मुंबई में फिल्म ‘राजा शिवाजी’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान भावनाओं का ऐसा माहौल बना कि अभिनेता Riteish Deshmukh और उनकी पत्नी Genelia Deshmukh खुद को संभाल नहीं पाए। इस खास मौके पर Abhishek Bachchan, Mahesh Manjrekar, Vidya Balan, Bhagyashree, Boman Irani और संगीतकार जोड़ी Ajay–Atul समेत कई बड़े सितारे मौजूद रहे।
बचपन से जुड़ा सपना, जो आखिरकार हुआ साकार
रितेश ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाना उनके लिए सिर्फ एक रोल नहीं, बल्कि बचपन से जुड़ा सपना रहा है। उन्होंने कहा कि वह बचपन में किले बनाते थे और खुद को शिवाजी महाराज का सैनिक मानते थे, न कि स्वयं महाराज। स्कूल के दिनों की याद साझा करते हुए उन्होंने बताया कि एक बार स्टेज पर सैनिक का रोल करते हुए उन्होंने महाराज की भूमिका निभाने वाले दोस्त को नमन किया था, आज भी वही भावना उनके दिल में है।
2016 से शुरू हुई यात्रा, बीच में आई कई रुकावटें
रितेश के मुताबिक इस फिल्म का विचार उन्होंने साल 2016 में किया था, लेकिन 2019 में दोबारा योजना बनाने के बाद कोविड महामारी ने काम रोक दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा लगा जैसे समय अभी सही नहीं था। आखिरकार 2021 में इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हुआ और अब जाकर यह सपना पूरा हुआ।
विद्या बालन का दिलचस्प खुलासा
फिल्म में बड़ी बेगम का किरदार निभा रहीं Vidya Balan ने मजेदार अंदाज में बताया कि जब उन्हें पता चला कि रितेश इस विषय पर फिल्म बना रहे हैं, तो वह इंतजार कर रही थीं कि कब उन्हें ऑफर मिलेगा। जब रितेश उनके पास कहानी लेकर पहुंचे, तो उन्होंने पहले थोड़ा समय लेने का नाटक किया, लेकिन जैसे ही वह घर से निकले, तुरंत फोन कर फिल्म के लिए हां कर दी।
संजय दत्त ने क्यों चुनी यह फिल्म?
फिल्म में अफजल खान का किरदार निभा रहे Sanjay Dutt ने कहा कि वह इस प्रोजेक्ट से इसलिए जुड़े ताकि मराठी सिनेमा को बढ़ावा दे सकें। उन्होंने रितेश के साथ अपने पारिवारिक रिश्ते का भी जिक्र किया और बताया कि उनके लिए इस फिल्म में काम करना खास अनुभव रहा।
कब रिलीज होगी फिल्म?
इतिहास पर आधारित यह बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ 1 मई को हिंदी और मराठी भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।



