हिमाचल में बेकाबू कार खेत में पलटी:खेत में काम कर रही महिला के ऊपर गिरी, मौत

हिमाचल में बेकाबू कार खेत में पलटी:खेत में काम कर रही महिला के ऊपर गिरी, मौत

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में कार के ड्राइवर ने मोड़ पर नियंत्रण खो दिया। कार रोड से उतरकर खेत में जा गिरी। खेत में 74 वर्षीय लीला देवी पशुओं के लिए घास काट रही थीं। कार सीधे उनके ऊपर पलटी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसा ज्वालामुखी के डोल बदोली क्षेत्र में धारड़ी माता मंदिर जाने वाले लिंक रोड पर प्राइमरी स्कूल के पास हुआ। स्थानीय लोगों ने तुरंत महिला को सिविल अस्पताल ज्वालामुखी पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्राम पंचायत बदोली की प्रधान रीता देवी ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया। स्थानीय निवासियों के अनुसार इस सड़क पर अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। तेज रफ्तार वाहनों पर कोई नियंत्रण नहीं है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। चालक के विरुद्ध लापरवाही के लिए कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में कार के ड्राइवर ने मोड़ पर नियंत्रण खो दिया। कार रोड से उतरकर खेत में जा गिरी। खेत में 74 वर्षीय लीला देवी पशुओं के लिए घास काट रही थीं। कार सीधे उनके ऊपर पलटी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसा ज्वालामुखी के डोल बदोली क्षेत्र में धारड़ी माता मंदिर जाने वाले लिंक रोड पर प्राइमरी स्कूल के पास हुआ। स्थानीय लोगों ने तुरंत महिला को सिविल अस्पताल ज्वालामुखी पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्राम पंचायत बदोली की प्रधान रीता देवी ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया। स्थानीय निवासियों के अनुसार इस सड़क पर अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। तेज रफ्तार वाहनों पर कोई नियंत्रण नहीं है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। चालक के विरुद्ध लापरवाही के लिए कानूनी कार्रवाई की जा रही है।   हिमाचल | दैनिक भास्कर