हिमाचल की वादियों में छिपा है इजरायल का रंग, भारत की इस जगह को क्यों कहते हैं ‘मिनी इजरायल’?
भारत में ऐसी कई जगहें हैं, जहां पहुंचकर आपको देश से बाहर होने का एहसास होने लगता है। कहीं विदेशी संस्कृति की झलक मिलती है, तो कहीं खानपान और रहन-सहन में दूसरे देशों की छाप दिखाई देती है। हिमाचल प्रदेश का धर्मकोट भी एक ऐसी ही अनोखी जगह है। कांगड़ा जिले में मैकलोडगंज के पास पहाड़ियों के बीच बसा यह छोटा-सा गांव अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ एक खास अंतरराष्ट्रीय पहचान के लिए भी मशहूर है। यहां की गलियों में घूमते समय आपको इजरायली भाषा, वहां के पारंपरिक पकवान और विदेशी पर्यटकों की अच्छी-खासी मौजूदगी देखने को मिल सकती है।…
