहा है। साथ ही इसके आसपास गार्डन और फाउंटेन भी बनाया जाएगा, जो आकर्षण का केंद्र होगा। परिसर में नानकशाही ईंटों से बना सरोवर, प्राचीन गुग्गा यारवीर और ढाब मंदिर आज भी अपने इतिहास को संजोए हुए है। वहीं मिट्टी से बनीं मूर्तियां आज भी वैसी ही हैं, जैसी शुरुआती रूप में हुआ करती थीं। यही कारण है कि भक्तों में आज भी इस स्थान के प्रति असीम श्रद्धा बरकरार है। श्री राम सरोवर मंदिर के मुख्य सेवादार व प्रधान दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि तालाब का नवनिर्माण भक्तों के सहयोग से किया जा रहा है। यहां हर धार्मिक कार्यक्रम विधिवत पूजन व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। बस्तियात इलाके में यह एक ही ऐसा मंदिर है, जहां छठ पूजा होती है। वहीं दूसरी ओर प्रबंधकों ने बताया कि आने वाली 22 जनवरी को अयोध्या में हुई भगवान राम की प्राण-प्रतिष्ठा के एक साल पूरे हो रहे हैं। इस उपलक्ष्य को शहरभर में छोटी दीपावली के रूप में मनाया जाएगा। श्रीराम सरोवर मंदिर में कार्यक्रम होंगे। भास्कर न्यूज | जालंधर इंसान के जीवन में धर्म का महत्वपूर्ण स्थान है। हर इंसान किसी न किसी रूप में भगवान को पूजता है। इन्हीं में प्रभु श्रीराम भी हैं, जिनके भक्त संसार के कोने-कोने में फैले हैं। जालंधर शहर का मॉडल हाउस रोड स्थित श्रीराम सरोवर मंदिर करीब 300 साल पुराना है। कहा जाता है कि बस्तीयात क्षेत्र में तब केवल यही एक हिंदू मंदिर हुआ करता था। अब इसके सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। मंदिर परिसर में बने तालाब को नया रूप दिया जा रहा है। साथ ही इसके आसपास गार्डन और फाउंटेन भी बनाया जाएगा, जो आकर्षण का केंद्र होगा। परिसर में नानकशाही ईंटों से बना सरोवर, प्राचीन गुग्गा यारवीर और ढाब मंदिर आज भी अपने इतिहास को संजोए हुए है। वहीं मिट्टी से बनीं मूर्तियां आज भी वैसी ही हैं, जैसी शुरुआती रूप में हुआ करती थीं। यही कारण है कि भक्तों में आज भी इस स्थान के प्रति असीम श्रद्धा बरकरार है। श्री राम सरोवर मंदिर के मुख्य सेवादार व प्रधान दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि तालाब का नवनिर्माण भक्तों के सहयोग से किया जा रहा है। यहां हर धार्मिक कार्यक्रम विधिवत पूजन व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। बस्तियात इलाके में यह एक ही ऐसा मंदिर है, जहां छठ पूजा होती है। वहीं दूसरी ओर प्रबंधकों ने बताया कि आने वाली 22 जनवरी को अयोध्या में हुई भगवान राम की प्राण-प्रतिष्ठा के एक साल पूरे हो रहे हैं। इस उपलक्ष्य को शहरभर में छोटी दीपावली के रूप में मनाया जाएगा। श्रीराम सरोवर मंदिर में कार्यक्रम होंगे। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

पटियाला में युवती का मर्डर:अज्ञात लोगों ने धारदार हथियारों से किया हमला, मां विधवा, नौकरी कर चलाती थी घर
पटियाला में युवती का मर्डर:अज्ञात लोगों ने धारदार हथियारों से किया हमला, मां विधवा, नौकरी कर चलाती थी घर पटियाला के नाभा इलाके में 25 साल की लड़की की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्या देर रात हुई, जिसके बाद पुलिस ने सुबह शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। हत्या की शिकार लड़की का नाम अनु है, जिसकी उम्र 25 साल है और वह प्राइवेट नौकरी करती थी। विधवा मां के साथ अकेली रहती थी लड़की जानकारी के मुताबिक, लड़की अपनी मां के साथ रहती थी। बुधवार रात वह किसी रिश्तेदार के घर गई थी। उसी दौरान यह हत्या हुई।

बरनाला के ध्रुव बंसल को NEET में 283वीं रैंक:जिले में मिला पहला स्थान, 18 घंटे की पढ़ाई; जरुरतमंद लोगों की सेवा करना मकसद
बरनाला के ध्रुव बंसल को NEET में 283वीं रैंक:जिले में मिला पहला स्थान, 18 घंटे की पढ़ाई; जरुरतमंद लोगों की सेवा करना मकसद बरनाला शहर के एक अध्यापक के प्रतिभाशाली बेटे ध्रुव बंसल ने जिले में पहला स्थान हासिल किया है। ध्रुव बंसल ने 720 अंकों में से 715 अंक हासिल किए हैं और नीट परीक्षा में ऑल इंडिया में 283वीं रैंक हासिल कर माता पिता व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सरकारी अध्यापक पिता अश्वनी कुमार बंसल और माता पवनदीप बंसल ने बताया कि उनके बेटे ध्रुव बंसल ने पहली बार नीट की परीक्षा दी थी। जिसके लिए ध्रुव ने कड़ी मेहनत की और नीट की तैयारी के लिए रोजाना 18 से 20 घंटे पढ़ाई की। बहन कर रही एमबीबीएस ध्रुव बंसल ने बातचीत करते हुए कहा कि वह अपने माता-पिता की प्रेरणा से ही डॉक्टर बनने का सपना पूरा कर पाएंगे। उनके जीवन का उद्देश्य यही है कि वह एमडी करके जरूरतमंद लोगों की सेवा कर सकें। अश्वनी कुमार बंसल की बेटी गीतिका भी जीएमसी अमृतसर से एमबीबीएस कर रही है। बुधवार को अध्यापक दल पंजाब, बरनाला स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर क्लब बरनाला, 16 एकड़ वेलफेयर एसोसिएशन बरनाला, अग्रवाल सभा शैहणा आदि के प्रतिनिधि प्रतिभावान बेटे ध्रुव बंसल के घर पहुंचे और सम्मानित किया।

पटियाला पहुंचे एसजीपीसी के प्रधान:केंद्रीय जेल में बंद राजोआना से मुलाकात, श्री दरबार साहिब का प्रसाद और जल भी ले गए
पटियाला पहुंचे एसजीपीसी के प्रधान:केंद्रीय जेल में बंद राजोआना से मुलाकात, श्री दरबार साहिब का प्रसाद और जल भी ले गए पटियाला की केंद्रीय जेल में कैद बलवंत सिंह राजोआना से मुलाकात करने आज श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी पहुंचे। वो राजोआना के लिए गोल्डन टेंपल का प्रसाद और जल भी लेकर गए। श्री अकाल रख साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने इस मुलाकात को सिर्फ पारिवारिक मुलाकात बताया है। उन्होंने इससे पहले श्री दुख निवारण साहिब में माथा टेका था। उसके बाद बलवंत सिंह राजोआना के लिए वो गोल्डन टेंपल का प्रसाद और जल भी लेकर गए थे। बेअंत सिंह की हत्या के दोष में जेल में है राजोआना बलवंत सिंह राजोआना को 31 अगस्त 1995 को बेअंत सिंह (पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री) की हत्या के लिए दोषी ठहराया गया था। चंडीगढ़ की एक विशेष सीबीआई अदालत ने 1 अगस्त 2007 को राजोआना को मौत की सजा सुनाई थी । बेअंत सिंह की हत्या बलवंत सिंह के सहयोगी दिलावर सिंह बब्बर ने की थी और बलवंत सिंह बैकअप मानव बम था। जिसका इस्तेमाल दिलावर के अपने मिशन में विफल होने पर किया जाना था। यद्यपि राजोआना को गिरफ्तार किया गया, दोषी ठहराया गया और हत्या में शामिल होने के लिए मौत की सजा सुनाई गई, लेकिन विभिन्न कानूनी कार्यवाहियों और अपीलों के कारण उनकी फांसी पर कई बार रोक लगाई गई। सिखों पर अत्याचार का मुद्दा उठाती रही है एसजीपीसी एसजीपीसी की ओर से सिखों पर सजा पूरी होने के बावजूद जेल में रखने का मुद्दा उठाया जाता रहा है। एसजीपीसी के मुताबिक सिखों के साथ सरकार अत्याचार करती है और उन्हें अलग थलग महसूस करवाया जाता है। एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने पिछले दिनों कहा था कि सिख कैदियों को तीन दशकों से देश की जेलों में बंद करके उन्हें अलग-थलग महसूस कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिख संगठनों के प्रतिनिधियों को भी केंद्र सरकार द्वारा सिख कैदियों के मुद्दे पर बैठकों के लिए समय नहीं दिया जा रहा है। ऐसा लगता है कि केंद्र सरकार के किसी इशारे पर ऐसा किया जा रहा है। अगर सरकार संविधान का प्रतिनिधित्व कर रही होती तो सिख कैदियों के मामले में मानवाधिकारों का उल्लंघन नहीं होने दिया जाता। हरजिंदर सिंह धामी ने कहा था कि भाई बलवंत सिंह राजोआना पिछले 28 सालों से जेल में बंद है और करीब 17 सालों से फांसी की सजा भुगत रहा है तथा 8X8 फीट की सेल में सजा का इंतजार कर रहा है। 2012 में एसजीपीसी द्वारा भारत के राष्ट्रपति को दायर की गई समीक्षा याचिका पर 12 साल की लंबी अवधि के बाद भी कोई फैसला न लेना सिखों के खिलाफ सरासर ज्यादती है।