हरियाणा में सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रोग्राम तय करने में लगी है। संभव है कि 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में होने वाली गीता जयंती के कार्यक्रम प्रधानमंत्री शामिल हों। सीएम सैनी ने पटना में इसको लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। इससे पहले हरियाणा सरकार के एक साल पूरे होने पर 17 अक्टूबर को सोनीपत में प्रधानमंत्री की रैली तय हुई थी, लेकिन बाद में कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था। इसके पीछे का कारण सीनियर आईपीएस ऑफिसर वाई पूरन कुमार की सुसाइड के कारण मचे सियासी घमासान को बताया जा रहा था। सोनीपत में कार्यक्रम रद्द होने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दोबारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समय मांगा था। पटना में सीएम ने शाह से की चर्चा हरियाणा सीएम नायब सैनी के बिहार दौरे के दौरान 18 अक्टूबर को बिहार की राजधानी पटना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान भी पीएम मोदी के दौरे को लेकर चर्चा हुई थी। अमित शाह ने मुख्यमंत्री सैनी को पीएम का कार्यक्रम जल्द कराने का आश्वासन दिया था। इससे पूर्व 17 अक्टूबर को सोनीपत में पीएम मोदी की रैली को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। राज्य सरकार इस दिन को एक साल में हासिल की गई उपलब्धियों के उत्सव के रूप में मनाने के साथ सभी सरकारी योजनाओं की झलक दिखाने वाली प्रदर्शनी भी लगवाने वाली थी। तीसरी बार हरियाणा आएंगे पीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पिछले एक वर्ष में हरियाणा में यह तीसरा दौरा होगा। 8 दिसंबर 2024 को उन्होंने पानीपत में बीमा सखी योजना का शुभारंभ किया था। इसके बाद 14 अप्रैल 2025 को हिसार में हरियाणा के पहले एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए उड़ान शुरू की और यमुनानगर में 800 मेगावाट बिजली की थर्मल यूनिट का शिलान्यास किया था। अब कुरुक्षेत्र में मोदी का एक साल में तीसरा दौरा होगा। हरियाणा में सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रोग्राम तय करने में लगी है। संभव है कि 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में होने वाली गीता जयंती के कार्यक्रम प्रधानमंत्री शामिल हों। सीएम सैनी ने पटना में इसको लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। इससे पहले हरियाणा सरकार के एक साल पूरे होने पर 17 अक्टूबर को सोनीपत में प्रधानमंत्री की रैली तय हुई थी, लेकिन बाद में कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था। इसके पीछे का कारण सीनियर आईपीएस ऑफिसर वाई पूरन कुमार की सुसाइड के कारण मचे सियासी घमासान को बताया जा रहा था। सोनीपत में कार्यक्रम रद्द होने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दोबारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समय मांगा था। पटना में सीएम ने शाह से की चर्चा हरियाणा सीएम नायब सैनी के बिहार दौरे के दौरान 18 अक्टूबर को बिहार की राजधानी पटना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान भी पीएम मोदी के दौरे को लेकर चर्चा हुई थी। अमित शाह ने मुख्यमंत्री सैनी को पीएम का कार्यक्रम जल्द कराने का आश्वासन दिया था। इससे पूर्व 17 अक्टूबर को सोनीपत में पीएम मोदी की रैली को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। राज्य सरकार इस दिन को एक साल में हासिल की गई उपलब्धियों के उत्सव के रूप में मनाने के साथ सभी सरकारी योजनाओं की झलक दिखाने वाली प्रदर्शनी भी लगवाने वाली थी। तीसरी बार हरियाणा आएंगे पीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पिछले एक वर्ष में हरियाणा में यह तीसरा दौरा होगा। 8 दिसंबर 2024 को उन्होंने पानीपत में बीमा सखी योजना का शुभारंभ किया था। इसके बाद 14 अप्रैल 2025 को हिसार में हरियाणा के पहले एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए उड़ान शुरू की और यमुनानगर में 800 मेगावाट बिजली की थर्मल यूनिट का शिलान्यास किया था। अब कुरुक्षेत्र में मोदी का एक साल में तीसरा दौरा होगा। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts

Haryana: CM नायब सिंह सैनी का बड़ा बयान, ‘विनेश फोगाट हमारी हीरो’ ।
Haryana सरकार में मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि विनेश फोगाट को सरकार की तरफ से सरकारी नौकरी का भी…

विपक्ष की भूमिका नहीं निभा पा रही कांग्रेस, CM नायब सैनी ने साधा निशाना; मोदी सरकार की नीतियों को सराहा
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने 55 साल देश पर शासन किया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र…

हरियाणा की गेहूं खरीद पर उठे बड़े सवाल, अभय चौटाला ने सरकार पर लगाया हजारों करोड़ के घपले का आरोप
हरियाणा में गेहूं खरीद को लेकर सियासत तेज हो गई है। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने…
