‘धुरंधर 2’ ने जीता करण जौहर का दिल, रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस को बताया करियर की बेस्ट

‘धुरंधर 2’ ने जीता करण जौहर का दिल, रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस को बताया करियर की बेस्ट

रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर 2’ को लेकर फिल्ममेकर करण जौहर का रिएक्शन सामने आया है, जो इस फिल्म को देखकर काफी प्रभावित नजर आए। उन्होंने इसे सिर्फ देशभक्ति तक सीमित फिल्म नहीं, बल्कि उससे कहीं आगे की सिनेमैटिक एक्सपीरियंस बताया।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए अपने विचारों में करण ने फिल्म के कई पहलुओं की जमकर सराहना की। खासकर जसकीरत सिंह के किरदार और उसकी भावनात्मक कहानी ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया। उनके मुताबिक, फिल्म में दिखाए गए बलिदान, इमोशन्स और किरदारों की परतें इसे बेहद खास बनाती हैं।

करण जौहर ने डायरेक्टर आदित्य धर की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने इस फिल्म के जरिए मेनस्ट्रीम सिनेमा को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है। उनका मानना है कि ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल कर सकती है और नए रिकॉर्ड बना सकती है। रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस ने भी करण को खासा प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि यह रणवीर के करियर का अब तक का सबसे शानदार काम है। उनकी एक्टिंग, इमोशन्स और स्क्रीन प्रेजेंस ने फिल्म को और मजबूत बनाया है।

करण ने यह भी कहा कि फिल्म देखते वक्त उन्हें 70 के दशक का क्लासिक सिनेमा याद आ गया, जब कहानियों में गहराई और दमदार प्रस्तुति हुआ करती थी। उन्होंने इस तरह की फिल्म का हिस्सा होने पर इंडस्ट्री के लिए गर्व भी जताया।