भास्कर न्यूज | लुधियाना लुधियाना के साइकिलिस्ट हर्षवीर सेखों ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन कर दो कांस्य पदक जीतकर शहर का मान बढ़ाया। उन्होंने पहले 40 किमी व्यक्तिगत टाइम ट्रायल (रोड) स्पर्धा में कांस्य पदक जीता और इसके बाद 4000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूट (ट्रैक) में भी कांस्य पदक हासिल किया। हर्षवीर 2018 में एशियाई खेलों में रोलर स्केटर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, लेकिन बाद में उन्होंने साइकिलिंग को अपना करियर बनाया और इस खेल में भी सफलता की नई ऊंचाइयां छू रहे हैं। उनके कोच सतविंदर सिंह (विक्की) ने उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि हर्षवीर कल होने वाली टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हर्षवीर सेखों ने साइकिलिंग में आने के बाद कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने 2019 एशिया कप में 4 किमी टीम परस्यूट में रजत पदक, 2023 एशिया कप में दो रजत पदक, और कई अन्य राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पदक अपने नाम किए। पिछले साल वे राष्ट्रीय चैंपियन भी रह चुके हैं और एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। कोच सतविंदर सिंह ने कहा कि हर्षवीर में बेहतरीन संभावनाएं हैं और उनका अगला लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। भास्कर न्यूज | लुधियाना लुधियाना के साइकिलिस्ट हर्षवीर सेखों ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन कर दो कांस्य पदक जीतकर शहर का मान बढ़ाया। उन्होंने पहले 40 किमी व्यक्तिगत टाइम ट्रायल (रोड) स्पर्धा में कांस्य पदक जीता और इसके बाद 4000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूट (ट्रैक) में भी कांस्य पदक हासिल किया। हर्षवीर 2018 में एशियाई खेलों में रोलर स्केटर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, लेकिन बाद में उन्होंने साइकिलिंग को अपना करियर बनाया और इस खेल में भी सफलता की नई ऊंचाइयां छू रहे हैं। उनके कोच सतविंदर सिंह (विक्की) ने उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि हर्षवीर कल होने वाली टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हर्षवीर सेखों ने साइकिलिंग में आने के बाद कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने 2019 एशिया कप में 4 किमी टीम परस्यूट में रजत पदक, 2023 एशिया कप में दो रजत पदक, और कई अन्य राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पदक अपने नाम किए। पिछले साल वे राष्ट्रीय चैंपियन भी रह चुके हैं और एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। कोच सतविंदर सिंह ने कहा कि हर्षवीर में बेहतरीन संभावनाएं हैं और उनका अगला लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
बरनाला में धुंध के कारण 5 गाड़ियां आपस में टकराई:एक की मौत, 7 लोगों की हालत गंभीर, राहत और बचाव काम जारी
बरनाला में धुंध के कारण 5 गाड़ियां आपस में टकराई:एक की मौत, 7 लोगों की हालत गंभीर, राहत और बचाव काम जारी पंजाब के बरनाला-लुधियाना मुख्य हाईवे पर वजीदके गांव के पास गुरुवार सुबह घने कोहरे के कारण 5 गाड़ियां आपस में टकरा गई। जिसमें रायकोट के एक कॉलेज में लेक्चरर के पद पर कार्यरत शेरपुर खेड़ी की रहने वाली अनुप्रिया की मौके पर ही मौत हो गई। वह ड्यूटी पर जा रही थी। हादसे में ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रक, यात्रियों से भरी PRTC बस और कारे टकरा गई। थाना ठुल्लीवाल की SHO किरन कौर ने बताया कि हादसा घने कोहरे के कारण हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 7 लोगों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों को निजी अस्पतालों में भी ले जाया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य में जुट गई। आगे किसी अन्य दुर्घटना को रोकने के लिए क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटाया जा रहा है। घटना की तस्वीरें… हादसे के तुरंत बाद गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रोड से गाड़ियों को हटाने का काम जारी है।
NHAI के रुके प्रोजेक्ट्स पर बोले केंद्रीय मंत्री गडकरी:भूमि अधिग्रहण बाधाओं के कारण रुके पंजाब के 3303 करोड़ के काम
NHAI के रुके प्रोजेक्ट्स पर बोले केंद्रीय मंत्री गडकरी:भूमि अधिग्रहण बाधाओं के कारण रुके पंजाब के 3303 करोड़ के काम पंजाब के तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को बंद करने की आवाज सांसद में भी गूंजी। राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी की तरफ से उठाए गए सवालों पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को खुद इस पर भारत सरकार का पक्ष रखना पड़ा। राज्य सभा में केंद्र सरकार का कहना है कि भूमी अधिग्रहण में आ रही दक्कतों के कारण ये प्रोजेक्ट रोके गए हैं। पंजाब से राज्यसभा सांसद विक्रम साहनी के प्रश्न का उत्तर देते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि NHAI ने वास्तव में भूमि अधिग्रहण बाधाओं और आवश्यकताओं की अनुपलब्धता के कारण 3,303 करोड़ रुपए की लागत वाली परियोजनाओं को रद्द कर दिया था। गडकरी ने ये भी जानकारी दी कि परियोजनाओं को जारी रखने के लिए भूमि अधिग्रहण व आवश्यक जरूरतों को पूरा करने के लिए केंद्र की तरफ से पंजाब सरकार को प्रस्ताव भी भेजा गया है। पंजाब में अभी तक 52000 करोड़ रुपए की लागत से 1500 किमी लंबा राष्ट्रीय मार्ग विकसित किया जा रहा है। भूमि अधिग्रहण ना होने से NHAI को पहुंचा नुकसान भूमि अधिग्रहण के लिए मुआवजों में देरी का नुकसान भी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को उठाना पड़ा। परियोजनाओं पर काम कर रहे ठेकेदार NHAI के साथ किए गए कंट्रेक्ट खत्म करने या रोकने पर बोधित हो गए। अधकितर ठेकेदारों की तरफ से NHAI से क्लेम भी मांगा है। 28 अगस्त को परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अब पंजाब व अन्य राज्यों में चल रहे प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करेंगे। हालांकि पहले वे 31 जुलाई को ये बैठक करने वाले थे। लेकिन मानसूर सत्र में व्यस्त रहने के कारण इसे स्थगित किया गया। अब इसे 28 अगस्त को किया जाएगा। NHAI पहले भी राज्य के अधिकारियों पर जता चुकी नाराजगी NHAI पहले भी पंजाब सरकार के अधिकारियों की ढीले रवैये पर नाराजगी जता चुकी है। जिसके चलते NHAI ने पंजाब में 3303 करोड़ रुपये के तीन प्रोजेक्ट लुधियाना-रोपड़-खरड़, दक्षिण लुधियाना बाईपास और अमृतसर से टांडा प्रोजेक्ट बंद करने का फैसला लिया गया था। बीते महीने NHAI के चेयरमैन संतोष कुमार यादव ने पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा को पत्र लिख कर अपनी नाराजगी भी जताई थी। पंजाब सरकार के अधिकारियों की ढिलाई के कारण न सिर्फ 8245 करोड़ का यह प्रोजेक्ट खतरे में है, बल्कि 42,175 करोड़ रुपये का दूसरा प्रोजेक्ट्स पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट कटरा, अमृतसर, दिल्ली एक्सप्रेस-वे का काम भी अधर में लटका हुआ है। तरनतारन और अमृतसर में जमीन अधीग्रहण व अवॉर्ड का काम पूरा नहीं हो पाया है।
अबोहर में बाइक चुराते युवक की पिटाई:डुप्लीकेट चाबी लगाकर की स्टार्ट, रंगेहाथ पकड़ा, दो साथी मौके से फरार; पुलिस को सौंपा
अबोहर में बाइक चुराते युवक की पिटाई:डुप्लीकेट चाबी लगाकर की स्टार्ट, रंगेहाथ पकड़ा, दो साथी मौके से फरार; पुलिस को सौंपा अबोहर के भीडभाड़ वाले इलाके में बीचो बीच बने नेहरू पार्क के बाहर कल रात एक युवक ने पार्क में आए किसी व्यक्ति का बाइक चुराने का प्रयास किया। चोर ने डुपलीकेट चाबी लगाकर बाइक स्टार्ट ही किया था कि बाइक मालिक ने उसे अन्य लोगों की मदद से रंगे हाथों काबू कर लिया और पिटाई करने के बाद उसे पार्क की जिम में ले जाकर पूछताछ की। आरोपी को बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया युवक अबोहर की नानक नगरी का बताया जा रहा है। जिसने बताया कि उसके दो साथी और भी साथ थे जोकि वहां से भाग निकले हैं। पहले से पार्क की सीढ़ियों पर बैठा था आरोपी चोर को काबू करने के बाद वहां मौजूद सोनू कुमार ने बताया कि वह अपने चाचा के साथ बाइक पर नेहरू पार्क में आया था, इस दौरान उसने देखा कि एक युवक जो पहले पार्क के बाहर की सीढ़ियों पर बैठा था, वह पार्क के बाहर खड़ी किसी बाइक को चाबी लगा रहा था जब उसको चाबी नहीं लगी तो वह एक बाइक को चाबी लगाने लगा, चाबी लगते ही वह बाइक ले जाने लगा तो उन्होंने आसपास के लेागों की मदद से उसे काबू कर लिया। युवक के पास से नशीली गोलियों के पत्ते भी मिले हैं। वहीं पूछताछ मे पकडे गए युवक ने बताया कि वह नानक नगरी का रहने वाला है और उसका नाम जोंटी है। बाइक चोरी के दौरान उसके दो साथी भी वहीं मंडरा रहे थे तो वहां से भाग गए। वह नशे का आदि है और इसी की पूर्ति के लिए बाइक चुराता है।