हरियाणा के हिसार जिले के उकलाना मंडी की प्रतिभाशाली बेटी टीना शर्मा ने अपने संघर्ष, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर वह मुकाम हासिल किया है, जिसका सपना देश का हर युवा देखता है। टीना शर्मा, जोकि लोटस इंटरनेशनल स्कूल उकलाना की पूर्व अध्यापिका हैं और हाल ही में नोएडा में विवाह बंधन में बंधी हैं। अब वह देश के सबसे चर्चित टीवी शो “कौन बनेगा करोड़पति” (KBC) में अमिताभ बच्चन के सवालों के जवाब देती नजर आएंगी। कार्यक्रम का प्रसारण दीपावली के पावन अवसर पर 21 अक्टूबर की रात्रि 9 बजे सोनी टीवी पर किया जाएगा। इस विशेष एपिसोड में टीना शर्मा अपनी बुद्धिमत्ता और आत्मविश्वास से दर्शकों के दिल जीतने को तैयार हैं। कौन बनेगा करोड़पति में खेलना सपना था : टीना शर्मा टीना शर्मा ने बताया कि उनका सपना था कि वह कभी “कौन बनेगा करोड़पति” के मंच पर पहुंचें और महानायक अमिताभ बच्चन से आमने-सामने बातचीत करें। उनकी हिम्मत, लगन और निरंतर प्रयासों ने आखिरकार यह सपना साकार कर दिखाया। दीपों के पर्व दीपावली पर उनका यह विशेष एपिसोड उनके और पूरे क्षेत्र के लिए एक यादगार पल बनने जा रहा है। टीना की सफलता की खबर से उकलाना क्षेत्र में खुशी की लहर है। नगरवासी और उनके जानने वाले गर्व का अनुभव कर रहे हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं। हरियाणा के हिसार जिले के उकलाना मंडी की प्रतिभाशाली बेटी टीना शर्मा ने अपने संघर्ष, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर वह मुकाम हासिल किया है, जिसका सपना देश का हर युवा देखता है। टीना शर्मा, जोकि लोटस इंटरनेशनल स्कूल उकलाना की पूर्व अध्यापिका हैं और हाल ही में नोएडा में विवाह बंधन में बंधी हैं। अब वह देश के सबसे चर्चित टीवी शो “कौन बनेगा करोड़पति” (KBC) में अमिताभ बच्चन के सवालों के जवाब देती नजर आएंगी। कार्यक्रम का प्रसारण दीपावली के पावन अवसर पर 21 अक्टूबर की रात्रि 9 बजे सोनी टीवी पर किया जाएगा। इस विशेष एपिसोड में टीना शर्मा अपनी बुद्धिमत्ता और आत्मविश्वास से दर्शकों के दिल जीतने को तैयार हैं। कौन बनेगा करोड़पति में खेलना सपना था : टीना शर्मा टीना शर्मा ने बताया कि उनका सपना था कि वह कभी “कौन बनेगा करोड़पति” के मंच पर पहुंचें और महानायक अमिताभ बच्चन से आमने-सामने बातचीत करें। उनकी हिम्मत, लगन और निरंतर प्रयासों ने आखिरकार यह सपना साकार कर दिखाया। दीपों के पर्व दीपावली पर उनका यह विशेष एपिसोड उनके और पूरे क्षेत्र के लिए एक यादगार पल बनने जा रहा है। टीना की सफलता की खबर से उकलाना क्षेत्र में खुशी की लहर है। नगरवासी और उनके जानने वाले गर्व का अनुभव कर रहे हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
करनाल में ढाबे पर युवक पर हमला:डंडे और रॉड से पीटा हालत गंभीर, पिस्टल लेकर बदमाशों ने वीडियो बनाकर पीड़ित से माफी मांगने को कहा
करनाल में ढाबे पर युवक पर हमला:डंडे और रॉड से पीटा हालत गंभीर, पिस्टल लेकर बदमाशों ने वीडियो बनाकर पीड़ित से माफी मांगने को कहा करनाल जिले के इन्द्री थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। वारदात मोहन चिकन ढाबे पर हुई, जहां बडसालु गांव का एक प्राइवेट नौकरीपेशा युवक खाना खाने पहुंचा था। अचानक वहां दो कारों और कुछ मोटरसाइकिलों पर सवार 15 से अधिक युवक पहुंचे, जिनके पास पिस्टल, लोहे की रॉड, लाठियां और डंडे थे। हमलावरों ने युवक पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। बाद में एक युवक ने वीडियो बनाते हुए उसे माफी मांगने के लिए मजबूर किया। मामले की शिकायत पुलिस को की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ढाबे पर बैठे युवक पर बोला हमला, हथियार लेकर पहुंचे आरोपी गांव बड़सालू निवासी पवन कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह 17 अक्टूबर देर शाम को मोहन चिकन ढाबे पर खाना खाने गया था। तभी अचानक प्रिन्द्र निवासी खेड़ी मान सिंह, अशुल निवासी बीबीपुर, लवीस, आशीष निवासी खेड़ी मान सिंह, मनिन्द्र निवासी समौरा और करीब 10 अन्य युवक दो गाड़ियों व मोटरसाइकिलों पर सवार होकर वहां पहुंचे। उनमें से प्रिन्द्र के हाथ में पिस्टल थी, अंशुल के हाथ में रॉड थी, जबकि बाकी युवक लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर आए थे। उन्होंने पवन पर हमला कर दिया और उसे पीटते हुए कहा कि “माफी मांग।” प्रिन्द्र ने हमले की वीडियो भी बनाई। घायल युवक को इन्द्री से करनाल रेफर किया गया हमले में पवन को गंभीर चोटें आईं। उसने किसी तरह अपने दोस्त राकेश पुत्र सतीश निवासी सातड़ी को फोन किया, जिसने उसे इन्द्री सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने स्थिति गंभीर देखते हुए करनाल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी रहा। डॉक्टर ने पहले पवन को बयान देने के काबिल नहीं बताया, जिसके बाद 19 अक्टूबर की शाम को उसके डिस्चार्ज होने पर आज उसका बयान दर्ज किया गया। हमलावरों पर कई धाराओं में केस दर्ज, जांच शुरू पुलिस जांच में सामने आया कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। पवन के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर थाना इन्द्री पुलिस ने आज मुकदमा दर्ज किया है। जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि मामला दर्ज हो चुका है। जांच जारी है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
फरीदाबाद में प्रॉपर्टी डीलर के सुसाइड में खुलासा:14वीं मंजिल से कूदने से पहले सुसाइड नोट फेसबुक पर डाला, बेटे ने देखकर कई फोन किए
फरीदाबाद में प्रॉपर्टी डीलर के सुसाइड में खुलासा:14वीं मंजिल से कूदने से पहले सुसाइड नोट फेसबुक पर डाला, बेटे ने देखकर कई फोन किए हरियाणा के फरीदाबाद में प्रॉपर्टी डीलर के सुसाइड केस में खुलासा हुआ है। राजकुमार ने शनिवार को अवदित्य सोसाइटी की 14वीं मंजिल से कूदकर जान देने से पहले फेसबुक पर सुसाइड नोट अपलोड किया था। बेटे ने फेसबुक पर पिता का सुसाइड नोट देखकर उन्हें कई कॉल किए, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। कुछ देर बाद परिवार को सूचना मिली कि राजकुमार ने सुसाइड कर लिया है। सुसाइड नोट में उसने पार्टनर समेत कई लोगों पर 8 करोड़ रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। राजकुमार के बेटे ने सेक्टर-58 थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। राजकुमार के बेटे की घटना पर 2 बातें… 2 दिन से दोस्त के फ्लैट पर थे
आदित्य ने बताया कि पिता राजकुमार पिछले 2 दिनों से सीकरी स्थित अवदित्य सोसाइटी में अपने दोस्त दिनेश के साथ रह रहे थे। शनिवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे वह पार्क में घूमकर आए थे। कुछ समय वह फ्लैट में रहे। इसके बाद उन्होंने 14वीं मंजिल से छलांग लगा दी। नीचे वह कार की छत पर आकर गिरे, जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस परेशान कर रही थी
आदित्य ने आगे कहा कि पिछले कुछ समय से पापा पैसों को लेकर परेशान चल रहे थे। उन्होंने मुझे कभी अपनी परेशानियों के बारे में नहीं बताया। कुछ लोग पापा पर और पैसे देने का दबाव बना रहे थे। इसे लेकर पुलिस के द्वारा हमें बार-बार थाने बुलाकर परेशान किया जा रहा था। सुसाइड नोट में राजकुमार ने क्या आरोप लगाए…. राजकुमार के सुसाइड नोट की कॉपी…

Haryana: हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए फ्लाइट का शेड्यूल जारी, देखें समय और किराया।
हरियाणा। Haryana वासियों के लिए गुड़ न्यूज आई है। प्रदेश के पहले महाराजा अग्रसेन हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन 14 अप्रैल…
