डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया लगातार तेजी से आगे बढ़ रही है। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स अब सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रहे, बल्कि हर हफ्ते नई और दमदार वेब सीरीज, रीजनल सिनेमा और इंटरनेशनल कंटेंट भी दर्शकों के सामने पेश किया जा रहा है। त्योहारों के सीजन में दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ जाती हैं और इसी को ध्यान में रखते हुए इस हफ्ते कई बड़े और दिलचस्प प्रोजेक्ट्स रिलीज होने जा रहे हैं।
एक्यूज्ड | नेटफ्लिक्स
कोंकणा सेन शर्मा एक बार फिर अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। फिल्म ‘एक्यूज्ड’ में वह एक डॉक्टर की भूमिका निभा रही हैं, जिसकी ज़िंदगी अचानक एक गंभीर मोड़ ले लेती है। यह फिल्म रिश्तों, सच्चाई और समाज के दबावों को गहराई से दिखाती है। कोंकणा के साथ सुकांत गोयल, आदित्य नंदा और प्रतिभा रांटा भी अहम किरदारों में नज़र आएंगे।
स्ट्रीमिंग शुरू: 27 फरवरी
सीक्रेट स्टोरीज: रोसलिन | जियो हॉटस्टार
साइकोलॉजिकल थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए यह मलयालम सीरीज खास होने वाली है। ‘रोसलिन’ की कहानी एक रहस्यमयी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके अतीत से जुड़े कई राज धीरे-धीरे सामने आते हैं। सुमेश नंदकुमार के निर्देशन में बनी इस सीरीज में संजना दीपू, विनीत और मीना जैसे कलाकार नजर आएंगे।
स्ट्रीमिंग शुरू: 27 फरवरी
क्रांतिज्योति विद्यालय मराठी माध्यम | ZEE5
मराठी सिनेमा भी ओटीटी पर लगातार मजबूत पकड़ बना रहा है। ‘क्रांतिज्योति विद्यालय मराठी माध्यम’ शिक्षा व्यवस्था और सामाजिक सोच पर आधारित एक भावनात्मक कहानी पेश करती है। फिल्म का निर्देशन हेमंत धोमे ने किया है। इसमें सचिन खेडेकर, एमे वाघ, कादंबरी कदम और प्राजक्ता कोली अहम भूमिकाओं में हैं। खास बात यह है कि प्राजक्ता कोली इस फिल्म के जरिए मराठी फिल्मों में डेब्यू कर रही हैं।
स्ट्रीमिंग शुरू: 27 फरवरी
ब्लैक फोन 2 | जियो हॉटस्टार
हॉरर फिल्मों का क्रेज़ लगातार बढ़ता जा रहा है और ‘ब्लैक फोन ‘2 इसी कड़ी की अगली कड़ी है। डर, सस्पेंस और रोमांच से भरी यह फिल्म पहले सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और अब ओटीटी पर दर्शकों को डराने आ रही है। अगर आप हॉरर जॉनर के फैन हैं, तो इसे मिस करना भारी पड़ सकता है।
स्ट्रीमिंग शुरू: 28 फरवरी
सूबेदार | प्राइम वीडियो
होली के मौके पर अनिल कपूर फैंस को एक बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं। ‘सूबेदार’ में वह जबरदस्त एक्शन और इमोशन के साथ नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर को पहले ही शानदार रिस्पॉन्स मिल चुका है। सुरेश त्रिवेणी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सौरभ शुक्ला, फैसल मलिक, मोना सिंह, आदित्य रावल और राधिका मदान भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगी।
स्ट्रीमिंग शुरू: 5 मार्च 2026
कुल मिलाकर, यह हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए पूरी तरह से एंटरटेनमेंट से भरपूर है। चाहे आपको एक्शन पसंद हो, थ्रिलर या फिर हॉरर, हर मूड के हिसाब से कुछ न कुछ नया देखने को मिलेगा।



