यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है। आगरा, मथुरा समेत 11 जिलों में 10 बजे तक लू चलने लगी। दोपहर 1.45 बजे बांदा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां का अधिकतम तापमान 45.1 रिकॉर्ड किया गया। श्रद्धालुओं से भरे रहने वाले काशी के घाट पर दोपहर 12 बजे तक सन्नाटा पसर गया। संतकबीर नगर में वोट डालने पहुंची 75 साल की महिला की मौत हो गई। महिला सुबह करीब 11 बजे पोलिंग बूथ के गेट पर चक्कर खाकर गिर गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि महिला गर्मी के कारण बेहोश होकर गिरी है। इसलिए मौत की वजह गर्मी भी हो सकती है। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है। आगरा, मथुरा समेत 11 जिलों में 10 बजे तक लू चलने लगी। दोपहर 1.45 बजे बांदा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां का अधिकतम तापमान 45.1 रिकॉर्ड किया गया। श्रद्धालुओं से भरे रहने वाले काशी के घाट पर दोपहर 12 बजे तक सन्नाटा पसर गया। संतकबीर नगर में वोट डालने पहुंची 75 साल की महिला की मौत हो गई। महिला सुबह करीब 11 बजे पोलिंग बूथ के गेट पर चक्कर खाकर गिर गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि महिला गर्मी के कारण बेहोश होकर गिरी है। इसलिए मौत की वजह गर्मी भी हो सकती है। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
नौतपा के पहले दिन यूपी में बांदा सबसे गर्म:दोपहर 1.45 बजे पारा 45 के पार; संतकबीर नगर में गर्मी से महिला की मौत
