भास्कर न्यूज । झोझू कलां मौड़ी हिन्दू मॉडल स्कूल में शनिवार को सुलेख प्रतियोगिता हुई। कक्षा पहली से आठवीं तक के छात्रों ने इसमें भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को सुंदर और सुगठित लेखन के प्रति जागरूक करना था। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। हिन्दी टीचर नीलम कुमारी ने कहा कि सुंदर लिखावट विद्यार्थी का दर्पण होती है। यह आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ भाषा और लेखन कौशल को भी निखारती है। सुलेख से भाषा की शुद्धता, लेखन और विचारों की स्पष्टता विकसित होती है। प्राचार्य सोमवीर जाखड़ ने कहा कि सुलेख लेखन न केवल लिखने की कला को आकर्षक बनाता है, बल्कि धैर्य, अनुशासन और रचनात्मकता को भी बढ़ावा देता है। इससे अभिव्यक्ति क्षमता निखरती है और भाषा के प्रति रुचि बढ़ती है। स्कूल निदेशक सोमवीर जाखड़ ने विजेता छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को नियमित रूप से सुंदर लिखावट पर ध्यान देने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के सदस्य संदीप, सरिता, सुशीला देवी, निशा, सुमन मुंझाल, अंजू, सीमा और स्कूल निर्देशिका अर्चना जाखड़ मौजूद रहीं। भास्कर न्यूज । झोझू कलां मौड़ी हिन्दू मॉडल स्कूल में शनिवार को सुलेख प्रतियोगिता हुई। कक्षा पहली से आठवीं तक के छात्रों ने इसमें भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को सुंदर और सुगठित लेखन के प्रति जागरूक करना था। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। हिन्दी टीचर नीलम कुमारी ने कहा कि सुंदर लिखावट विद्यार्थी का दर्पण होती है। यह आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ भाषा और लेखन कौशल को भी निखारती है। सुलेख से भाषा की शुद्धता, लेखन और विचारों की स्पष्टता विकसित होती है। प्राचार्य सोमवीर जाखड़ ने कहा कि सुलेख लेखन न केवल लिखने की कला को आकर्षक बनाता है, बल्कि धैर्य, अनुशासन और रचनात्मकता को भी बढ़ावा देता है। इससे अभिव्यक्ति क्षमता निखरती है और भाषा के प्रति रुचि बढ़ती है। स्कूल निदेशक सोमवीर जाखड़ ने विजेता छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को नियमित रूप से सुंदर लिखावट पर ध्यान देने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के सदस्य संदीप, सरिता, सुशीला देवी, निशा, सुमन मुंझाल, अंजू, सीमा और स्कूल निर्देशिका अर्चना जाखड़ मौजूद रहीं। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts

नरवाना में भाखड़ा ब्रांच नहर में मिली महिला की लाश:उम्र करीब 25 साल, हाथों में मिली नई चूड़ियां; नहीं हुई पहचान
नरवाना में भाखड़ा ब्रांच नहर में मिली महिला की लाश:उम्र करीब 25 साल, हाथों में मिली नई चूड़ियां; नहीं हुई पहचान हरियाणा के जींद जिले के नरवाना क्षेत्र से गुजर रही भाखड़ा ब्रांच नहर में मंगलवार को एक महिला की लाश मिली है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन में उसके पास ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे कि महिला की पहचान हो सके। सदर थाना पुलिस ने नहर से शव को निकलवाकर इसे नरवाना के नागरिक अस्पताल में रखवाया है। महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मंगलवार दोपहर को लोगों ने डूमरखां के पास नहर के ऊपर बने रेलवे पुल के नीचे महिला की लाश देखी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश का बाहर निकाला। महिला के पास ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस के अनुसार महिला की उम्र 20 से 25 वर्ष के करीब है। पुलिस के अनुसार महिला ने हाथों में नई चुड़ियां पहनी हुई हैं। गले में सोने के रंग का ताबीज है। एक शिवजी की मूर्ति है और कानों में सोने के रंग के झूमके पहने हुए हैं। महिला के बाएं हाथ में काला डोरा पहना है। हरे रंग की कमीज और सलवार पहनी है। सदर थाना पुलिस जांच में जुटी है कि आसपास के क्षेत्र से कोई महिला गायब हुई है या नहीं। आसपास के थानों में संपर्क किया जा रहा है और शव को शिनाख्त के लिए नरवाना नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है।

हरियाणा BJP का राज्यसभा सीट के लिए सियासी खेल:कांग्रेस के 4 पूर्व MP-विधायकों पर नजर; इनमें से एक को कैंडिडेट बना सकते हैं
हरियाणा BJP का राज्यसभा सीट के लिए सियासी खेल:कांग्रेस के 4 पूर्व MP-विधायकों पर नजर; इनमें से एक को कैंडिडेट बना सकते हैं हरियाणा में रोहतक से दीपेंद्र सिंह हुड्डा के लोकसभा सांसद बनने के बाद खाली हुई राज्यसभा सीट के लिए बीजेपी मेगा प्लानिंग कर रही है। पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व कांग्रेस के 4 बड़े चेहरों को भाजपा में शामिल कराकर एक को कैंडिडेट बनाने की तैयारी कर रहा है। इन चार चेहरों में 2 पूर्व सांसदों के नाम शामिल हैं। वहीं भाजपा कांग्रेस के 2 पूर्व विधायकों पर भी नजर गड़ाए हुए है। हालांकि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले होने वाला राज्यसभा की एक सीट का ये चुनाव भाजपा के साथ ही कांग्रेस के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। भाजपा के लिए राज्यसभा चुनाव जीतने की ये 3 बड़ी वजहें…. खराब प्रदर्शन से उबरना जरूरी
हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को 5 सीटों का नुकसान हुआ है। 2019 में बीजेपी के सभी 10 सीटों पर सांसद थे, लेकिन इस बार 5 सीटों पर उसे हार का सामना करना पड़ा। अब इस नुकसान की भरपाई करना पार्टी के नेतृत्व के लिए बेहद जरूरी है। लोकसभा के इस खराब प्रदर्शन से यदि पार्टी उभरती है तो ये आने वाले चुनावों में भाजपा के लिए संजीवनी की तरह काम करेगा। 3 महीने बाद विधानसभा चुनाव
इसकी दूसरी बड़ी वजह 3 महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव हैं। भाजपा हरियाणा में 2014 से सत्ता में काबिज है, पार्टी इसको बरकार रखना चाहती है। 10 साल की एंटी इनकंबेंसी को देखते हुए लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सरकार में बदलाव तक कर चुकी है। अब प्रदेश के साथ ही केंद्रीय नेतृत्व इस राज्यसभा सीट को जीतकर पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच सकारात्मक माहौल बनाने की कोशिश करना चाहता है। मोदी कैबिनेट में 3 मंत्रियों को जगह
हरियाणा भले ही क्षेत्रफल के हिसाब से छोटा राज्य हो, लेकिन इसको लेकर हमेशा ही भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व सजग रहता है। यही वजह है कि 5 लोकसभा सीट हारने के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां से मनोहर लाल खट्टर को कैबिनेट मंत्री बनाया है। साथ ही राव इंद्रजीत सिंह और कृष्णपाल गुर्जर को राज्यमंत्री बनाया है। अब इन तीन बड़े चेहरों के साथ ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के लिए राज्यसभा सीट जीतना बड़ी चुनौती होगी। अब पढ़िए कौन हैं कांग्रेस वह 4 चेहरे, जिन पर BJP रख रही नजर बृजेंद्र सिंह: इनका नाम इस लिस्ट में पहले नंबर पर है। इसकी वजह यह है कि ये हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। हालांकि कांग्रेस ने इन्हें इस लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं दी है, साथ ही पार्टी लाइन से भी साइड चल रहे हैं। जिसको लेकर ये नाराज बताए जा रहे हैं। इनके पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह भी लोकसभा चुनाव के बाद राज्यसभा सीट को लेकर एक्टिव हो गए हैं। वह लगातार विपक्ष को राज्यसभा सीट के लिए एकजुट होने की सलाह भी दे रहे हैं। ये यह भी कह चुके हैं कि अब भाजपा में उनकी जॉइनिंग नहीं होगी, लेकिन राजनीतिक जानकारों का ये मानना है कि वह बेटे के भविष्य को लेकर कोई भी फैसला ले सकते हैं। श्रुति चौधरी: भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से इस बार ये कांग्रेस पार्टी की टिकट की प्रबल दावेदार थीं, लेकिन इनके विरोधी खेमे ने इनकी टिकट कटवा दी। जिसके चलते वह अब घर बैठी हैं, हालांकि इनकी मां कांग्रेस विधायक किरण चौधरी अपनी नाराजगी सार्वजनिक मंच पर राहुल गांधी से जाहिर कर चुकी हैं। सियासी जानकारों का कहना है कि लोकसभा में टिकट कटने के बाद ये कोई बड़ा फैसला कर सकती हैं। कैप्टन अजय यादव: ये भी गुरुग्राम से लोकसभा सीट पर टिकट कटने से नाराज चल रहे हैं। लोकसभा में इनके स्थान पर पार्टी ने राज बब्बर को उम्मीदवार बनाया था। यही कारण रहा कि ये लोकसभा चुनाव से पहले ही घर ही बैठ गए थे। हालांकि यादव कांग्रेस ओबीसी सेल के राष्ट्रीय चेयरमैन और सीनियर नेता हैं। चूंकि ये यादव हैं और हरियाणा की अहीरवाल बेल्ट में यादवों का अच्छा दबदबा है। इस कारण से भाजपा का एक धड़ा इन्हें भाजपा में शामिल कराने का प्रयास कर रहा है। अवतार भड़ाना: अवतार भड़ाना को राजनीतिक दल बदलने का माहिर माना जाता है। पिछले दिनों उनके भाई करतार सिंह भड़ाना ने बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल होने की घोषणा की थी। अवतार सिंह भड़ाना भी हाल ही में बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। 2016 में अवतार INLD छोड़ भाजपा में शामिल हुए और भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य बने। 2017 में अवतार भड़ाना उत्तर प्रदेश के मीरापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की टिकट पर विधायक बने। विधानसभा चुनाव की जीत की हवा को परखते हुए राष्ट्रीय लोकदल (RLD) में शामिल हो गए। 2022 में आरएलडी व सपा गठबंधन के टिकट से उत्तर प्रदेश के जेवर विधानसभा से विधायक का चुनाव हार गए। अभी ये कांग्रेस में हैं, लेकिन सियासी जानकारों का कहना है कि इनकी बीजेपी में आने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता।

पानीपत में सड़क हादसे में युवक की मौत:कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर; दो माह बाद होनी थी शादी
पानीपत में सड़क हादसे में युवक की मौत:कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर; दो माह बाद होनी थी शादी हरियाणा के पानीपत जिले के सनौली में एक हादसा हुआ। जहां तेज रफ्तार कैंटर ने रॉन्ग साइड में चलते हुए बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी कैंटर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। वहीं, युवक को भी तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी कैंटर नंबर के चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। दोपहर में लंच पर आ रहा था घर
सनौली थाना पुलिस को दी शिकायत में मोहम्मद सरवरदीन ने बताया कि वह सैनी कॉलोनी, बापौली का रहने वाला है। उसका लड़का मोहम्मद अहमद उर्फ अमन (25) एक कंपनी में नौकरी करता था। रोजाना की तरह वह शनिवार दोपहर को अपनी बाइक से घर लौट रहा था। जब सह कुराड़ फॉर्म से सनौली की ओर थोड़ा आगे पहुंचा, तो सामने से गलत दिशा में एक तेज रफ्तार कैंटर नंबर HR67B9928 आया, जिसने देखते ही देखते बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अहमद नीचे गिर गया और नीचे गिरते ही उसकी मौत हो गई। दो माह बाद होनी थी शादी
पिता ने बताया कि अहमद उनका इकलौता बेटा था। उसकी कोई बेटी भी नहीं है। जिसकी दो माह बाद करनाल के इंद्री निवासी युवती से शादी होनी थी। उसकी सगाई हो चुकी थी। लेकिन, हादसे ने घर का इकलौता चिराग बुझा दिया और सारी खुशियां छीन ली।