चंडीगढ़ ईडी कार्यालय पहुंचे पंजाब कांग्रेस नेता:नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया-राहुल पर चार्जशीट का विरोध, बाजवा बोले-एजेंसियों का गलत प्रयोग कर रही सरकार

चंडीगढ़ ईडी कार्यालय पहुंचे पंजाब कांग्रेस नेता:नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया-राहुल पर चार्जशीट का विरोध, बाजवा बोले-एजेंसियों का गलत प्रयोग कर रही सरकार

नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के नाम जोड़े जाने के विरोध में आज पंजाब कांग्रेस द्वारा में ईडी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और सीएलपी नेता प्रताप सिंह बाजवा भी शामिल हुए। कांग्रेसी नेताओं को गेट पर रोक दिया गया था। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। हालांकि पहले पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को सेक्टर-15 स्थित कांग्रेस भवन के बाहर ही रोकने की कोशिश की। लेकिन कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि आज उनका शांतमय प्रदर्शन है। वह इस मामले में एफिडेविट देने को तैयार है। इसके बाद उन्हें वहां पर जाने दिया गया। सत्यमेव जयते की सोच पर चलते हैं जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के इस प्रदर्शन में सभी विधायक, मंत्री, पूर्व मंत्री और कार्यकर्ता मौजूद रहे । इस मौके प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि अपनी लीडरशिप के साथ है। हमें देश के न्याय व्यवस्था में विश्वास है। उन्होंने कहा कि हम सत्यमेव जयते की सोच कर लेकर आगे चलने वाले है। हालांकि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है। तब से एजेंसियों का प्रयोग विपक्ष को दबाने के लिए किया जा रहा है। वहीं, इस माैके प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि अपने मामले में कुछ भी बोलने से मना दिया है। उन्होंने कहा कि मैं शुक्र गुजार हूं। मामला अदालत में चल रहा है। गांधी परिवार से ईर्ष्या महसूस करते है लुधियाना के सांसद व कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह देश के लिए गांधी परिवार के महान बलिदानों के इतिहास से ईर्ष्या महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “मोदी को इन बलिदानों की बराबरी नहीं कर सकते है।” उन्होंने कहा कि अब वह (मोदी) केवल उनकी छवि खराब करके आनंद लेने की कोशिश कर रहे हैं। नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के नाम जोड़े जाने के विरोध में आज पंजाब कांग्रेस द्वारा में ईडी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और सीएलपी नेता प्रताप सिंह बाजवा भी शामिल हुए। कांग्रेसी नेताओं को गेट पर रोक दिया गया था। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। हालांकि पहले पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को सेक्टर-15 स्थित कांग्रेस भवन के बाहर ही रोकने की कोशिश की। लेकिन कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि आज उनका शांतमय प्रदर्शन है। वह इस मामले में एफिडेविट देने को तैयार है। इसके बाद उन्हें वहां पर जाने दिया गया। सत्यमेव जयते की सोच पर चलते हैं जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के इस प्रदर्शन में सभी विधायक, मंत्री, पूर्व मंत्री और कार्यकर्ता मौजूद रहे । इस मौके प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि अपनी लीडरशिप के साथ है। हमें देश के न्याय व्यवस्था में विश्वास है। उन्होंने कहा कि हम सत्यमेव जयते की सोच कर लेकर आगे चलने वाले है। हालांकि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है। तब से एजेंसियों का प्रयोग विपक्ष को दबाने के लिए किया जा रहा है। वहीं, इस माैके प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि अपने मामले में कुछ भी बोलने से मना दिया है। उन्होंने कहा कि मैं शुक्र गुजार हूं। मामला अदालत में चल रहा है। गांधी परिवार से ईर्ष्या महसूस करते है लुधियाना के सांसद व कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह देश के लिए गांधी परिवार के महान बलिदानों के इतिहास से ईर्ष्या महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “मोदी को इन बलिदानों की बराबरी नहीं कर सकते है।” उन्होंने कहा कि अब वह (मोदी) केवल उनकी छवि खराब करके आनंद लेने की कोशिश कर रहे हैं।   पंजाब | दैनिक भास्कर