अमृतसर| थाना जंडियाला पुलिस ने अमृतधारी महिला से छेड़छाड़ करने और पहने हुए श्री साहिब पर गंदा पानी फेंककर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान निरवैल सिंह निवासी बालीया मंझपुर के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि 12 जून सुबह 6 बजे अपने घर की सफाई करने कूड़ा डस्टबीन में फेंकने के लिए बाहर खाली प्लाट में गई। आरोपी ने जबरन उसके साथ छेड़छाड़ की और एक बाल्टी गंदा पानी उसके ऊपर फेंका। वह अमृतधारी महिला है। उसने श्री साहिब भी पहना था। गंदा पानी श्री साहिब पर भी गिरा, इससे उनकी धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंची है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अमृतसर| थाना जंडियाला पुलिस ने अमृतधारी महिला से छेड़छाड़ करने और पहने हुए श्री साहिब पर गंदा पानी फेंककर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान निरवैल सिंह निवासी बालीया मंझपुर के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि 12 जून सुबह 6 बजे अपने घर की सफाई करने कूड़ा डस्टबीन में फेंकने के लिए बाहर खाली प्लाट में गई। आरोपी ने जबरन उसके साथ छेड़छाड़ की और एक बाल्टी गंदा पानी उसके ऊपर फेंका। वह अमृतधारी महिला है। उसने श्री साहिब भी पहना था। गंदा पानी श्री साहिब पर भी गिरा, इससे उनकी धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंची है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
जालंधर में AAP विधायक के पति की मौत:हार्ट अटैक आने से हुई मौत, नकोदर हलके से MLA हैं इंदरजीत कौर मान
जालंधर में AAP विधायक के पति की मौत:हार्ट अटैक आने से हुई मौत, नकोदर हलके से MLA हैं इंदरजीत कौर मान जालंधर के हलका नकोदर से विधायक बीबी इंदरजीत कौर मान के पति शरणजीत सिंह मान का बीती रात हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। निधन के बाद से आम आदमी पार्टी के नेताओं में शोक की लहर है। मिली जानकारी के अनुसार शरणजीत सिंह अपने घर पर ही मौजूद थे, जब उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। आज शाम पांच बजे नकोदर में उनका संस्कार किया जाएगा। नकोदर एरिया से विधायक हैं इंदरजीत कौर मान मिली जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी द्वारा नकोदर से इंदरजीत कौर मान की टिकट दी गई थी। इस दौरान उन्होंने हल्का नकोदर से भारी वोटों से जीत दर्ज की थी। शरणजीत सिंह मान की मौत के बाद नकोदर सहित पंजाब के विभिन्न आम आदमी पार्टी के नेताओं में शोक की लहर दौड़ उठी। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं।

सरकार लोगों से करोड़ों रुपए का गौ सैस वसूल रही
सरकार लोगों से करोड़ों रुपए का गौ सैस वसूल रही भास्कर न्यूज | अमृतसर 28 मार्च 2023 को गौशाला निर्माण का शिलान्यास किया था, जिसे नगर निगम 2 साल के बाद भी पूरा नहीं कर पाया है। राष्ट्रीय गौ रक्षा महासंघ ने सेंट्रल हलके में बन रही गौशाला का दौरा किया। प्रधान डॉ. रोहन मेहरा ने बताया कि पिछले माह जेई ने कहा था कि 31 मार्च तक काम पूरा हो जाएगा लेकिन अभी तक अधूरा है। डॉ. रोहन ने कहा कि यदि ठेकेदार समय पर काम पूरा नहीं करता तो उसे काली सूची में डाला जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्माण में इस्तेमाल हो रही ईंटें बहुत घटिया गुणवत्ता की हैं। डॉ. रोहन ने कहा कि यदि जल्द ही गौशाला का निर्माण नहीं किया गया तो निगम के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में उनके प्रतिनिधिमंडल ने निगम कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर गौशाला का निर्माण जल्द पूरा करने तथा गौशाला में प्रयोग की गई सामग्री का निरीक्षण करने की मांग भी की हैं। इस मौके पंजाब अध्यक्ष रूपेश धवन, उपाध्यक्ष संजीव शर्मा, बाबा तरसेम सिंह, बाबा फतेह सिंह मौजूद थे। पंजाब अध्यक्ष रूपेश धवन ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों से करोड़ों रुपए का गौ सेस टैक्स वसूल रही है, लेकिन पूरे पंजाब में आवारा गायों को संरक्षण देने में असफल साबित हो रही है। यह गौ सेस कहां जा रहा है? इसके साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार भी पंजाब के लोगों से वसूले जा रहे गौ सैस का जिक्र नहीं किया है और न ही उन्होंने पूरे पंजाब में सरकारी गौशालाएं खोलने का कोई प्रस्ताव रखा है, जो बेहद निंदनीय है। अगर पंजाब सरकार जल्द ही पंजाब भर के विभिन्न शहरों में गौशालाएं खोलने का प्रस्ताव नहीं रखती तो पंजाब भर के हर जिले में मौजूदा सरकार का विरोध किया जाएगा। डॉ. रोहन मेहरा ने कहा कि सितंबर 2022 में उन्होंने निगम कार्यालय के बाहर धरना देकर जिले के हर हलके में एक नई गौशाला बनाने की मांग की थी। जिसके बाद संयुक्त कमिश्नर दीपजोत कौर ने सेंट्रल हलके के अंतर्गत डेयरी कांप्लेक्स के पास गौशाला निर्माण के लिए जगह आवंटित की। जिसका उद्घाटन तत्कालीन कैबिनेट मंत्री एवं विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर और विधायक अजय गुप्ता ने किया। उस समय कहा गया था कि इस स्थान पर जल्द ही एक गौशाला बनाई जाएगी जिसमें लगभग 700 आवारा पशुओं को रखा जाएगा। इसके साथ ही पशु अस्पताल और कुत्ता आश्रय गृह भी बनाया जाएगा। लेकिन आज 2 साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी केवल कुछ पिल्लर ही खड़े हो पाए हैं। डॉ. रोहन ने बताया कि गौ रक्षा महासंघ के सदस्यों ने नगर कमिश्नर को ज्ञापन सौंपते हुए घटिया गुणवत्ता वाली ईंटें भी दिखाईं थीं। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने ईंट से ईंट मारी जा रही थी तो वे टूट रही थी। यदि इन ईंटों से गौशाला बनाई गई तो कल को कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है और गायों को जान-माल का नुकसान हो सकता है। वहीं, इस संबंध में निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख ने आश्वासन दिया कि लिखित रिपोर्ट ली जाएगी और जांच कराई जाएगी।

फतेहगढ़ साहिब में अस्पताल खुलने से पहले पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री:मरीजों की लंबी कतारें देख अधिकारियों को फटकार, सुधार के दिए निर्देश
फतेहगढ़ साहिब में अस्पताल खुलने से पहले पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री:मरीजों की लंबी कतारें देख अधिकारियों को फटकार, सुधार के दिए निर्देश पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर बलबीर सिंह ने फतेहगढ़ साहिब के जिला सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। वे सुबह 8:50 बजे अस्पताल पहुंचे। अस्पताल का नियमित समय सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक है। मंत्री के अचानक आगमन से स्टाफ में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने मरीजों की लंबी कतारें देखी। उन्होंने तुरंत सिविल सर्जन और एसएचओ को स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिए। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर अतिरिक्त स्टाफ लगाने को कहा। मरीजों से की बातचीत, सुविधाओं की ली जानकारी मंत्री ने मरीजों से सीधा संवाद किया। उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, स्टाफ के व्यवहार और इलाज की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए उन्होंने पंखे और कूलर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मरीजों को धूप में न खड़ा रहना पड़े, इसके लिए शेड बनाने को कहा। निरीक्षण में अधिकांश व्यवस्थाएं सही : सिविल सर्जन सिविल सर्जन डॉ. दविंदरजीत कौर ने बताया कि निरीक्षण में अधिकांश व्यवस्थाएं सही पाई गईं। लंबी कतारों और कार्यशैली में सुधार के लिए मंत्री द्वारा दिए निर्देशों का तत्काल पालन किया जा रहा है।