जालंधर| रविवार को जालंधर में तीखी गर्मी का प्रभाव रहा है। सुबह से ही धूप ने असर दिखाया। जालंधरियों ने रविवार की छुट्टी घर में रहकर ही बिताई। इसी कारण सड़कें सूनी रहीं। मौसम विभाग बारिश की उम्मीद जगा रहा है। जून का महीना प्री-मॉनसून का होता है, जबकि जुलाई के पहले सप्ताह में मॉनसून दस्तक देता है। इस बार जून में ही मॉनसून दस्तक देगा। महीने की शुरुआत तीखी गर्मी से हुई है। गर्मी भी खूब रहती है। इस बीच जालंधर समेत आसपास के इलाकों में 4 जून के बीच तक गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इस दौरान बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। इसके बाद 5 जून से मौसम साफ रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी। 7 जून को अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। दोपहर 3 बजे गर्मी के चलते संडे के दिन खाली पड़ा भगवान वाल्मीकि चौक । इस बार मई का महीना भीषण गर्मी वाला नहीं गुजरा और हीट वेव से सबसे बड़ी राहत रही। जबकि पिछले साल मई में लगातार 16 दिन हीट-वेव चली थी। हालांकि जून का महीना भी इस बार मई की तरह पहले सप्ताह बड़ी राहत वाला ही गुजरेगा। लेकिन, दूसरे सप्ताह में गर्मी बढ़ेगी और हीट वेव सामान्य ही रहने का अनुमान है। राहत की बात ये है कि इस बार जून में बारिश अच्छी देखने केा मिल सकती हैं, क्योंकि मौसम विभाग ने बारिश सामान्य और सामान्य से थोड़ी ज्यादा बताई हैं। इस बार जून में भीषण गर्मी लगातार ज्यादा दिन जारी नहीं रहेगी, सिर्फ उमस वाली गर्मी सताएगी। दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहेगा और रात का पारा भी सामान्य से अधिक रिकॉर्ड होगा। मई का महीना राहत वाला गुजरा, इस माह में भी हीट वेव के आसार नहीं, सुकून की बात इस बार जून में बारिश अच्छी देखने को मिल सकती हैं सुरिंदर पाल डायरेक्टर आईएमडी चंडीगढ़ 1 जून: अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा। गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी है। 2 जून: अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री। बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना। 3 जून: अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री। बारिश के आसार, लेकिन कोई चेतावनी नहीं। 4 जून: अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। {5 जून से मौसम साफ, तापमान में बढ़ोतरी 5 जून: आसमान आंशिक रूप से साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री। 6 जून: मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री। 7 जून: अधिकतम तापमान 46 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री होगा । जालंधर| रविवार को जालंधर में तीखी गर्मी का प्रभाव रहा है। सुबह से ही धूप ने असर दिखाया। जालंधरियों ने रविवार की छुट्टी घर में रहकर ही बिताई। इसी कारण सड़कें सूनी रहीं। मौसम विभाग बारिश की उम्मीद जगा रहा है। जून का महीना प्री-मॉनसून का होता है, जबकि जुलाई के पहले सप्ताह में मॉनसून दस्तक देता है। इस बार जून में ही मॉनसून दस्तक देगा। महीने की शुरुआत तीखी गर्मी से हुई है। गर्मी भी खूब रहती है। इस बीच जालंधर समेत आसपास के इलाकों में 4 जून के बीच तक गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इस दौरान बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। इसके बाद 5 जून से मौसम साफ रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी। 7 जून को अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। दोपहर 3 बजे गर्मी के चलते संडे के दिन खाली पड़ा भगवान वाल्मीकि चौक । इस बार मई का महीना भीषण गर्मी वाला नहीं गुजरा और हीट वेव से सबसे बड़ी राहत रही। जबकि पिछले साल मई में लगातार 16 दिन हीट-वेव चली थी। हालांकि जून का महीना भी इस बार मई की तरह पहले सप्ताह बड़ी राहत वाला ही गुजरेगा। लेकिन, दूसरे सप्ताह में गर्मी बढ़ेगी और हीट वेव सामान्य ही रहने का अनुमान है। राहत की बात ये है कि इस बार जून में बारिश अच्छी देखने केा मिल सकती हैं, क्योंकि मौसम विभाग ने बारिश सामान्य और सामान्य से थोड़ी ज्यादा बताई हैं। इस बार जून में भीषण गर्मी लगातार ज्यादा दिन जारी नहीं रहेगी, सिर्फ उमस वाली गर्मी सताएगी। दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहेगा और रात का पारा भी सामान्य से अधिक रिकॉर्ड होगा। मई का महीना राहत वाला गुजरा, इस माह में भी हीट वेव के आसार नहीं, सुकून की बात इस बार जून में बारिश अच्छी देखने को मिल सकती हैं सुरिंदर पाल डायरेक्टर आईएमडी चंडीगढ़ 1 जून: अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा। गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी है। 2 जून: अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री। बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना। 3 जून: अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री। बारिश के आसार, लेकिन कोई चेतावनी नहीं। 4 जून: अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। {5 जून से मौसम साफ, तापमान में बढ़ोतरी 5 जून: आसमान आंशिक रूप से साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री। 6 जून: मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री। 7 जून: अधिकतम तापमान 46 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री होगा । पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

लुधियाना में पूर्व SP की वोट कटने भड़के बिट्टू:मंत्री रवनीत बोले-भाजपा नेताओं की वोट काट कर आप ने किया लोकतंत्र का चीरहरण
लुधियाना में पूर्व SP की वोट कटने भड़के बिट्टू:मंत्री रवनीत बोले-भाजपा नेताओं की वोट काट कर आप ने किया लोकतंत्र का चीरहरण पंजाब के लुधियाना में निकाय चुनाव 21 दिसंबर को है। शाम को ही चुनाव के नतीजे भी आ जाएंगे। अपने उम्मीदवारों का समर्थन करने केन्द्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू लुधियाना पहुंचे। बिट्टू ने जमकर आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधा। निकाय चुनाव करवाने से सरकार थी डरती बिट्टू ने कहा कि आप सरकार पहले तो निकाय चुनाव करवाने से डरती थी क्योंकि सरकार को पता था कि उनका जीतना संभव नहीं है। लेकिन अब जब अदालत ने चुनाव करवाने का आदेश दिया है तो मजबूरन सरकार को चुनाव करवाने पड़ रहे है। बिट्टू ने कहा कि आप सरकार ने कई भाजपा नेताओं की वोट ही उनके वार्डों से काट दी है। बिट्टू बोले-आप सरकार ने किया लोकतंत्र का चीर हरण सरेआम आप सरकार लोकतंत्र का चीर हरण कर रही है। बिट्टू ने कहा कि वार्ड नंबर 83 से भाजपा उम्मीदवार नमिता मल्होत्रा के ससुर व पूर्व एसपी सतीश मल्होत्रा का वोट काटा गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जारी की गई फाइनल सूची में पूर्व एसपी मल्होत्रा का नाम नहीं है। वोट कटने के बाद मल्होत्रा ने भाजपा की लीडरशिप को सूचित किया। बिट्टू ने कहा कि इस संबंधी डी.सी को भी मिलकर शिकायत दी है। पूर्व एसपी सतीश मल्होत्रा बोले… उधर, सतीश मल्होत्रा ने कहा कि डी.सी जितेन्द्र जोरवाल ने वोट बनवाने में असमर्थता जाहिर की है। उनका कहना था कि 12 दिसंबर को वोट बनना संभव था लेकिन अब नहीं। मल्होत्रा ने कहा कि उनका वोट जानबूझ कर काटा गया है। मल्होत्रा ने कहा कि इस संबंधी वह पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में जाएंगे। मल्होत्रा ने कहा के विधान सभा और लोकसभा की सूची में नाम था।वेबसाइट में भी उनका नाम है लेकिन नई वोटर सूची में नाम नहीं है। यह जिला प्रशासन और बीएलओ की बड़ी लापरवाही है।

फतेहगढ़ साहिब में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़:एक पुलिसकर्मी घायल, दो बदमाशों को लगी गोली; 15.5 लाख की लूट कर भागे थे
फतेहगढ़ साहिब में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़:एक पुलिसकर्मी घायल, दो बदमाशों को लगी गोली; 15.5 लाख की लूट कर भागे थे फतेहगढ़ साहिब के मंडी गोबिंदगढ़ में पुलिस और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों को गोलियां लगी हैं और एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 15.5 लाख रुपए की लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी मोगा के रहने वाले हैं। एसएसपी शुभम अग्रवाल के अनुसार, कुछ दिन पहले मंडी गोबिंदगढ़ में लोहा व्यापारी के कार्यालय से फायरिंग कर 15.5 लाख रुपए लूटे गए थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि मोगा निवासी जयदीप और बसंत सिंह ने इस वारदात को अंजाम दिया था। आज पुलिस को खबर मिली कि दोनों लुटेरे फोकल प्वाइंट मंडी गोबिंदगढ़ में किसी अन्य वारदात की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने जब उनका पीछा किया तो दोनों बिना नंबर की बाइक से भागने लगे। वे मिट्टी के ढेर पर गिर गए। आरोपियों ने अवैध हथियारों से पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के शरीर के निचले हिस्से में गोलियां लगीं। इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 2 अवैध पिस्तौल और बिना नंबर की बाइक बरामद की है। पुलिस आगे की जांच कर रही है। 10 मार्च को हुई थी वारदात
एशिया की सबसे बड़ी लोहा नगरी मंडी गोबिंदगढ़ के प्रीत नगर में 10 मार्च की देर शाम को एक लोहा व्यापारी के दफ्तर पर फायरिंग कर साढ़े 15 लाख रुपए लूटे थे। लुटेरे गेट तोड़कर अंदर घुसे और लोहा व्यापारी को डराकर कैश लेकर भाग गए थे। मंडी गोबिंदगढ़ के प्रीत नगर इलाके में देर शाम करीब 7 बजे स्विफ्ट कार में आए 6 लुटेरों ने गोली मारकर एक फर्म से करीब साढ़े 15 लाख रुपए लूट लिए थे। फर्म के मालिक अजय कुमार ने बताया था कि उनकी दो फर्में हैं। दोनों का करीब साढ़े 15 लाख रुपए कैश दफ्तर में आया हुआ था। लुटेरों ने आते ही उसे शीशे वाला दरवाजा खोलने को बोला जब उसने दरवाजा ना खोला तो उन्होंने दरवाजे पर गोली चला दी थी। दरवाजा तोड़ने के बाद हथियारों के बल पर उससे करीब साढ़े 15 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए थे

लुधियाना में बाइकसवारों ने की फायरिंग,VIDEO:गैंगस्टर न्यूटन ने लिखा-ज्यादा हवा में उड़ रहा नवी,मेरी पत्नी को झूठे केस में जेल भेजवाया
लुधियाना में बाइकसवारों ने की फायरिंग,VIDEO:गैंगस्टर न्यूटन ने लिखा-ज्यादा हवा में उड़ रहा नवी,मेरी पत्नी को झूठे केस में जेल भेजवाया पंजाब के लुधियाना से 7 जुलाई रात 11.49 मिनट की वीडियो सामने आई है। वीडियो में बाइक पर सवार तीन युवक एक घर के बाहर गोलियां चलाते दिखे। करीब 27 सेकेंड में बदमाशों ने तीन फायर घर के बाहर किए। बिना किसी डर के बदमाश एक-एक गोली पिस्टल में लोड कर गोलीबारी करते दिखे। इस मामले में बीते देर रात तक पुलिस ने चुप्पी साधी रखी लेकिन गोलियां चलवाने की जिम्मेवारी गैंगस्टर सागर न्यूटन ने ली। अधिकारियों ने साधी चुप्पी सूत्रों मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार यह वीडियो थाना दुगरी के इलाके करनेल सिंह नगर, फेस-3 की है लेकिन अभी इस वीडियो की आधिकारिक रूप से किसी अधिकारी ने पुष्टी नहीं की। थाना दुगरी के SHO गुरप्रीत सिंह ने कहा कि मामला उनके ध्यान में है। वीडियो में दिख रही जगह को वह वेरीफाई करवा रहे है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। गैंगस्टर सागर न्यूटन की करनेल सिंह के रहने वाले नवी से पुरानी रंजिश है। इस कारण उसने अपने साथियों को भेज कर फायरिंग करवाई है। फिलहाल इस मामले में देर रात तक अधिकारियों ने चुप्पी साधी रखी। वीडियो सामने आने के बाद जिला पुलिस बाइक का नंबर ट्रेस करने में जुटी है। इस वारदात के बाद इलाका पुलिस अब एक्टिव मोड पर है। पुलिस गोलियां चलाने वालों की पहचान में जुट गई है। रात करीब साढ़े 9 बजे तक इस मामले संबंधी SHO गुरप्रीत सिंह से जानकारी लेनी चाही लेकिन उनसे संपर्क नहीं हुआ। पढ़े गैंगस्टर ने ली फायरिंग की जिम्मेवारी… यह जो कल नवी के घर के बाहर गोलियां चलाई है वह मैने चलवाई है। यह हमारे विरोधियों के साथ मिलकर हवा में उड़ रहा है। अभी गोलियां सिर्फ घर के बाहर चली है यदि ये ना सुधरा तो अगली बार ये ना सुधरा को इसे जान से मारना पड़ेगा। इसने मेरी पत्नी को झूठे केस में जेल भेजवा दिया है। मेरी मेरे परिवार के साथ अब कोई लिंक नहीं है। फेमली को तंग करना बंद करदे अब गेम बदल गई है। जो बात करने है सीधी मेरे से करो। नाजायज लोगों को परेशान करना बंद करो। 13 दिन पहले पुलिस को दे चुका चेतावनी सागर ने 13 दिन पहले इंस्टाग्राम पर वीडियो में कहा कि पुलिस प्रत्येक का फेक एनकाउंटर बना देती है और कहती है कि पकड़ने गए थे तो आरोपी ने फायरिंग कर दी। कौन ऐसा पागल है कि 40-40 मुलाजिमों पर 32 बोर की पिस्टल से गोली चलाएगा। मेरी बारी पर भी पुलिस इसी तरह फेक एनकाउंटर तैयार करेगी। फिर भी घबराने की जरूरत नहीं है। हम बहादुर हैं, मरने से नहीं डरते। ये आएं और मुझे मारें। मैं अपनी तरफ से गोली नहीं चलाउंगा। न्यूटन ने कहा था कि पुलिस ने मेरी एंटी पार्टी से 50-50 लाख रुपए खाए हैं। मेरे पास इतना पैसा नहीं है कि मैं केसों पर पैसे खर्च कर सकूं। सरेआम विधायक के रैली में भगोड़े लोग घूमते हैं। ये लोग पैसे और पावर के दम पर घूमते हैं। पुलिस करेगी मेरा एनकाउंटर गैंगस्टर ने कहा था ‘मुझे पता है कि पुलिस मेरा एनकाउंटर करेगी। 307 के केस में मैं खुद मानता हूं कि मुझसे गलती हुई थी। मैंने मारपीट की और महिला पर भी हाथ उठाया। उस केस में इंटेलिजेंस, AGTF की टीम एनकाउंटर करने के लिए 50-60 कर्मचारी बुलेट प्रूफ गन से लैस होकर मेरे फ्लैट पर रेड करने आए। मेरी किस्मत अच्छी थी कि वहां मैं पुलिस को मिला नहीं। नहीं तो पुलिस मुझे मार देती। फ्लैट पर मेरी छोटी बेटी और पत्नी मौजूद थी, जिसे पुलिस अपने साथ ले गई। पत्नी के साथ पुलिस ने क्या व्यवहार किया, इस बारे में पता नहीं।