‘कॉकटेल 2’ का नया गाना ‘जब तलक’ आया सामने, दर्शकों ने कहा – कुछ भी नया नहीं दिखा

‘कॉकटेल 2’ का नया गाना ‘जब तलक’ आया सामने, दर्शकों ने कहा – कुछ भी नया नहीं दिखा

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ लगातार चर्चा में बनी हुई है। मेकर्स फिल्म से जुड़ी झलकियां धीरे-धीरे जारी कर रहे हैं, लेकिन हाल ही में रिलीज हुआ गाने ‘जब तलक’ का फर्स्ट लुक फैंस को खास प्रभावित नहीं कर पाया।

पहले से देखा हुआ लगा गाने का लुक
जैसे ही यह क्लिप सामने आई, सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर करनी शुरू कर दी। कई यूजर्स का कहना है कि ये विजुअल्स पहले ही थिएटर्स में दिखाए जा चुके हैं, ऐसे में इसमें कोई ताजगी नजर नहीं आई। लोगों ने सवाल उठाया कि जब कंटेंट पहले ही सामने आ चुका है, तो इसे दोबारा पेश करने की जरूरत क्या थी।

तीनों सितारों का दिखा पार्टी अंदाज
वीडियो में शाहिद, कृति और रश्मिका एकदम कूल और मस्ती भरे मूड में नजर आ रहे हैं। गाने में दोस्ती, प्यार और फन का माहौल साफ झलकता है। इंस्टाग्राम पर इसे शेयर करते हुए शाहिद कपूर ने भी लिखा कि इस बार गर्मी और ज्यादा बढ़ने वाली है, जिससे फिल्म के समर वाइब का अंदाजा लगाया जा सकता है।

पुरानी फिल्मों की झलक ने बढ़ाई तुलना
गाने के सीन्स में ‘कॉकटेल’ और ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ जैसी फिल्मों की झलक देखने को मिल रही है, जिससे दर्शक इसकी तुलना करने लगे हैं। हालांकि यह तुलना फिल्म के लिए फायदेमंद कम और चुनौती ज्यादा बनती दिख रही है।

कब रिलीज होगी फिल्म?
‘कॉकटेल 2’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। यह फिल्म 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और साल 2012 में आई ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है। इसमें शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।